- Post by Admin on Wednesday, Sep 23, 2026
- 152 Viewed
![]()
कोंडागांव। बस्तर की धरती पर जनजातीय समुदायों, महिला किसानों और स्थानीय संसाधनों को केंद्र में रखकर जैविक एवं टिकाऊ कृषि का ऐसा मॉडल विकसित किया जा रहा है, जिसने अब राष्ट्रीय सहकारिता जगत का ध्यान भी आकर्षित किया है। मां दंतेश्वरी हर्बल समूह, कोंडागांव को उसके कार्यों के लिए ' भारतीय सहकारी बैंक ' नई दिल्ली की ओर से 'प्रशस्ति-पत्र' प्रदान किया गया है। 17 सितंबर 2026 को जारी 'प्रशस्ति-पत्र' में समूह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया है कि जनजातीय समाज के विकास और आजीविका के लिए विकसित यह मॉडल एक मजबूत संगठनात्मक एवं व्यावसायिक प्रणाली के रूप में सामने आया है। प्रशस्ति-पत्र में आदिवासी समुदाय के बीच चौमुखी विकास की संभावनाओं तथा भविष्य में अन्य सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने की संभावनाओं का भी उल्लेख किया गया है।
कृति संकल्प के सहकारिता विशेषांक में प्रकाशित हुआ समूह का मॉडल:- इस राष्ट्रीय पहचान की पृष्ठभूमि में हाल ही में सहकारिता पर केंद्रित प्रतिष्ठित पत्रिका ‘कृति संकल्प’ का विशेष सहकारिता अंक भी महत्वपूर्ण है। इस विशेषांक में देश के चुनिंदा सफल मॉडलों का अध्ययन कर उनके कार्यों और उपलब्धियों पर केंद्रित आलेख प्रकाशित किए गए। इसी क्रम में 'मां दंतेश्वरी हर्बल समूह' के कार्यों पर विशेष आलेख प्रकाशित किया गया, जिसमें स्थानीय जनजातीय समुदायों, विशेषकर महिला किसानों के साथ जैविक खेती, हर्बल एवं मसाला उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा बाजार से जुड़ाव के लिए विकसित मॉडल को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार कोंडागांव से शुरू हुआ यह प्रयास केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार तक किसानों को जोड़ने वाली समेकित व्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है।
प्रकृति, परंपरा और आधुनिक कृषि का संगम :- ' मां दंतेश्वरी हर्बल समूह ' के मॉडल में बस्तर की पारंपरिक वनौषधीय जानकारी और आधुनिक कृषि तकनीकों को साथ लाने का प्रयास किया गया है। समूह द्वारा दुर्लभ एवं संकटग्रस्त वनौषधीय प्रजातियों के संरक्षण-संवर्धन के लिए ‘इथनोमेडिको गार्डन’ विकसित किया गया है, जिसमें समूह के अनुसार 340 से अधिक दुर्लभ एवं विलुप्तप्राय औषधीय पौधों को उनके प्राकृतिक परिवेश में संरक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय किसानों को औषधीय एवं मसाला फसलों से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। देश के लाखों किसान अब तक इस संस्था से किसी न किसी रूप में जुड़ चुके हैं।
MDBP-16: बस्तर में ही नहीं देश के 16 राज्यों में काली मिर्च की नई संभावना :- समूह के प्रमुख कृषि नवाचारों में ‘मां दंतेश्वरी काली मिर्च-16’ (MDBP-16) भी शामिल है। उपलब्ध प्रकाशित विवरणों के अनुसार इस किस्म का विकास बस्तर की परिस्थितियों में लंबे समय के चयन और प्रयोगों के बाद किया गया। अनुकूल परिस्थितियों में इसके एक परिपक्व पौधे से लगभग 8 से 10 किलोग्राम सूखी काली मिर्च प्रमाणिक उत्पादन प्राप्त होता है। इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता यह बताई गई है कि इसमें पाइपरिन की मात्रा 16 प्रतिशत से अधिक पाई गई। प्रकाशित विवरण के अनुसार इस किस्म की खेती अब देश के लगभग 16 राज्यों में ऐसी खेती सफलता पूर्वक प्रारंभ हो गई है।
*₹40 लाख के पॉलीहाउस के सामने लगभग ₹ 1.5 डेढ़ से 2 दो लाख का नेचुरल ग्रीनहाउस :-* 'मां दंतेश्वरी हर्बल समूह' का दूसरा प्रमुख नवाचार है ‘नेचुरल ग्रीनहाउस’। इसमें पेड़ों को ही प्राकृतिक ग्रीनहाउस की संरचना के रूप में विकसित किया जाता है और उनके साथ काली मिर्च जैसी फसलों की खेती की जाती है। प्रकाशित विवरणों के अनुसार पारंपरिक प्लास्टिक आधारित पॉलीहाउस की लागत लगभग ₹40 लाख प्रति एकड़ तक बताई गई है, जबकि समूह का वृक्ष आधारित ज्यादा टिकाऊ 'नेचुरल ग्रीनहाउस' मात्र ₹1.5 से ₹2 लाख प्रति एकड़ में विकसित किया जा सकता है।
इस मॉडल में पेड़ों से छाया और नमी का प्राकृतिक वातावरण मिलता है। प्रकाशित जानकारी के अनुसार इसमें हरित खाद, नाइट्रोजन स्थिरीकरण, जल संरक्षण और बहुफसली खेती जैसी अतिरिक्त पर्यावरणीय एवं की लाभकारी कृषि उपयोगिताएं भी जुड़ी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि, इस मॉडल में काली मिर्च से प्रति एकड़ आमदनी बढ़ते क्रम में लगभग ₹5 लाख से लेकर ₹15 लाख तक वार्षिक आय तथा लंबे समय में इमारती लकड़ी से प्रति एकड़ डेढ़ से दो करोड रुपए तक अतिरिक्त आर्थिक आमदनी प्राप्त होने का दावा किया गया है। ये आंकड़े समूह के दीर्घकालीन खेत-प्रयोगों पर हैं।
बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को बस्तर आने का निमंत्रण :- प्रशस्ति-पत्र के लिए आभार व्यक्त करते हुए समूह के संस्थापक डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने 'भारतीय सहकारी बैंक' के प्रबंध निदेशक डॉ. वी. के. दुबे, अध्यक्ष श्री अजय भाई एच. पटेल तथा संस्था के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को बस्तर और विशेष रूप से कोंडागांव आने का आत्मीय निमंत्रण दिया है। निमंत्रण का उद्देश्य केवल औपचारिक भ्रमण नहीं, बल्कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को जनजातीय किसानों और महिला जैविक कृषकों के साथ जमीन पर चल रहे पूरे मॉडल को प्रत्यक्ष देखने का अवसर देना है।
इसमें जैविक एवं हर्बल खेती, मसाला उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, बाजार व्यवस्था, इथनोमेडिको गार्डन, MDBP-16 तथा नेचुरल ग्रीनहाउस जैसे प्रयोग शामिल हैं। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि देश का वरिष्ठ सहकारी नेतृत्व यदि बस्तर आकर इन प्रयोगों को प्रत्यक्ष देखता है, तो स्थानीय किसानों और महिला कृषकों का उत्साह बढ़ेगा तथा सहकारिता के माध्यम से ऐसे ग्रामीण एवं जनजातीय कृषि मॉडलों को व्यापक स्तर पर जोड़ने की संभावनाओं पर नए सिरे से विचार हो सकेगा।
सम्मान केवल संस्था का नहीं, किसानों का भी :- मां दंतेश्वरी हर्बल समूह का कहना है कि यह प्रशस्ति-पत्र किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि मात्र नहीं है। यह उन जनजातीय किसानों, महिला कृषकों और ग्रामीण परिवारों के श्रम और विश्वास का सम्मान है, जिन्होंने बस्तर की जमीन पर जैविक, हर्बल और टिकाऊ कृषि के इन प्रयोगों को संभव बनाया। इस समूह के मॉडल ने बस्तर में टिकाऊ एवं आधुनिक कृषि की दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों से जोड़ा है और MDBP-16, नेचुरल ग्रीनहाउस तथा किसान सशक्तिकरण को इसकी प्रमुख पहलों में शामिल किया गया है।
कोंडागांव से निकलती यह कहानी अब केवल एक कृषि फार्म की कहानी नहीं रह गई है। यह उस संभावना की कहानी है जिसमें बस्तर का जंगल, जनजातीय ज्ञान, महिला शक्ति, जैविक खेती, आधुनिक प्रसंस्करण और सहकारिता मिलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक नया रास्ता तैयार कर सकते हैं।
अन्य समाचार
पीएम सूर्य घर योजना की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य
सौर ऊर्जा से बिजली खर्च में बचत के साथ अतिरिक्त आमदनी भी कर रहे लोकनाथ साव
Read More...
बढ़ती महंगाई के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते कदम : राजनांदगांव के आमीन मोटर्स में बढ़ी ई-रिक्शा की मांग
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक सामान्य ई-रिक्शा प्रतिदिन 80 से 120 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी चार्जिंग लागत पारंपरिक ईंधन की तुलना में बेहद कम होती है
Read More...
कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की जिद ने दिलाई अलग पहचान...युवा उद्यमी शरद सोनी बने युवाओं के लिए प्रेरणा
आज शरद मोटर्स केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। जिले के कई युवा उन्हें देखकर स्वरोजगार और व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। शरद सोनी का मानना है कि सफलता पाने के लिए बड़ा सपना देखना जरूरी है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है उस सपने के लिए लगातार मेहनत करना।
Read More...
काम ऐसा कि पहचान बन जाए...व्यवहार से जीते दिल, मेहनत से जीती दुनिया
शहाबुद्दीन अंसारी मानते हैं कि यदि इंसान अपने काम को पूरी लगन और जिम्मेदारी से करे, तो सफलता एक दिन जरूर उसके कदम चूमती है।
Read More...
23 वर्षीय अंजली सरदाना ने एक साल में खड़ा किया 100 मिलियन डॉलर का स्टार्टअप ‘प्रोंटो’
अंजली ने 2024 में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की। लेकिन उनकी असली रुचि वित्त और निवेश की दुनिया में थी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने निवेश कार्यालय के साथ काम करते हुए बड़े फंड्स का विश्लेषण किया और बाजार की गहरी समझ विकसित की।
Read More...
रुचि संस्था के हैंडीक्राफ्ट बैग्स ने मुंबई में जीता सभी का दिल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड हेड ऑफिस मुंबई में 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Read More...
मां दंतेश्वरी हर्बल समूह: औषधीय पौधों का बाजार लगातार बढ़ रहा है और आयुष क्षेत्र का कारोबार तेजी से विस्तार पा रहा है... ऐसे में बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र इस परिवर्तन के केंद्र में हैं
किसानों ने काली मिर्च, ऑस्ट्रेलियन टीक, हल्दी, एनाटो, सफेद मूसली और स्टीविया जैसी फसलों का अवलोकन किया तथा अश्वगंधा और कपिकच्छु के बीज निःशुल्क प्राप्त किए। बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक पद्धति से जड़ी-बूटी खेती अपनाने का संकल्प लिया।
Read More...
स्वदेशी मेले में आत्मनिर्भरता की चमक, रुचि महिला मंडल के हस्तनिर्मित बैग बने आकर्षण का केंद्र
मेले में आए खरीदारों का कहना है कि इन हस्तनिर्मित बैगों की गुणवत्ता बड़े ब्रांड्स को भी टक्कर देती है, जबकि कीमतें सभी लोगों की पहुंच में हैं। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की भावना के साथ लोग इन बैगों की खरीदारी कर रहे हैं
Read More...
आधुनिकता के नए सफर में किसानों के साथ...ई-रिक्शा किसानों के लिए नई ऊर्जा, नई संभावनाओं और आर्थिक उन्नति का मजबूत आधार बन चुका है और इस बदलाव की धड़कन हैं आमीन मोटर्स
सुबह की पहली किरण के साथ खेतों से निकला किसान जब ई-रिक्शे में अपना ताज़ा उत्पाद लेकर मंडी पहुँचता है, तो उसके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलकता है, क्योंकि अब उसके पास अपनी उपज को सही समय पर, सही दाम पर बेचने की ताकत है।
Read More...
Disability के तानों से लड़कर बनी सफल बिज़नेस वुमन
लोगों ने कहा, ये कुछ नहीं कर पाएगी पढ़ा-लिखाकर कोई फायदा नहीं। आज वही नूर सिर्फ 23 साल की उम्र में कॉरपोरेट जॉब के साथ ही अपना बिजनेस भी संभाल रही हैं।
Read More...