- Post by Admin on Sunday, Jun 07, 2026
- 202 Viewed
![]()
राजनांदगांव : ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। क्रीड़ा भारती एवं स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीरंदाजी के क्षेत्र में विशेष टैलेंट आइडेंटिफिकेशन पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांवों में मौजूद प्रतिभाशाली युवाओं को खोजकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराना है।
गौरतलब है कि, आयोजकों के अनुसार तीरंदाजी ऐसा खेल है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में स्वाभाविक क्षमता देखने को मिलती है। कई प्रतिभाएं संसाधनों और मार्गदर्शन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पातीं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस विशेष पहल की शुरुआत की जा रही है, ताकि योग्य खिलाड़ियों को सही दिशा और मंच मिल सके।
चयनित प्रतिभाओं को तीरंदाजी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य केवल खिलाड़ियों का चयन करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की मजबूत नींव तैयार करना है।
प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम लिटिया का चयन किया गया है। यहां अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में इस पहल को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी। क्रीड़ा भारती और स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन ने क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
कोच हीरु साहू ने कहा है कि, दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के बल पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9685321601 एवं 8103276808 पर संपर्क कर सकते हैं।
अन्य समाचार
गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गुरिंदरवीर और अनिमेष जैसे तेज धावकों के प्रदर्शन ने भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। माना जा रहा है कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।
Read More...
संघर्ष से शिखर तक: एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव...मुख्यमंत्री ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है
Read More...
दृढ़ संकल्प की जीत: ब्लाइंड विमेंस टीम विश्व चैंपियन बनी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मान
Blind Women Cricket Team Meet With PM Modi: भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. PM मोदी ने टीम से मिलकर उनकी योग्यता की तारीफ की. टीम ने प्रधानमंत्री को बैट दिया जबकी मोदी ने भी मैच बॉल पर साइन कर प्लेयर्स को प्रेरणा दी. यह विजय महिला खेल के लिए एक बड़ी योग्यता बनी.
Read More...
राजनांदगांव के तीरंदाजों का कोलकाता में धमाका: 18 मेडल जीतकर रचा इतिहास
9 से 12 जुलाई CBSE स्कूल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन चटर्जी नोबल स्कूल कोलकाता वेस्ट बंगाल में किया गया।
Read More...
भारत की नई प्रतिभाएं : मलेशिया में आयोजित अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल के सितारों ने रचा इतिहास
जब देश के भविष्य को लेकर उम्मीदें कमजोर पड़ती हैं, तभी भारत की नन्हीं प्रतिभाएं दुनिया को चौंका देती हैं
Read More...
योग.....शरीर, मन और आत्मा एक लय में
जब मन अस्थिर हो, विचार भ्रमित हों और शरीर थका हुआ हो तब योग एक दिव्य दीपक की तरह हमारे भीतर प्रकाशित करता है।
Read More...
'18' नंबर ने RCB को बनाया IPL चैंपियन
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।
Read More...
एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली दर्जी महिला
एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली 59 साल की महिला का नाम वासंती चेरुवेटिल है। वह केरल के किन्नौर की रहने वाली हैं। पति के निधन के बाद वासंती ने कमाई के लिए सिलाई का काम शुरू किया।
Read More...
भारत ने दिनाँक 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर शानदार जीत हासिल की।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल जीत लेने वाला प्रदर्शन किया और सारे भारत में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी।
Read More...
पाकिस्तान Champions Trophy 2025 की दौड़ से बाहर
पाकिस्तान 29 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था। लेकिन वह एक भी मैच नहीं जीत पाया और भारत से षर्मनाक हार के बाद ट्राफी की रेस से बाहर हो गया।
Read More...