सारंगढ़-बिलाईगढ़ : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल घरों को स्वच्छ और हरित ऊर्जा से जोड़ रही है, बल्कि बिजली के बढ़ते खर्च से राहत दिलाकर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंद निवासी लोकनाथ साव इसकी एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। उनके घर की छत पर लगा सोलर पैनल आज बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ ही अतिरिक्त आमदनी का माध्यम भी बन रहा है।

लोकनाथ साव बताते हैं कि उन्हें सारंगढ़ में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली। योजना के लाभों के बारे में जानने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया। सितंबर 2025 में उनके घर पर सोलर पैनल स्थापित किया गया और इसके बाद उनके परिवार की जिंदगी में एक सुखद बदलाव शुरू हुआ।

सोलर पैनल लगने से पहले लोकनाथ साव के घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 1500 रुपये तक आता था। हर महीने बिजली बिल का भुगतान परिवार के खर्चों में एक अतिरिक्त बोझ था। लेकिन सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू होने के बाद बिजली बिल में लगातार कमी आने लगी और आज स्थिति यह है कि उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

इससे परिवार को हर महीने होने वाले बिजली खर्च से बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लोकनाथ साव को केवल बिजली बिल की बचत तक ही सीमित नहीं रहा। उनके घर की छत पर लगे सोलर पैनल से होने वाला बिजली उत्पादन अतिरिक्त आर्थिक लाभ का भी माध्यम बन रहा है।

वे बताते हैं कि अप्रैल माह में करीब 1000 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें लगभग 5 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी का लाभ मिला। लोकनाथ साव कहते हैं कि पहले जिस बिजली के लिए हर महीने हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, आज वही घर की छत बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है। सोलर पैनल उनकी घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा है और अतिरिक्त उत्पादन से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

उनके लिए यह अनुभव बचत और आमदनी—दोनों का सुखद संगम साबित हुआ है। योजना से मिले लाभ से उत्साहित लोकनाथ साव अब अपने आसपास के लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि घर की छत का सही उपयोग कर सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

साथ ही स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। लोकनाथ साव ने इस लाभकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से उनके परिवार को काफी लाभ मिला है। बिजली बिल में होने वाली बचत से परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ है और अतिरिक्त आय की संभावना ने उन्हें और अधिक आत्मविश्वास दिया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा रही है।

Share

अन्य समाचार

0a3e3892-18c6-49f6-b787-cdfe5f57fe2e-1

बढ़ती महंगाई के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते कदम : राजनांदगांव के आमीन मोटर्स में बढ़ी ई-रिक्शा की मांग

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक सामान्य ई-रिक्शा प्रतिदिन 80 से 120 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी चार्जिंग लागत पारंपरिक ईंधन की तुलना में बेहद कम होती है


Read More...
20260527-065751

कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की जिद ने दिलाई अलग पहचान...युवा उद्यमी शरद सोनी बने युवाओं के लिए प्रेरणा

आज शरद मोटर्स केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। जिले के कई युवा उन्हें देखकर स्वरोजगार और व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। शरद सोनी का मानना है कि सफलता पाने के लिए बड़ा सपना देखना जरूरी है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है उस सपने के लिए लगातार मेहनत करना।


Read More...
img-20260526-062957

काम ऐसा कि पहचान बन जाए...व्यवहार से जीते दिल, मेहनत से जीती दुनिया

शहाबुद्दीन अंसारी मानते हैं कि यदि इंसान अपने काम को पूरी लगन और जिम्मेदारी से करे, तो सफलता एक दिन जरूर उसके कदम चूमती है।


Read More...
who-is-anjali-sardana-founder-of-100m-startup-pronto-after-us-graduation-034043145-16x9-0

23 वर्षीय अंजली सरदाना ने एक साल में खड़ा किया 100 मिलियन डॉलर का स्टार्टअप ‘प्रोंटो’

अंजली ने 2024 में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की। लेकिन उनकी असली रुचि वित्त और निवेश की दुनिया में थी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने निवेश कार्यालय के साथ काम करते हुए बड़े फंड्स का विश्लेषण किया और बाजार की गहरी समझ विकसित की।


Read More...
img-20260315-wa0040

रुचि संस्था के हैंडीक्राफ्ट बैग्स ने मुंबई में जीता सभी का दिल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड हेड ऑफिस मुंबई में 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया


Read More...
img-20260207-wa0021

मां दंतेश्वरी हर्बल समूह: औषधीय पौधों का बाजार लगातार बढ़ रहा है और आयुष क्षेत्र का कारोबार तेजी से विस्तार पा रहा है... ऐसे में बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र इस परिवर्तन के केंद्र में हैं

किसानों ने काली मिर्च, ऑस्ट्रेलियन टीक, हल्दी, एनाटो, सफेद मूसली और स्टीविया जैसी फसलों का अवलोकन किया तथा अश्वगंधा और कपिकच्छु के बीज निःशुल्क प्राप्त किए। बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक पद्धति से जड़ी-बूटी खेती अपनाने का संकल्प लिया।


Read More...
img-20260124-wa0033

स्वदेशी मेले में आत्मनिर्भरता की चमक, रुचि महिला मंडल के हस्तनिर्मित बैग बने आकर्षण का केंद्र

मेले में आए खरीदारों का कहना है कि इन हस्तनिर्मित बैगों की गुणवत्ता बड़े ब्रांड्स को भी टक्कर देती है, जबकि कीमतें सभी लोगों की पहुंच में हैं। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की भावना के साथ लोग इन बैगों की खरीदारी कर रहे हैं


Read More...
img-20251210-081824

आधुनिकता के नए सफर में किसानों के साथ...ई-रिक्शा किसानों के लिए नई ऊर्जा, नई संभावनाओं और आर्थिक उन्नति का मजबूत आधार बन चुका है और इस बदलाव की धड़कन हैं आमीन मोटर्स

सुबह की पहली किरण के साथ खेतों से निकला किसान जब ई-रिक्शे में अपना ताज़ा उत्पाद लेकर मंडी पहुँचता है, तो उसके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलकता है, क्योंकि अब उसके पास अपनी उपज को सही समय पर, सही दाम पर बेचने की ताकत है।


Read More...
img-20250825-082624

Disability के तानों से लड़कर बनी सफल बिज़नेस वुमन

लोगों ने कहा, ये कुछ नहीं कर पाएगी पढ़ा-लिखाकर कोई फायदा नहीं। आज वही नूर सिर्फ 23 साल की उम्र में कॉरपोरेट जॉब के साथ ही अपना बिजनेस भी संभाल रही हैं।


Read More...
img-20250819-075626

power of social media : सोशल मीडिया की ताकत से युवा उद्यमी जितेंद्र वर्मा ने बदल दी तस्वीर…आज देश-विदेश से लोग उनके फार्म पर इन दुर्लभ और अनोखी नस्ल की बकरियों को देखने आते हैं

जितेंद्र ने पूजा बोअर बकरी फार्म की स्थापना करके व्यवसाय की दुनिया में कदम रखा। यह फार्म दक्षिण अफ्रीकी बोअर बकरियों की विशेष नस्ल के लिए जाना जाता है।


Read More...