बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षकों के समर्पण की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।

शिक्षिका संध्या हलदर अपनी 9 महीने की बेटी को गोद में लेकर मोरन-इरिआ नदियों के संगम को पार करती हैं। जलस्तर बढ़ने के बावजूद मां का हौसला हर बार उस चुनौती से बड़ा साबित होता है। बच्ची को सीने से लगाए, कदम दर कदम सतर्कता के साथ वे नदी के उस पार पहुंचती हैं सिर्फ इसलिए कि दूसरी तरफ स्कूल में उनका इंतजार कर रहे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।

इसी स्कूल की दूसरी शिक्षिका कर्मिला टोप्पो 2014 से इस रास्ते पर चल रही हैं। सालों का अनुभव भी उन्हें नदी पार करने से पहले होने वाली घबराहट से मुक्त नहीं कर पाया, लेकिन हर बारिश में वे फिर से वही साहस जुटाती हैं। दोनों शिक्षिकाओं के लिए यह सफर किसी ड्यूटी से कहीं बढ़कर एक जिम्मेदारी और जुनून है।

संध्या बताती हैं कि जिस दिन नदी पार करना मुमकिन नहीं होता, उन्हें बच्चों की पढ़ाई छूटने का मलाल सताता है। और जिस दिन वे स्कूल पहुंच पाती हैं, बच्चों की खुशी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है यही जज्बा उन्हें हर बारिश में फिर से उसी नदी के सामने खड़ा कर देता है।

बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जब यह खबर सुनी, तो उन्होंने खुले दिल से शिक्षिकाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने नन्हे बच्चे को साथ लेकर नदी पार करने वाली शिक्षिका जैसी लगन बहुत कम देखने को मिलती है, और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। धौरपुर की यह कहानी बताती है कि सच्ची शिक्षा-सेवा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।

जहां संसाधन कम हों, वहां भी इरादा मजबूत हो तो रास्ता खुद बन जाता है। संध्या और कर्मिला जैसी शिक्षिकाएं इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं कि जज्बा हो तो नदी की लहरें भी कदम नहीं रोक पातीं।

आज जब संध्या की गोद में पली उनकी बेटी बड़ी होगी, तो उसे अपनी मां की यह कहानी सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे बड़ा सबक सिखाएगी कि हौसला हो तो हर नदी पार की जा सकती है, और हर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

Share

अन्य समाचार

img-20260917-wa0002

सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान

नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है


Read More...
img-20260904-wa0040

सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव

कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।


Read More...
8c28354b-979c-4c1b-8815-b6a9a9ee5fb2

गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी

इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।


Read More...
img-20260827-wa0027

लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव

दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है


Read More...
img-20260813-wa0027

राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल


Read More...
d1fd1e99-a16f-40e2-a417-5a3531486323

नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव

बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।


Read More...
img-20260807-wa0009

कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव

सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।


Read More...
img-20260806-wa0000

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल...चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रोत्साहन राशि

प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।


Read More...
img-20260804-082113

गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


Read More...
7d9dfab0-8d40-43d0-aac8-9ad7ee7d3738

पौधारोपण के साथ मनाया गया नन्ही बिटिया सिरजनहार कौर का जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

इस सराहनीय पहल में गुरुद्वारा की संगत, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


Read More...