- Post by Admin on Wednesday, May 20, 2026
- 146 Viewed
![]()
ओस्लो/नॉर्वे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नॉर्वे दौरे के दौरान भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर NACHA Nordic Chapter ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री जी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा धारण कर “जय जोहार” कहकर प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन किया। यह दृश्य वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और सभी ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इस प्रस्तुति की सराहना की।
इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में अभिनव कुमार पांडेय (10 वर्ष), मूल निवासी बिलासपुर, तथा चारु पांडेय (14 वर्ष), मूल निवासी भिलाई शामिल रहे। अभिन्नव ने पारंपरिक धोती-कुर्ता, पीले गमछे और सांस्कृतिक साफा पहनकर छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को दर्शाया।
वहीं चारु ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली की साड़ी, जनजातीय आभूषण और पारंपरिक श्रृंगार के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को प्रस्तुत किया।
NACHA Nordic Chapter के सदस्यों ने बताया कि संस्था लगातार विदेशों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत के दौरान “जय जोहार” के साथ की गई यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का एक विशेष प्रयास था।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि विदेश में रहकर भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों की इस प्रस्तुति ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया।
अन्य समाचार
सुमात्रा का जंगल: 13 साल का इंतजार, फिर मिला वो 'जादुई' फूल, जिसे देखकर भावुक हो गया रिसर्चर
Septian Andriki Viral Video: सुमात्रा (इंडोनेशिया) के घने वर्षावन में जब एक बायोलॉजिस्ट ने 13 साल बाद दुनिया के सबसे दुर्लभ फूल को पहली बार खिलते देखा गया, तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। उनका यह दुर्लभ मोमेंट जब सोशल मीडिया पर सामने आया, तो लोग भी उसे देखकर भावुक हो गए।
Read More...
किसान, आम नागरिक, छात्र, नीति निर्माता, और उद्योग सभी को एकीकृत प्रयास करना होगा ताकि अमेरिकी टैरिफ की चुनौती को अवसर में बदला जा सके
मेक इन इंडिया और MSME के माध्यम से अमेरिकी उत्पादों के सशक्त विकल्प तैयार करना अब समय की मांग है।
Read More...
NRI Convention in Chicago : अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी
नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के तत्वावधान में 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
Read More...
मौत के मंज़र से लौट आया रमेश
रमेश विश्वास कुमार, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में लंदन की यात्रा पर निकले थे, अब अस्पताल के बिस्तर पर हैं जिंदा, लेकिन गहरे सदमे में।
Read More...
अबुआ दिशुम, अबुआ राज (हमारा देश, हमारा शासन) धरती आबा बिरसा मुंडा: जंगलों से उठी वो क्रांति, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को झुका दिया
जब भारत की धरती अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म से कांप रही थी और आदिवासी समाज शोषण, बेघर और बेइज्जती की आग में झुलस रहा था । तब जंगलों से एक गूंज उठी, जिसने सत्ता की नींव हिला दी। वो आवाज़ थी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की
Read More...
समसामयिक लेख : जहर बोएंगे तो मौत की फसल ही काटेंगे:
"यद्भविष्यति तद् बीजम्।" — अर्थात जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा।
Read More...
रूस ने यूक्रेन को जवाब देने की खाई कसम
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से भड़कता दिख रहा है। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर पर्ल हार्बर जैसा भीषण ड्रोन हमला किया है। इसमें रूस के 41 बमवर्षक विमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के उन विमानों को निशाना बनाया जो न्यूक्लियर वॉर हेड ले जाने में सक्षम हैं।
Read More...
नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल: एक भारतीय नवाचार जो बचा सकता है उर्वरकों पर हजारों करोड़
नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल” के नाम से चर्चित यह तकनीक आज देश के 16 से अधिक राज्यों के प्रगतिशील किसान अपने खेतों में अपना चुके हैं
Read More...
वैश्विक मीडिया में सुनाई दी सैन्य संघर्ष की गूंज
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सातवें आसमान पर है।
Read More...
आसमान की बेटी व्योमिका: एक सपना जो बना देश का गर्व
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की यही कहानी है—सपनों को पंख देने की, चुनौतियों को चीरते हुए आकाश को छूने की, और पूरे देश को गौरव का अनुभव कराने की।
Read More...