- Post by Admin on Saturday, Oct 03, 2026
- 182 Viewed
![]()
रायपुर : रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एवं निर्देशन रूना शर्मा द्वारा किया गया। कॉर्डिनेशन सागर नथानी द्वारा
यह आयोजन केवल सौंदर्य और फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और समाजहित को समर्पित एक विशेष मंच के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में श्री त्रिलोकचंद बरडिया जी, श्री सुनील बलानी जी, श्री संजय बघेल जी एवं मनोज जी सहित नम्रता गुपलानी, विनीता मलिक जी, ,ललित पटवा ,आदित्य गुप्ता,सबी सुरी, एवर ग्रीन विशाल,सिमरन सचदेवा एवं अनुष्का सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में VLCC School of Beauty, ITSA Hospital, AT Buildcom, Sagar TMT, Sumeet Jewellers, PixPlus, prisha soft solutions,Anjaneya University, VB Tower/VishwBharti Automobile, Komal Traders, Parijaat by Sonam Singh Rathore एवं Laxmi Boutique का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक, रचनात्मक एवं ग्लैमरस प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय परिधानों और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा। रूना शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों, मीडिया, सोशल मीडिया सहयोगियों, होटल प्रबंधन और पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ब्यूटी आइकॉन इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ सौंदर्य के साथ-साथ आत्मविश्वास, संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी महत्व मिले।
अन्य समाचार
अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां
टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
Read More...
राजनांदगांव में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय CRE कार्यक्रम, विशेष शिक्षकों और थेरेपिस्ट को मिलेगा लाभ
यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।
Read More...
गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल
वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।
Read More...
सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान
नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है
Read More...
सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव
कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Read More...
गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी
इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।
Read More...
लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव
दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है
Read More...
राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल
Read More...
नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव
बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।
Read More...
कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव
सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।
Read More...