भिलाईनगर: 25 जुलाई-24 जुलाई को निर्मल ज्ञान मंदिर,कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में लोक कला एवं साहित्यिक संस्था सिरजन द्वारा पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इन पुस्तकों में ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित छत्तीसगढ़ी उपन्यास "बड़े दाऊजी"लेखक डॉ.डी.पी.देशमुख,"सोनहा माटी"डॉ.दीनदयाल साहू कृत एवं डॉ.गिरधर चंद्रा द्वारा लिखित दो हिंदी काव्य संग्रह "अंतर्मन का शब्द"व " भावों की अभिव्यक्ति" शामिल है।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ.संजय तिवारी,कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग थे।अध्यक्षता शिक्षाविद वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य डॉ.महेशचंद शर्मा ने की।इस अवसर पर बतौर अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.परदेशीराम वर्मा, डॉ.दीनदयाल दिल्लीवार,प्रभारी प्राचार्य शास.महाविद्यालय बेलोदी जि.बालोद,वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी डॉ.वेदवती मंडावी,शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफ. डॉ.सुधीर शर्मा,एवं कबीर आश्रम ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती,छत्तीसगढ़ महतारी एवं संत गुरु कबीर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रेमलता साहू व उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना एवं राज गीत की प्रस्तुति दी गई।सिरजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दीनदयाल साहू ने स्वागत भाषण दिया, तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों द्वारा सभी पुस्तकों का बारी-बारी से विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ.संजय तिवारी ने लेखकों को बधाई देते हुए पुस्तकों की प्रासंगिकता एवं वर्तमान परिप्रेक्ष में उपयोगिता पर अपने उद्बोधन में कहा कि विमोचित सभी पुस्तकें पाठक वर्ग के साथ ही विश्वविद्यालयीन छात्रों के लिए, छत्तीसगढ़ी के पाठ्यक्रम के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

दोनों उपन्यास में छत्तीसगढ़ की वास्विकता का प्रतिबिंब दिखता है वहीं यह माटी की सोंधी महक से संतृप्त है, दोनों काव्य संग्रह में कल्पना के साथ यथार्थ का चित्रण है।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.महेश चंद शर्मा ने नवीन कृति के लेखकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी पुस्तकें आम इंसान की मनोवृत्ति को समझने, समाज को नई दिशा देने व अपनी संस्कृति को जानने के लिए बहुमूल्य दस्तावेज है।

अन्य अतिथियों,व लेखकों ने भी अपने सारगर्भित बहुमूल्य विचार रखे। समारोह में डॉ.दीनदयाल साहू एवं डॉ. डी.पी.देशमुख के जन्मोत्सव पर पुष्पहार, शाल, श्रीफल से सम्मानित करते हुए उन्हें बधाईयां दी।आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों का बुके, गमछा एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मदेव पटेल,बद्री प्रसाद पारकर, ईश्वरी वर्मा,संतोष पाटनवर,मोरध्वज चंद्राकर,घनश्याम देवांगन,दीनानाथ सिंगसार्वा,पीला राम वर्मा, विजेंद्र वर्मा,कुबेर देशमुख,डॉ.राजेन्द्र पाटकर, प्रदीप भट्टाचार्य डॉ.नौशाद सिद्दीकी,डी.एल.मौर्य,बलराम चंद्राकर,डी.के.निर्मल,डॉ.नीलकण्ठ देवांगन,भारत भूषण परगनिहा,पुष्पक राज देशमुख,शक्तिप्रद चक्रवर्ती,नीता देशमुख,झुनेश्वरी साहू,ललिता चंद्रा,अनामिका सिंगसार्वा, संगीता वर्मा,डॉ.अंजली जोशी,उषा कौशिक,अनिता वर्मा,निर्मला देशमुख,गीतांजलि साहू,गीता देशमुख, दिलेश्वरी साहू,अरुणा जैन व बड़ी संख्या में साहित्यकार,कलाकार एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप पारकर,रितेश साहू,संतराम साहू,परमानंद वर्मा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.दुलारी चंद्राकर ने एवं आभार प्रदर्शन सिरजन जिला दुर्ग लालजी साहू ने किया।

Share

अन्य समाचार

img-20260608-wa0000

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में साहित्य और संस्कृति के साधकों का सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. दीनदयाल साहू तथा डॉ. डी.पी. देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


Read More...
9d4cc6a0-bb3b-4b4e-86bd-d97cd7687c18

वो सुकून भरी रोशनियाँ अब कहाँ हैं…

क्योंकि सच तो यही है इस चमकती दुनिया में सब कुछ रोशन होकर भी बहुत कुछ अंधेरे में खो गया है…।


Read More...
img-20260511-wa0034

जब संवेदनाएं बनीं उपन्यास...‘पीरा’ के जरिए जनभावनाओं को आवाज़ देने वाला साहित्यिक सफर...साहित्य साधना से समाज को दिशा दे रहे हैं डॉ. दीनदयाल साहू

रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय साहित्यिक समारोह में डॉ. दीनदयाल साहू की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का भव्य विमोचन हुआ


Read More...
99a347d7-1a59-4733-b671-3885b41d248c

जब किसी बच्चे ने पहली बार “मां” कहा…

रजनी राठी का मानना है कि हर बच्चे के भीतर एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे सही दिशा और संवेदनशील सहयोग की जरूरत होती है। वे आधुनिक तकनीकों और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के संचार कौशल को विकसित करने में लगातार कार्य कर रही हैं। उनका यह समर्पण केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का जीवंत उदाहरण बन चुका है।


Read More...
img-20260504-072916

संस्मरण....मिट्टी का घर, खपरैल की छत तले बसी ठंडी दुनिया

आज जब कंक्रीट के जंगलों में हम एसी और कूलर के बीच भी चैन नहीं ढूंढ पाते, तब मिट्टी-खपरैल के वे घर याद आते हैं। वे घर, जो सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल का सबसे खूबसूरत उदाहरण थे। शायद यही वजह है कि उन घरों की यादें आज भी दिल के किसी कोने में ठंडी छांव बनकर जिंदा हैं जहां लौटने का मन बार-बार करता है।


Read More...
workers-5708691-1280

मैं मज़दूर मुझे देवों की बस्ती से क्या

रामधारी सिंह दिनकर साहित्य के वह सशक्त हस्ताक्षर हैं जिनकी कलम में दिनकर यानी सूर्य के समान चमक थी। उनकी कविताएं सिर्फ़ उनके समय का सूरज नहीं हैं बल्कि उसकी रौशनी से पीढ़ियां प्रकाशमान होती हैं।


Read More...
img-20260429-070635

समसामयिक विषय...सूखते दरख़्त, बुझती नदियाँ: इंसान कब समझेगा अपनी भूल...जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक असंतुलन की भयावह तस्वीर

आज पूरा देश प्रचंड गर्मी की चपेट में है, लेकिन यह संकट अचानक नहीं आया। एक ओर हम “पेड़ लगाओ” का नारा लगाते हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई जारी है।


Read More...
hot-burning-sun-australian-outback-summer-great-background-image-showing-strength-might-heat-78588887

हमने जंगलों को काटकर कंक्रीट के जंगल बो दिए,और फिर AC में बैठकर बोले “बहुत गर्मी है

अप्रैल ही तो है…पर लगता है जैसे सूरज ने जून से उधार ले ली हो आग,धरती तप रही है यूँ… जैसे किसी ने रख दी हो उस पर नाराज़गी की राख।


Read More...
img-5963

जब खैरागढ़ से उठी कला की गूंज, और थाईलैंड तक पहुँची भारत की पहचान

मो. आसिफ हुसैन, राजेंद्र कुमार, तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने जैसे ही अपनी प्रस्तुतियाँ शुरू कीं, हर नजर उन पर टिक गई। उनके हर भाव, हर सुर और हर कदम में भारतीय संस्कृति की गहराई झलक रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे भारत की आत्मा स्वयं उस मंच पर जीवंत हो उठी हो।


Read More...