गोपी : विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला अवसर है। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह प्रेरणा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम बन गया। इस अवसर पर समाज, साहित्य, कला और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान कर उनके कार्यों को नई पहचान दी गई।

पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद, वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर, बिलासपुर में विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण विषयक चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति, व्यंजन मेला, साहित्यिक प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

शताधिक बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर जल संरक्षण, वन्यजीवन संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार, सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है और इसका समाधान सामूहिक सहभागिता से ही संभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनय कुमार पाठक ने समिति द्वारा तीन दशकों से किए जा रहे पर्यावरण जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल, वायु और सामाजिक प्रदूषण के बढ़ते संकट के बीच पर्यावरण संरक्षण ही जीवन संरक्षण का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी पर्यावरणीय संतुलन और जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

सायंकाल आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में समाज, साहित्य, कला, पत्रकारिता, पुरातत्व संरक्षण, रंगमंच, सिनेमा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. दीनदयाल साहू तथा डॉ. डी.पी. देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पर्यावरण प्रेमियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों और नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।

Share

अन्य समाचार

9d4cc6a0-bb3b-4b4e-86bd-d97cd7687c18

वो सुकून भरी रोशनियाँ अब कहाँ हैं…

क्योंकि सच तो यही है इस चमकती दुनिया में सब कुछ रोशन होकर भी बहुत कुछ अंधेरे में खो गया है…।


Read More...
img-20260511-wa0034

जब संवेदनाएं बनीं उपन्यास...‘पीरा’ के जरिए जनभावनाओं को आवाज़ देने वाला साहित्यिक सफर...साहित्य साधना से समाज को दिशा दे रहे हैं डॉ. दीनदयाल साहू

रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय साहित्यिक समारोह में डॉ. दीनदयाल साहू की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का भव्य विमोचन हुआ


Read More...
99a347d7-1a59-4733-b671-3885b41d248c

जब किसी बच्चे ने पहली बार “मां” कहा…

रजनी राठी का मानना है कि हर बच्चे के भीतर एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे सही दिशा और संवेदनशील सहयोग की जरूरत होती है। वे आधुनिक तकनीकों और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के संचार कौशल को विकसित करने में लगातार कार्य कर रही हैं। उनका यह समर्पण केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का जीवंत उदाहरण बन चुका है।


Read More...
img-20260504-072916

संस्मरण....मिट्टी का घर, खपरैल की छत तले बसी ठंडी दुनिया

आज जब कंक्रीट के जंगलों में हम एसी और कूलर के बीच भी चैन नहीं ढूंढ पाते, तब मिट्टी-खपरैल के वे घर याद आते हैं। वे घर, जो सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल का सबसे खूबसूरत उदाहरण थे। शायद यही वजह है कि उन घरों की यादें आज भी दिल के किसी कोने में ठंडी छांव बनकर जिंदा हैं जहां लौटने का मन बार-बार करता है।


Read More...
workers-5708691-1280

मैं मज़दूर मुझे देवों की बस्ती से क्या

रामधारी सिंह दिनकर साहित्य के वह सशक्त हस्ताक्षर हैं जिनकी कलम में दिनकर यानी सूर्य के समान चमक थी। उनकी कविताएं सिर्फ़ उनके समय का सूरज नहीं हैं बल्कि उसकी रौशनी से पीढ़ियां प्रकाशमान होती हैं।


Read More...
img-20260429-070635

समसामयिक विषय...सूखते दरख़्त, बुझती नदियाँ: इंसान कब समझेगा अपनी भूल...जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक असंतुलन की भयावह तस्वीर

आज पूरा देश प्रचंड गर्मी की चपेट में है, लेकिन यह संकट अचानक नहीं आया। एक ओर हम “पेड़ लगाओ” का नारा लगाते हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई जारी है।


Read More...
hot-burning-sun-australian-outback-summer-great-background-image-showing-strength-might-heat-78588887

हमने जंगलों को काटकर कंक्रीट के जंगल बो दिए,और फिर AC में बैठकर बोले “बहुत गर्मी है

अप्रैल ही तो है…पर लगता है जैसे सूरज ने जून से उधार ले ली हो आग,धरती तप रही है यूँ… जैसे किसी ने रख दी हो उस पर नाराज़गी की राख।


Read More...
img-5963

जब खैरागढ़ से उठी कला की गूंज, और थाईलैंड तक पहुँची भारत की पहचान

मो. आसिफ हुसैन, राजेंद्र कुमार, तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने जैसे ही अपनी प्रस्तुतियाँ शुरू कीं, हर नजर उन पर टिक गई। उनके हर भाव, हर सुर और हर कदम में भारतीय संस्कृति की गहराई झलक रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे भारत की आत्मा स्वयं उस मंच पर जीवंत हो उठी हो।


Read More...
img-20260226-wa0000

डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित

विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया


Read More...