भिलाई। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम, नेहरू नगर और क्षेत्रीय साहू मित्र सभा नेहरू नगर एवं संलग्न नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कबीर आश्रम, नेहरू नगर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

अतिथियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश: समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ साहू समाज की संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी थीं। विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण साहू, भिलाई नगर साहू मित्र सभा के तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू, गौकरण साहू और कोषाध्यक्ष के. पी. साहू उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दीपावली पर्व के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रयासों से लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाया जा सकता है। प्रकाश पर्व पर सभी अतिथियों ने प्रेरणादायक विचार रखे।

लोक कला की रंगारंग प्रस्तुतियां: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुर सरिता भजन मंडली की प्रस्तुतियां रहीं। मंडली की संयोजिका गीतांजलि साहू के साथ कुंजलता साहू, जया साहू, मेनका साहू, दिलेश्वरी साहू, तृप्ति साहू, सरस्वती साहू, प्रगति साहू, त्रिलोकी साहू और प्रेमलता साहू ने सुआ गीत, गौरा गीत और राऊत नाच की बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।

वाद्य पक्ष में संयोजक डॉ. दीनदयाल साहू ने हारमोनियम, परमानन्द वर्मा और भूषण निषाद ने ढोलक व दफड़ा तथा सुरेश जंघेल ने बैंजो पर संगत की। गायन पक्ष में ख्याति प्राप्त लोक गायिका रूही साहू और कवयित्री, मंच संचालक एवं गायिका जागृति सार्वा ने अपने सुमधुर स्वर से समा बांध दिया। लक्ष्मी साहू और त्रिलोकी साहू ने प्रहसन की शानदार प्रस्तुति दी।

नन्हे कलाकार भी पीछे नहीं रहे। श्वेता साहू, प्रेरणा साहू, ध्रुवांशी साहू, योशना साहू, प्रिया साहू, मोक्ष साहू और सिद्धी साहू ने गीत और नृत्य के माध्यम से उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति: समारोह में कबीर आश्रम के ट्रस्टीगण, प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य तथा अंचल के बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय अध्यक्ष लालजी साहू, संतराम साहू, उत्तम साहू, सुरेश साहू, शिव प्रकाश साहू, भरत लाल साहू, सोमनाथ साहू और शीला हिरवानी के साथ आश्रम के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन लालजी साहू ने किया।

Share

अन्य समाचार

img-20261011-wa6853

सहायक शिक्षक भर्ती : विज्ञापन निकालने से पहले नियम पूरी तरह जाँचे जाएँ, ताकि किसी का सपना बीच रास्ते में न अटके

हाईकोर्ट की रोक से सहायक शिक्षक भर्ती अटकी, 2,292 पदों के हज़ारों अभ्यर्थी असमंजस में


Read More...
img-20261005-wa0002

पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का समापन, संत अभय साहेब ने दिया सदमार्ग पर चलने का संदेश

शिविर में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव किया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।


Read More...
img-20260924-wa5439

निर्मल ज्ञान मंदिर में पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर 30 सितम्बर से

नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम में आगामी 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा


Read More...
img-20260818-wa0047

हे मानव मुझे मत मार...

हे मानव तू अपना भूख शांत कर पर मुझे जान से मत मार ! मुझे भी दर्द होता है मुझमें भी जान बसती है ...


Read More...
img-20260812-180325

सावन का महीना...कोई प्रियजन दूर हो तो उसकी याद और गहरी हो जाती है, और जो पास हों उनके साथ का हर पल और अनमोल लगने लगता है

गांव की गलियों में बच्चे भीगते हुए दौड़ लगाते हैं, कागज की नावें बनाकर नालियों में तैराते हैं। पेड़ों की डालियों पर झूले पड़ जाते हैं और युवतियां "सावन के झूले" गाते हुए झूला झूलती हैं।


Read More...
img-20260812-wa0024

बेंजो के तारों से छत्तीसगढ़ी माटी की महक बिखेरने वाले साधक गोविंद साव

खुमान साव संगीत अकादमी (राष्ट्रपति पुरस्कृत ) के संस्थापक लोक कलाकार गोविंद साव पिछले कई वर्षों से इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कड़ी साधना और अनुशासन में समर्पित किया, ताकि छत्तीसगढ़ की लोक संगीत परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंच सके।


Read More...
5a41aa1a-baf2-4369-b0a7-70a60eab0a55

छत्तीसगढ़ी लोकजीवन के रंग समेटे हैं चंपेश्वर गोस्वामी के गीत

जन्म से मृत्यु तक मानव जीवन के हर पड़ाव पर गीत साथ चलते हैं लोरी से लेकर विवाह के मंगलगीत तक। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चंपेश्वर गोस्वामी के गीतों में इसी लोकजीवन की विविधता और गहराई देखने को मिलती है।


Read More...
img-20260726-wa0022

ग्रामीण संस्कृति पर संदर्भित चार पुस्तकों का विमोचन

इन पुस्तकों में ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित छत्तीसगढ़ी उपन्यास "बड़े दाऊजी"लेखक डॉ.डी.पी.देशमुख,"सोनहा माटी"डॉ.दीनदयाल साहू कृत एवं डॉ.गिरधर चंद्रा द्वारा लिखित दो हिंदी काव्य संग्रह "अंतर्मन का शब्द"व " भावों की अभिव्यक्ति" शामिल है।


Read More...
img-20260608-wa0000

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में साहित्य और संस्कृति के साधकों का सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. दीनदयाल साहू तथा डॉ. डी.पी. देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


Read More...
9d4cc6a0-bb3b-4b4e-86bd-d97cd7687c18

वो सुकून भरी रोशनियाँ अब कहाँ हैं…

क्योंकि सच तो यही है इस चमकती दुनिया में सब कुछ रोशन होकर भी बहुत कुछ अंधेरे में खो गया है…।


Read More...