राजनांदगांव : नीरज विद्या मंदिर, डोंगरगांव के नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने मंगलवार को तुमड़ीबोड स्थित गुरुद्वारा बंदी छोड़ पातशाही में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को सिख धर्म, सेवा भावना और गुरुद्वारा की परंपराओं से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान गुरुद्वारा के ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने बच्चों को बड़े ही सरल और रोचक ढंग से सिख धर्म के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि सिख धर्म में सेवा, सच्चाई, मेहनत और सभी धर्मों का सम्मान सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और अरदास में भाग लिया।

इस अवसर पर बच्चों को पोहा और बिस्किट की सेवा भी की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही अनुशासन और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

भ्रमण में विद्यालय के प्राचार्य जिवेश द्विवेदी के नेतृत्व में वाजपयी मैम, राम सिन्हा, नूरजहां, सोनिका, आशा साहू, पूजा शाह, नीलम कोडापे सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को गुरुद्वारा के नियम, साफ-सफाई और शांति बनाए रखने के बारे में भी समझाया।

प्राचार्य जिवेश द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सर्वधर्म समभाव की भावना विकसित होती है। भ्रमण के बाद बच्चे खुशी-खुशी विद्यालय लौटे। अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

Share

अन्य समाचार

img-20261022-wa0001

विश्व हकलाहट दिवस विशेष....11 साल, सैकड़ों बच्चे और एक जुनून...स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी की सेवा को सलाम

दुनिया में कई कामयाब लोग हकलाने के बावजूद अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। इससे साफ़ है कि बोलने का तरीक़ा किसी की काबिलियत तय नहीं करता


Read More...
img-20261018-wa9038

छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी

योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।


Read More...
ani-20261012170110

मुफ्त परिवहन सुविधा...दूरस्थ गांवों की छात्राओं को मिली बड़ी राहत

विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।


Read More...
img-20261006-wa0005

आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार

स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा


Read More...
img-20261003-wa0003

आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन

रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Read More...
img-20260928-wa8458

अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां

टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।


Read More...
img-20260926-wa6664

राजनांदगांव में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय CRE कार्यक्रम, विशेष शिक्षकों और थेरेपिस्ट को मिलेगा लाभ

यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।


Read More...
6aaf870c5625b-chhattisgarh-daughter-in-arms-river-crossing-3-km-trek-women-teachers-struggle-story-201107232-16x9

गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल

वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।


Read More...
img-20260917-wa0002

सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान

नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है


Read More...