- Post by Admin on Saturday, Nov 21, 2026
- 194 Viewed
![]()
HIGHLIGHTS
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती निकली।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका।
4 दिसंबर तक ऑफलाइन या डाक से भेजें अपना आवेदन।
पूरे राज्य में भर्ती के लिए सिर्फ एक फॉर्म भरना होगा। पांच संभागीय कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 5 तक जमा होंगे फॉर्म।
Chhattisgarh Teacher Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से जमा करने होंगे। पूरे राज्य के पदों के लिए केवल एक आवेदन मान्य होगा।
कब तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 38 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए आवेदन 20 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। तय समय के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
कहां जमा करने होंगे फॉर्म
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन मोड में लिए जाएंगे। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना फॉर्म भरकर खुद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत डाक से भी आवेदन भेजने की सुविधा दी गई है। राज्य के पांच संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालयों में यह फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। इनमें बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग शामिल हैं।
सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फॉर्म जमा होंगे। इन पांच कार्यालयों के अलावा कहीं और जमा किए गए फॉर्म रद्द माने जाएंगे। एक ही आवेदन होगा मान्य विभाग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक बड़ा नियम स्पष्ट किया है।
अभ्यर्थियों को हर जिले या संभाग के लिए अलग फॉर्म नहीं भरना होगा। एक ही आवेदन पत्र पूरे राज्य के सभी पदों के लिए मान्य रहेगा। वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। फॉर्म का प्रारूप भी इसी वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया, मेरिट सूची और पात्रता की जानकारी भी यहीं जारी होगी। विभाग ने साफ किया है कि उम्मीदवारों से अलग से पत्राचार नहीं होगा। इसलिए आवेदकों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
अन्य समाचार
स्व. देवकरण राठी की स्मृति में फिर लगेगा निशुल्क स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन शिविर
स्पीच थेरेपिस्ट रजनी राठी और स्पेशल एजुकेटर रितु गुप्ता देंगी निशुल्क सेवाएं, अग्रिम पंजीयन जरूरी
Read More...
शहीद की पोती की मुस्कान में छिपा है पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव
छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा ने न जाने कितने परिवारों से उनके अपने छीन लिए। किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति, तो किसी मासूम के सिर से दादा का साया उठ गया। पर ये परिवार टूटे नहीं। उन्होंने अपने आँसुओं को हौसले में बदला और अपने शहीदों की याद को सम्मान में बदल दिया। नोमिता का परिवार भी उन्हीं में से एक है।
Read More...
नीरज विद्या मंदिर के नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, ज्ञानी जी ने बताए सिख धर्म के संस्कार
भ्रमण के दौरान गुरुद्वारा के ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने बच्चों को बड़े ही सरल और रोचक ढंग से सिख धर्म के बारे में बताया।
Read More...
विश्व हकलाहट दिवस विशेष....11 साल, सैकड़ों बच्चे और एक जुनून...स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी की सेवा को सलाम
दुनिया में कई कामयाब लोग हकलाने के बावजूद अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। इससे साफ़ है कि बोलने का तरीक़ा किसी की काबिलियत तय नहीं करता
Read More...
छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी
योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।
Read More...
युवा यादव महासभा छत्तीसगढ़ में नई नियुक्तियाँ: लोकनाथ यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश यादव प्रमुख महासचिव
नागेश यादव संगठन महामंत्री बने, सात जिलों को मिले नए जिला अध्यक्ष
Read More...
मुफ्त परिवहन सुविधा...दूरस्थ गांवों की छात्राओं को मिली बड़ी राहत
विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
Read More...
आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार
स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा
Read More...
आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन
रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Read More...
अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां
टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
Read More...