- Post by Admin on Wednesday, Oct 14, 2026
- 172 Viewed
![]()
गोपी साहू ; कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाके कुई-कुकदूर में छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार, 12 अक्टूबर को कुई-कुकदूर के हेलिपैड मैदान में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने इस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदूर में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए चलाई जाएगी।
यह बस ग्राम अमनिया से चलेगी और नेऊर, कुशियारी, महीडबरा, दमगढ़, लुढुटोला, उपका, अमेरा और कुर्सीकछार जैसे गांवों से छात्राओं को लेकर कॉलेज पहुंचेगी। अब तक इन दूरदराज के गांवों की लड़कियों को कॉलेज आने-जाने में काफी परेशानी और खर्च उठाना पड़ता था। नई सेवा से उनका सफर सुरक्षित और आसान होगा।
विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उसी कार्यक्रम में कुल 5 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी हुआ। इनमें कुई-कुकदूर महाविद्यालय के नए भवन का भूमिपूजन (लागत 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपये) और 71 लाख 12 हजार रुपये से बने तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण शामिल है। कुई और कुकदूर में 30-30 लाख रुपये की लागत से "महतारी सदन" बनाने का काम भी शुरू हुआ।
इनमें महिलाओं की सामुदायिक गतिविधियां और स्व-सहायता समूह के कार्यक्रम हो सकेंगे। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षा, प्रशासनिक सेवाएं और बुनियादी सुविधाएं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचाना है। विधायक बोहरा के आग्रह पर उन्होंने कांपादाह में नया शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।
पंडरिया और पांडातराई के कॉलेजों में ऑडिटोरियम और परिसर विकास के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अन्य समाचार
आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार
स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा
Read More...
आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन
रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Read More...
अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां
टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
Read More...
राजनांदगांव में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय CRE कार्यक्रम, विशेष शिक्षकों और थेरेपिस्ट को मिलेगा लाभ
यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।
Read More...
गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल
वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।
Read More...
सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान
नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है
Read More...
सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव
कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Read More...
गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी
इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।
Read More...
लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव
दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है
Read More...
राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल
Read More...