सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के बीच जिले से बदलाव की ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो बताती हैं कि, शासन की योजनाओं और विभागीय मार्गदर्शन से जुड़कर ग्रामीण परिवार किस तरह अपनी आजीविका को मजबूत बना सकते हैं। बरमकेला विकासखंड के ग्राम-सण्डा निवासी कृषक श्री ध्रुवकुमार के जीवन में रेशम उत्पादन ऐसा ही बदलाव लेकर आया है।

कभी कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहने वाले श्री ध्रुवकुमार आज टसर कृमिपालन से अतिरिक्त आय अर्जित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना रहे हैं। श्री ध्रुवकुमार पिता श्री दुडूराम का परिवार पहले मुख्य रूप से खेती से होने वाली आय पर निर्भर था।

सीमित आमदनी के बीच रेशम विभाग से जुड़े और कोसा कृमिपालन की शुरुआत की। श्री ध्रुवकुमार ने विभागीय मार्गदर्शन एवं निरंतर मेहनत से कृमिपालन को धीरे-धीरे अपनी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बना लिया। रेशम विभाग एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें कृमिपालन की तकनीक और बेहतर उत्पादन की जानकारी मिलती रही ।

रेशम प्रभाग द्वारा कृमिपालन हेतु हितग्राही को रियायती दर पर स्व.डि.समूह प्रदाय किया जाता है । उक्त स्व.डि.समूह के माध्यम से श्री ध्रुवकुमार द्वारा गुणवत्ता युक्त टसर ककून का उत्पादन कर आय प्राप्ति के साथ ही केंद्र का उद्यान संधारण कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित की जाती है। श्री ध्रुवकुमार की मेहनत का परिणाम उनके द्वारा अर्जित आय के आंकड़ों में भी दिखाई देता है।

उनके द्वारा टसर ककून के उत्पादन एवं उद्यान संधारण कार्य से वर्ष 2024-25 में 321058/- वर्ष 2025-26 में 363270/- एवं वर्ष 2026-27 में अब तक 77,719 रुपए आय अर्जित किया जा चुका है । कृमिपालन से लगातार मिल रही आय से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। बेहतर आमदनी से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना भी संभव हुआ है।

खेती से शुरू हुई आजीविका की उनकी यात्रा अब रेशम उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है। लम्बी समयावधि से रेशम विभाग से जुड़े श्री ध्रुवकुमार भविष्य में भी विभाग की कृमिपालन योजनाओं से जुड़े रहना चाहते हैं। वे अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी टसर कोसा कृमिपालन अपनाकर आय के अतिरिक्त साधन विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Share

अन्य समाचार

img-20261003-wa0003

आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन

रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Read More...
img-20260928-wa8458

अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां

टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।


Read More...
img-20260926-wa6664

राजनांदगांव में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय CRE कार्यक्रम, विशेष शिक्षकों और थेरेपिस्ट को मिलेगा लाभ

यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।


Read More...
6aaf870c5625b-chhattisgarh-daughter-in-arms-river-crossing-3-km-trek-women-teachers-struggle-story-201107232-16x9

गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल

वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।


Read More...
img-20260917-wa0002

सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान

नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है


Read More...
img-20260904-wa0040

सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव

कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।


Read More...
8c28354b-979c-4c1b-8815-b6a9a9ee5fb2

गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी

इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।


Read More...
img-20260827-wa0027

लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव

दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है


Read More...
img-20260813-wa0027

राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल


Read More...
d1fd1e99-a16f-40e2-a417-5a3531486323

नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव

बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।


Read More...