राजनांदगांव। जो बच्चे बोल नहीं पाते, या तुतलाहट और हकलाहट के कारण अपनी बात पूरी तरह कह नहीं पाते, उनके लिए राजनांदगांव में एक बार फिर उम्मीद की पहल हो रही है। प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय देवकरण राठी की स्मृति में निशुल्क स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन शिविर 12 दिसंबर 2026, शनिवार को आयोजित होगा। शिविर मानव मंदिर चौक स्थित तिरुपति कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है।

दो विशेषज्ञ देंगी सेवाएं: शिविर में स्पीच थेरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी और रायपुर स्थित उड़ान स्पेशल एजुकेशन क्लासेस की संचालिका व स्पेशल एजुकेटर रितु गुप्ता बच्चों को निशुल्क सेवाएं देंगी। दोनों विशेषज्ञ वर्षों से बोलने में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई हैं। उनके अनुसार बच्चों की मुस्कान और चेहरे पर लौटता आत्मविश्वास ही उनका सबसे बड़ा पुरस्कार है।

अग्रिम पंजीयन अनिवार्य: नए रजिस्ट्रेशन के लिए अग्रिम पंजीयन जरूरी है, ताकि सीमित समय में अधिक से अधिक बच्चों तक मदद पहुंचाई जा सके। इच्छुक अभिभावक 8770218536 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

समाजसेवा को समर्पित रहा जीवन: स्वर्गीय देवकरण राठी का जीवन समाजसेवा को समर्पित था। वे माहेश्वरी समाज, राजनांदगांव के प्रथम देहदानकर्ता थे। उन्होंने मानवीय मूल्यों की जो मिसाल रखी, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनकी स्मृति में हो रहा यह शिविर उनके आदर्शों का सम्मान है और यह संदेश भी देता है कि समाज में बदलाव तब आता है, जब कोई इंसान दिल से आगे बढ़कर योगदान देता है।

Share

अन्य समाचार

teacher-4784917-1280

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती शुरू, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

Chhattisgarh Special Educator Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती निकली है, जिसके लिए 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।


Read More...
img-20261120-wa0021

शहीद की पोती की मुस्कान में छिपा है पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव

छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा ने न जाने कितने परिवारों से उनके अपने छीन लिए। किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति, तो किसी मासूम के सिर से दादा का साया उठ गया। पर ये परिवार टूटे नहीं। उन्होंने अपने आँसुओं को हौसले में बदला और अपने शहीदों की याद को सम्मान में बदल दिया। नोमिता का परिवार भी उन्हीं में से एक है।


Read More...
img-20261118-wa9192

नीरज विद्या मंदिर के नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, ज्ञानी जी ने बताए सिख धर्म के संस्कार

भ्रमण के दौरान गुरुद्वारा के ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने बच्चों को बड़े ही सरल और रोचक ढंग से सिख धर्म के बारे में बताया।


Read More...
img-20261022-wa0001

विश्व हकलाहट दिवस विशेष....11 साल, सैकड़ों बच्चे और एक जुनून...स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी की सेवा को सलाम

दुनिया में कई कामयाब लोग हकलाने के बावजूद अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। इससे साफ़ है कि बोलने का तरीक़ा किसी की काबिलियत तय नहीं करता


Read More...
img-20261018-wa9038

छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी

योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।


Read More...
ani-20261012170110

मुफ्त परिवहन सुविधा...दूरस्थ गांवों की छात्राओं को मिली बड़ी राहत

विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।


Read More...
img-20261006-wa0005

आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार

स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा


Read More...
img-20261003-wa0003

आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन

रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Read More...
img-20260928-wa8458

अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां

टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।


Read More...