अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए युवा यादव महासभा के कई पदों पर नियुक्तियाँ की हैं। संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में युवा नेतृत्व को नई दिशा मिलेगी और समाज के युवा एकजुट होकर सामाजिक उत्थान से जुड़ेंगे। संगठन ने लोकनाथ यादव को युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चंद्र प्रकाश यादव को छत्तीसगढ़ का प्रमुख महासचिव और नागेश यादव को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने के लिए सात जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए है, निरंजन यादव (रायपुर शहर), शेष नारायण यादव (रायपुर ग्रामीण), हेमंत यादव (बलौदाबाजार), संजय यादव (कवर्धा), गणपति यादव (जशपुर), प्रगति यादव (धमतरी) और अभिषेक यादव (बेमेतरा) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बताया गया है कि ये नियुक्तियाँ राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस. डी. यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव की मंजूरी और मार्गदर्शन में की गईं। संगठन ने नए पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की विचारधारा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को सबसे ऊपर रखकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही उनसे कहा गया है कि वे समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

संगठन के अनुसार युवा यादव महासभा का उद्देश्य सिर्फ सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं है। वह युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी तय करना चाहता है। उम्मीद जताई गई है कि नई नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी तालमेल, समर्पण और सामूहिक नेतृत्व के साथ समाज की एकता, सम्मान और प्रगति के लिए काम करेंगे।

Share

अन्य समाचार

img-20261018-wa9038

छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी

योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।


Read More...
ani-20261012170110

मुफ्त परिवहन सुविधा...दूरस्थ गांवों की छात्राओं को मिली बड़ी राहत

विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।


Read More...
img-20261006-wa0005

आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार

स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा


Read More...
img-20261003-wa0003

आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन

रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Read More...
img-20260928-wa8458

अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां

टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।


Read More...
img-20260926-wa6664

राजनांदगांव में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय CRE कार्यक्रम, विशेष शिक्षकों और थेरेपिस्ट को मिलेगा लाभ

यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।


Read More...
6aaf870c5625b-chhattisgarh-daughter-in-arms-river-crossing-3-km-trek-women-teachers-struggle-story-201107232-16x9

गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल

वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।


Read More...
img-20260917-wa0002

सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान

नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है


Read More...
img-20260904-wa0040

सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव

कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।


Read More...
8c28354b-979c-4c1b-8815-b6a9a9ee5fb2

गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी

इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।


Read More...