गोपी : क्रीड़ा भारती एवं स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ग्राम लिटिया में आधुनिक तीरंदाजी अकादमी का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक रिकर्व एवं कंपाउंड जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं बल्कि एक ऐसी विधा है जो एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का विकास करती है। यही गुण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनते हैं।

ग्राम लिटिया की सरपंच श्रीमती लीला गोपीचंद गायकवाड़ ने इस पहल को ग्रामीण बच्चों के पारंपरिक तीरंदाजी कौशल को आधुनिक मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे गांव के बच्चों को अपने हुनर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।

इस अभियान को गति देने में राजनांदगांव के अनुभवी तीरंदाजी प्रशिक्षक एवं डिप्लोमा कोच श्री हीरु साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वर्षों के अनुभव और तकनीकी दक्षता से परिपूर्ण श्री साहू खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों, लक्ष्य साधने की तकनीक, शारीरिक फिटनेस एवं प्रतियोगी तैयारी का प्रशिक्षण देंगे। उनका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को केवल खिलाड़ी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना है।

क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय, जिलाध्यक्ष श्री धीरज कन्नौजे, शिवम यादव, रजत खुटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन के श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की है। यह तीरंदाजी अकादमी ग्रामीण अंचल के बच्चों के सपनों को पंख देने का कार्य करेगी तथा भविष्य में अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Share

अन्य समाचार

img-20260606-wa0002

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, लिटिया में शुरू होगा तीरंदाजी टैलेंट समर कैंप

चयनित प्रतिभाओं को तीरंदाजी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य केवल खिलाड़ियों का चयन करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की मजबूत नींव तैयार करना है।


Read More...
img-20260525-065940

गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर और अनिमेष जैसे तेज धावकों के प्रदर्शन ने भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। माना जा रहा है कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।


Read More...
img-20260514-wa0000

संघर्ष से शिखर तक: एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव...मुख्यमंत्री ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है


Read More...
img-20251129-072621

दृढ़ संकल्प की जीत: ब्लाइंड विमेंस टीम विश्व चैंपियन बनी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मान

Blind Women Cricket Team Meet With PM Modi: भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. PM मोदी ने टीम से मिलकर उनकी योग्यता की तारीफ की. टीम ने प्रधानमंत्री को बैट दिया जबकी मोदी ने भी मैच बॉल पर साइन कर प्लेयर्स को प्रेरणा दी. यह विजय महिला खेल के लिए एक बड़ी योग्यता बनी.


Read More...
img-20250713-wa0015

राजनांदगांव के तीरंदाजों का कोलकाता में धमाका: 18 मेडल जीतकर रचा इतिहास

9 से 12 जुलाई CBSE स्कूल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन चटर्जी नोबल स्कूल कोलकाता वेस्ट बंगाल में किया गया।


Read More...
fac3e00c7cb94046817797c5eca2e981

भारत की नई प्रतिभाएं : मलेशिया में आयोजित अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल के सितारों ने रचा इतिहास

जब देश के भविष्य को लेकर उम्मीदें कमजोर पड़ती हैं, तभी भारत की नन्हीं प्रतिभाएं दुनिया को चौंका देती हैं


Read More...
yoga-6723315-1280

योग.....शरीर, मन और आत्मा एक लय में

जब मन अस्थिर हो, विचार भ्रमित हों और शरीर थका हुआ हो तब योग एक दिव्य दीपक की तरह हमारे भीतर प्रकाशित करता है।


Read More...
ipl-2025-new

'18' नंबर ने RCB को बनाया IPL चैंपियन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।


Read More...
vasanthi-reaches-everest-base-camp-136c2e454e9ce024e851501eee59975b

एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली दर्जी महिला

एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली 59 साल की महिला का नाम वासंती चेरुवेटिल है। वह केरल के किन्नौर की रहने वाली हैं। पति के निधन के बाद वासंती ने कमाई के लिए सिलाई का काम शुरू किया।


Read More...
24-27

भारत ने दिनाँक 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर शानदार जीत हासिल की।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल जीत लेने वाला प्रदर्शन किया और सारे भारत में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी।


Read More...