- Post by Admin on Tuesday, Jul 28, 2026
- 175 Viewed
![]()
राजनांदगांव। कहते हैं, "हीरे की पहचान जौहरी ही करता है।" ग्राम लिटिया की प्रतिभाशाली बेटी अर्पिता वर्मा ने इस कहावत को सच साबित कर दिया। महज दो महीने के अभ्यास में अनुभवी तीरंदाजी प्रशिक्षक हीरु साहू के मार्गदर्शन में अर्पिता ने ऐसी सफलता हासिल की, जिसने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। आधुनिक ओलंपिक कम्पाउंड धनुष से शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ओडिशा के भवानीपटनम में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 64 विद्यालयों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नीरज पब्लिक स्कूल, की छात्रा अर्पिता वर्मा ने अपने सटीक निशानों से सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
इस सफलता के पीछे ग्राम लिटिया में संचालित निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती के संयुक्त प्रयास से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गोदग्राम लिटिया में ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आधुनिक तीरंदाजी का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुभवी कोच हीरु साहू ने बेहद कम समय में अर्पिता की प्रतिभा को निखारकर उसे राष्ट्रीय स्तर की विजेता बना दिया।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। अर्पिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज चौधरी, नीरज पब्लिक स्कूल की प्राचार्य भारती गौते, ग्राम पंचायत लिटिया की सरपंच लीला गोपीचंद गायकवाड़, प्रधान पाठक हंस कुमार मेश्राम, रंजना मंडावी, पालकगण बृजेंद्र भूषण खरे, संतोष साहू, पीताम्बर साहू, मुख्य प्रशिक्षक हीरु साहू, प्रवीण सावंत तथा ग्राम लिटिया के समस्त ग्रामवासियों ने अर्पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अन्य समाचार
तीरंदाजी के जरिए गांवों से निकलेंगे प्रतिभावान खिलाड़ी...कोच हीरु साहू के मार्गदर्शन में निखरेंगी ग्रामीण अंचल की तीरंदाजी प्रतिभाएं
अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक रिकर्व एवं कंपाउंड जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं बल्कि एक ऐसी विधा है जो एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का विकास करती है। यही गुण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनते हैं।
Read More...
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, लिटिया में शुरू होगा तीरंदाजी टैलेंट समर कैंप
चयनित प्रतिभाओं को तीरंदाजी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य केवल खिलाड़ियों का चयन करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की मजबूत नींव तैयार करना है।
Read More...
गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गुरिंदरवीर और अनिमेष जैसे तेज धावकों के प्रदर्शन ने भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। माना जा रहा है कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।
Read More...
संघर्ष से शिखर तक: एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव...मुख्यमंत्री ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है
Read More...
दृढ़ संकल्प की जीत: ब्लाइंड विमेंस टीम विश्व चैंपियन बनी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मान
Blind Women Cricket Team Meet With PM Modi: भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. PM मोदी ने टीम से मिलकर उनकी योग्यता की तारीफ की. टीम ने प्रधानमंत्री को बैट दिया जबकी मोदी ने भी मैच बॉल पर साइन कर प्लेयर्स को प्रेरणा दी. यह विजय महिला खेल के लिए एक बड़ी योग्यता बनी.
Read More...
राजनांदगांव के तीरंदाजों का कोलकाता में धमाका: 18 मेडल जीतकर रचा इतिहास
9 से 12 जुलाई CBSE स्कूल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन चटर्जी नोबल स्कूल कोलकाता वेस्ट बंगाल में किया गया।
Read More...
भारत की नई प्रतिभाएं : मलेशिया में आयोजित अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल के सितारों ने रचा इतिहास
जब देश के भविष्य को लेकर उम्मीदें कमजोर पड़ती हैं, तभी भारत की नन्हीं प्रतिभाएं दुनिया को चौंका देती हैं
Read More...
योग.....शरीर, मन और आत्मा एक लय में
जब मन अस्थिर हो, विचार भ्रमित हों और शरीर थका हुआ हो तब योग एक दिव्य दीपक की तरह हमारे भीतर प्रकाशित करता है।
Read More...
'18' नंबर ने RCB को बनाया IPL चैंपियन
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।
Read More...
एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली दर्जी महिला
एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली 59 साल की महिला का नाम वासंती चेरुवेटिल है। वह केरल के किन्नौर की रहने वाली हैं। पति के निधन के बाद वासंती ने कमाई के लिए सिलाई का काम शुरू किया।
Read More...