राजनांदगांव : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (निमहर), सीहोर द्वारा भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) नई दिल्ली से अनुमोदित एक दिवसीय राज्य स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा (ऑफलाइन CRE) कार्यक्रम का आयोजन *29 सितंबर 2026* को समेकित क्षेत्रीय केंद्र (CRC), राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।

इस CRE का विषय *"शीघ्र हस्तक्षेप हेतु बहुविषयक दृष्टिकोण : विशेष शिक्षकों, थेरेपिस्ट और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की भूमिका"* रखा गया है। यह CRE 06 पॉइंट का होगा, जिसमें विशेष शिक्षक, वाक् एवं वाणी थेरेपिस्ट, नैदानिक मनोवैज्ञानिक, समुदाय आधारित पुनर्वास प्रोफेशनल्स आदि प्रतिभाग कर सकते हैं। संस्थान द्वारा प्रतिभागियों के लिए ट्रेनिंग किट, रिफ्रेशमेंट एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

*पंजीयन प्रक्रिया:* इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के दौरान TTI Code *MP036* का चयन करना अनिवार्य है। -

Venue:Composite Regional Centre (CRC), Rajnandgaon (C.G.) -

Registration Link:*https://rciregistration.nic.in/rehabcouncil/crestudentreg.jsp -

Payment Link (Google Form):*https://forms.gle/HXTBxr14Dn6XQKF86

अधिक जानकारी के लिए श्री राम कुमार नागर, सहायक प्राध्यापक, निमहर सीहोर से मोबाइल नंबर 9993020321 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share

अन्य समाचार

6aaf870c5625b-chhattisgarh-daughter-in-arms-river-crossing-3-km-trek-women-teachers-struggle-story-201107232-16x9

गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल

वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।


Read More...
img-20260917-wa0002

सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान

नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है


Read More...
img-20260904-wa0040

सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव

कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।


Read More...
8c28354b-979c-4c1b-8815-b6a9a9ee5fb2

गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी

इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।


Read More...
img-20260827-wa0027

लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव

दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है


Read More...
img-20260813-wa0027

राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल


Read More...
d1fd1e99-a16f-40e2-a417-5a3531486323

नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव

बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।


Read More...
img-20260807-wa0009

कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव

सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।


Read More...
img-20260806-wa0000

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल...चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रोत्साहन राशि

प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।


Read More...
img-20260804-082113

गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


Read More...