- Post by Admin on Thursday, Sep 24, 2026
- 170 Viewed
![]()
भिलाई (दुर्ग)। नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम में आगामी 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सद्गुरु कबीर साहेब की परंपरा में संस्थापक संत निर्मल साहेब जी के मार्गदर्शन में संचालित होगा।
आश्रम की ओर से जारी चरणबद्ध समय सारिणी के अनुसार शिविर की शुरुआत प्रातः जागरण, नित्य क्रिया एवं ध्यान साधना कक्ष में प्रवेश से होगी, इसके पश्चात प्रथम साधना सत्र, जलपान व सेवा कार्य, द्वितीय साधना सत्र, भोजन अवकाश, तृतीय व चतुर्थ साधना सत्र तथा अंत में प्रशांत दीप विश्राम का क्रम रहेगा।
गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष सत्र आयोजकों के अनुसार 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक होने वाला द्वितीय साधना सत्र महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। इसी दिन पाँच दिवसीय शिविर का समापन समारोह एवं बाल संस्कार शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें बच्चों व उनके अभिभावकों सहित अन्य संत भक्तों की सहभागिता के लिए मंच खुला रहेगा।
साधकों के लिए अनिवार्य नियम आश्रम प्रबंधन ने समस्त साधकों के लिए कुछ नियमों का पालन अनिवार्य किया है। साधना सत्र के दौरान मोबाइल फोन बंद अथवा साइलेंट मोड में रखना होगा; अत्यावश्यक होने पर ही ध्यान कक्ष के बाहर एकांत स्थान पर संक्षिप्त बातचीत की अनुमति होगी। साधना एवं शयन के लिए साधकों को अपने निर्धारित आसन का ही प्रयोग करना होगा तथा भोजन-जलपान में प्रयुक्त बर्तनों की सफाई स्वयं करनी होगी।
शिविर अवधि में आश्रम से बाहर शहर या बाजार जाने, समाचार पत्र पढ़ने और मोबाइल देखने पर पूर्णतः रोक रहेगी। साधकों को आपसी बातचीत, परिचय व गपशप में समय नष्ट न करने और यथासंभव मौनव्रत का पालन करने की सलाह दी गई है।
व्यवस्थापकों के सहयोग में संयम व शील का व्यवहार रखने तथा भोजन-जलपान भी सिर्फ उतना ही ग्रहण करने को कहा गया है, जितने से साधना में सुगमता बनी रहे।
अन्य समाचार
हे मानव मुझे मत मार...
हे मानव तू अपना भूख शांत कर पर मुझे जान से मत मार ! मुझे भी दर्द होता है मुझमें भी जान बसती है ...
Read More...
सावन का महीना...कोई प्रियजन दूर हो तो उसकी याद और गहरी हो जाती है, और जो पास हों उनके साथ का हर पल और अनमोल लगने लगता है
गांव की गलियों में बच्चे भीगते हुए दौड़ लगाते हैं, कागज की नावें बनाकर नालियों में तैराते हैं। पेड़ों की डालियों पर झूले पड़ जाते हैं और युवतियां "सावन के झूले" गाते हुए झूला झूलती हैं।
Read More...
बेंजो के तारों से छत्तीसगढ़ी माटी की महक बिखेरने वाले साधक गोविंद साव
खुमान साव संगीत अकादमी (राष्ट्रपति पुरस्कृत ) के संस्थापक लोक कलाकार गोविंद साव पिछले कई वर्षों से इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कड़ी साधना और अनुशासन में समर्पित किया, ताकि छत्तीसगढ़ की लोक संगीत परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंच सके।
Read More...
छत्तीसगढ़ी लोकजीवन के रंग समेटे हैं चंपेश्वर गोस्वामी के गीत
जन्म से मृत्यु तक मानव जीवन के हर पड़ाव पर गीत साथ चलते हैं लोरी से लेकर विवाह के मंगलगीत तक। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चंपेश्वर गोस्वामी के गीतों में इसी लोकजीवन की विविधता और गहराई देखने को मिलती है।
Read More...
ग्रामीण संस्कृति पर संदर्भित चार पुस्तकों का विमोचन
इन पुस्तकों में ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित छत्तीसगढ़ी उपन्यास "बड़े दाऊजी"लेखक डॉ.डी.पी.देशमुख,"सोनहा माटी"डॉ.दीनदयाल साहू कृत एवं डॉ.गिरधर चंद्रा द्वारा लिखित दो हिंदी काव्य संग्रह "अंतर्मन का शब्द"व " भावों की अभिव्यक्ति" शामिल है।
Read More...
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में साहित्य और संस्कृति के साधकों का सम्मान
वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. दीनदयाल साहू तथा डॉ. डी.पी. देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Read More...
वो सुकून भरी रोशनियाँ अब कहाँ हैं…
क्योंकि सच तो यही है इस चमकती दुनिया में सब कुछ रोशन होकर भी बहुत कुछ अंधेरे में खो गया है…।
Read More...
जब संवेदनाएं बनीं उपन्यास...‘पीरा’ के जरिए जनभावनाओं को आवाज़ देने वाला साहित्यिक सफर...साहित्य साधना से समाज को दिशा दे रहे हैं डॉ. दीनदयाल साहू
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय साहित्यिक समारोह में डॉ. दीनदयाल साहू की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का भव्य विमोचन हुआ
Read More...
जब किसी बच्चे ने पहली बार “मां” कहा…
रजनी राठी का मानना है कि हर बच्चे के भीतर एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे सही दिशा और संवेदनशील सहयोग की जरूरत होती है। वे आधुनिक तकनीकों और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के संचार कौशल को विकसित करने में लगातार कार्य कर रही हैं। उनका यह समर्पण केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का जीवंत उदाहरण बन चुका है।
Read More...
संस्मरण....मिट्टी का घर, खपरैल की छत तले बसी ठंडी दुनिया
आज जब कंक्रीट के जंगलों में हम एसी और कूलर के बीच भी चैन नहीं ढूंढ पाते, तब मिट्टी-खपरैल के वे घर याद आते हैं। वे घर, जो सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल का सबसे खूबसूरत उदाहरण थे। शायद यही वजह है कि उन घरों की यादें आज भी दिल के किसी कोने में ठंडी छांव बनकर जिंदा हैं जहां लौटने का मन बार-बार करता है।
Read More...