- Post by Admin on Monday, Oct 05, 2026
- 161 Viewed
![]()
भिलाई । 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चला पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर रविवार को विधिवत संपन्न हो गया। श्री कबीर पारख निकेतन, कहलगाँव (जिला भागलपुर, बिहार) के संस्थापक पूज्य संत श्री अभय साहेब जी के संरक्षण, मार्गदर्शन और निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव किया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।
पाँच दिनों तक चले सत्संग और प्रवचन में संत अभय साहेब ने सदगुरु कबीर के दोहों के उदाहरण देते हुए लोगों को सदमार्ग पर चलने और परमार्थ के कार्यों में जीवन लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि सांसारिक जीवन में रहते हुए परिवार के साथ-साथ समाज में किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है।
अभय साहेब ने कहा कि जीवन में भटकाव से बचने के लिए सदगुरु की शरण में जाना चाहिए। सदगुरु न केवल जीने का रास्ता दिखाते हैं, बल्कि सांसारिक बंधनों से मुक्ति का मार्ग भी बताते हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन बाल संस्कार शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकांश बच्चे उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख ट्रस्टी डॉ. हीरालाल साहू, प्रबंध समिति अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, ट्रस्ट अध्यक्ष आत्माराम साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती प्रेमलता साहू और युवा प्रकोष्ठ संयोजक वेदप्रकाश साहू की प्रमुख भूमिका रही। इनके साथ प्रेमा दास, फकीर राम, विनोद साहू, भरत लाल साहू, के.पी. साहू, रामाधार साहू, गौकरण लाल साहू, एम.के. साहू, परमानंद वर्मा, उर्मिला साहू, लक्ष्मी साहू और शीला साहू का भी विशेष योगदान रहा। यह जानकारी आश्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने दी।
अन्य समाचार
निर्मल ज्ञान मंदिर में पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर 30 सितम्बर से
नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम में आगामी 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा
Read More...
हे मानव मुझे मत मार...
हे मानव तू अपना भूख शांत कर पर मुझे जान से मत मार ! मुझे भी दर्द होता है मुझमें भी जान बसती है ...
Read More...
सावन का महीना...कोई प्रियजन दूर हो तो उसकी याद और गहरी हो जाती है, और जो पास हों उनके साथ का हर पल और अनमोल लगने लगता है
गांव की गलियों में बच्चे भीगते हुए दौड़ लगाते हैं, कागज की नावें बनाकर नालियों में तैराते हैं। पेड़ों की डालियों पर झूले पड़ जाते हैं और युवतियां "सावन के झूले" गाते हुए झूला झूलती हैं।
Read More...
बेंजो के तारों से छत्तीसगढ़ी माटी की महक बिखेरने वाले साधक गोविंद साव
खुमान साव संगीत अकादमी (राष्ट्रपति पुरस्कृत ) के संस्थापक लोक कलाकार गोविंद साव पिछले कई वर्षों से इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कड़ी साधना और अनुशासन में समर्पित किया, ताकि छत्तीसगढ़ की लोक संगीत परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंच सके।
Read More...
छत्तीसगढ़ी लोकजीवन के रंग समेटे हैं चंपेश्वर गोस्वामी के गीत
जन्म से मृत्यु तक मानव जीवन के हर पड़ाव पर गीत साथ चलते हैं लोरी से लेकर विवाह के मंगलगीत तक। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चंपेश्वर गोस्वामी के गीतों में इसी लोकजीवन की विविधता और गहराई देखने को मिलती है।
Read More...
ग्रामीण संस्कृति पर संदर्भित चार पुस्तकों का विमोचन
इन पुस्तकों में ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित छत्तीसगढ़ी उपन्यास "बड़े दाऊजी"लेखक डॉ.डी.पी.देशमुख,"सोनहा माटी"डॉ.दीनदयाल साहू कृत एवं डॉ.गिरधर चंद्रा द्वारा लिखित दो हिंदी काव्य संग्रह "अंतर्मन का शब्द"व " भावों की अभिव्यक्ति" शामिल है।
Read More...
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में साहित्य और संस्कृति के साधकों का सम्मान
वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. दीनदयाल साहू तथा डॉ. डी.पी. देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Read More...
वो सुकून भरी रोशनियाँ अब कहाँ हैं…
क्योंकि सच तो यही है इस चमकती दुनिया में सब कुछ रोशन होकर भी बहुत कुछ अंधेरे में खो गया है…।
Read More...
जब संवेदनाएं बनीं उपन्यास...‘पीरा’ के जरिए जनभावनाओं को आवाज़ देने वाला साहित्यिक सफर...साहित्य साधना से समाज को दिशा दे रहे हैं डॉ. दीनदयाल साहू
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय साहित्यिक समारोह में डॉ. दीनदयाल साहू की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का भव्य विमोचन हुआ
Read More...
जब किसी बच्चे ने पहली बार “मां” कहा…
रजनी राठी का मानना है कि हर बच्चे के भीतर एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे सही दिशा और संवेदनशील सहयोग की जरूरत होती है। वे आधुनिक तकनीकों और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के संचार कौशल को विकसित करने में लगातार कार्य कर रही हैं। उनका यह समर्पण केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का जीवंत उदाहरण बन चुका है।
Read More...