राजनांदगांव : नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। बेटी के जन्म के साथ ही उसके भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए यह योजना अभिभावकों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। छुरिया विकासखंड के ग्राम गुण्डरदेही निवासी श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने अपनी बेटी गरिमा के उज्ज्वल भविष्य के लिए नोनी सुरक्षा योजना का लाभ लिया है। साथ ही सुकन्या समृद्धि खाते के माध्यम से नियमित बचत की शुरूआत की है।

श्रीमती फुलेश्वरी साहू सामान्य आय वाले परिवार से हैं। वर्ष 2015 में उनकी प्रथम संतान के रूप में पुत्री गरिमा साहू के जन्म पर बहुत खुशी हुई। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य तथा अन्य आवश्यकताओं के लिए राशि बचत करने का मन बनाया। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला मालेकर के माध्यम से नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिली।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से नोनी सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। योजना में राज्य शासन द्वारा लाभार्थी बालिका के नाम पर भारतीय जीवन बीमा निगम में 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 5000 रूपए कुल 25000 रूपए जमा किए जाते हैं। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी करने और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने पर 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच लाना, भु्रण हत्या रोकना, शिक्षा को बढ़ावा देना एवं बाल विवाह पर रोक लगाना है। नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिलने के बाद श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने अपनी पुत्री गरिमा साहू को योजना का लाभ दिलाने के लिए उसका योजना के तहत पंजीयन कराया। नोनी सुरक्षा योजना से जुडऩे के साथ ही श्रीमती फुलेश्वरी ने अपनी पुत्री गरिमा के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता भी खुलवाया है।

वह इस खाते में प्रतिमाह 500 रूपए जमा कर रही हैं। इस तरह शासन की योजना से मिलने वाले सहयोग के साथ वह स्वयं भी नियमित बचत कर बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार कर रही हैं। श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही उसके भविष्य के लिए राशि बचत करना चाहती थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिलने पर अपनी बेटी गरिमा का पंजीयन कराया।

इसके साथ ही उसके नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर प्रतिमाह 500 रूपए जमा कर रही हैं। इससे उन्हें बेटी के भविष्य के लिए बचत करने की प्रेरणा और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से बेटियों के भविष्य को लेकर पालकों में सकारात्मक सोच विकसित हो रही है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसी योजनाएं बेटियों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए सहारा बन रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य के लिए शासन द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

अन्य समाचार

img-20260904-wa0040

सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव

कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।


Read More...
8c28354b-979c-4c1b-8815-b6a9a9ee5fb2

गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी

इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।


Read More...
img-20260827-wa0027

लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव

दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है


Read More...
img-20260813-wa0027

राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल


Read More...
d1fd1e99-a16f-40e2-a417-5a3531486323

नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव

बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।


Read More...
img-20260807-wa0009

कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव

सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।


Read More...
img-20260806-wa0000

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल...चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रोत्साहन राशि

प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।


Read More...
img-20260804-082113

गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


Read More...
7d9dfab0-8d40-43d0-aac8-9ad7ee7d3738

पौधारोपण के साथ मनाया गया नन्ही बिटिया सिरजनहार कौर का जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

इस सराहनीय पहल में गुरुद्वारा की संगत, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


Read More...
img-20260627-wa0018

मजदूरी की मजबूरी क़ो दिखाया ठेंगा, अब है आइसक्रीम दुकान की राजकुमारी...राज्य आजीविका मिशन (बिहान) से बनाया स्वरोजगार का साम्राज्य

​राजकुमारी साहू का शुरुआती जीवन किसी आम साधनहीन ग्रामीण महिला की तरह अभावों के साए में बीता। परिवार में आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। जब गाँव में उम्मीद की सारी खिड़कियाँ बंद नजर आने लगीं, तो रोजगार के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ अन्य राज्यों की ओर रुख करना पड़ा।


Read More...