- Post by Admin on Thursday, Feb 26, 2026
- 443 Viewed
![]()
रायपुर : विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. शुभा मिश्रा दूरदर्शन में एंकर, दावड़ा यूनिवर्सिटी में हेड ऑफ डिपार्टमेंट (हिंदी) एवं युवा उद्यमी हैं जो शुभा कलाकृति के नाम से जुट और छत्तीसगढ़ी ज्वलेलरी बनाने-सिखाने का व्यवसाय करती है। वहीं गजेंद्र कुमार साहू की अब तक चार किताबें प्रकाशित हो चुकी है और तीन किताबें प्रकाशाधीन है। वे “ईशा एक नई उम्मीद वेलफ़ेयर फाउंडेशन” के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी हैं।
कार्यक्रम में साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही को चतुर्थ सरस्वती साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। नेताजी आनंद सिंघानिया की स्मृति में विगत सात वर्षों से विभिन्न साहित्यिक सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष सातवां साहित्य रत्न सम्मान युवा गीतकार भरत द्विवेदी को व प्रथम पत्रकारिता रत्न सम्मान पत्रकार तृप्ति सोनी को प्रदान किया। मोहम्मद अजीम खान स्मृति प्रथम उर्दू साहित्य रत्न सम्मान शायर इरफानुद्दीन इरफान ने अर्जित किया।
छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, साहित्यकार नर्मदा नरम व उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा अजीम खान ने सम्मानित होने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह व नगद धनराशि प्रदान किया। उभरते साहित्यकारों मिनेश साहू, भावेश देशमुख, ज्ञानेश साहू, जीवन जायसवाल, अनीस अरमान, मुकेश सिंघानिया, ईश्वर साहू बंधी, मुकेश सिंघानिया, गौरव राठौर, सूरज प्रकाश डडसेना, डोंगरगांव के पत्रकार घनश्याम साव व निधि तिवारी नीति को सरस्वती नव लेखक सम्मान दिया गया।
अन्य समाचार
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में साहित्य और संस्कृति के साधकों का सम्मान
वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. दीनदयाल साहू तथा डॉ. डी.पी. देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Read More...
वो सुकून भरी रोशनियाँ अब कहाँ हैं…
क्योंकि सच तो यही है इस चमकती दुनिया में सब कुछ रोशन होकर भी बहुत कुछ अंधेरे में खो गया है…।
Read More...
जब संवेदनाएं बनीं उपन्यास...‘पीरा’ के जरिए जनभावनाओं को आवाज़ देने वाला साहित्यिक सफर...साहित्य साधना से समाज को दिशा दे रहे हैं डॉ. दीनदयाल साहू
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय साहित्यिक समारोह में डॉ. दीनदयाल साहू की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का भव्य विमोचन हुआ
Read More...
जब किसी बच्चे ने पहली बार “मां” कहा…
रजनी राठी का मानना है कि हर बच्चे के भीतर एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे सही दिशा और संवेदनशील सहयोग की जरूरत होती है। वे आधुनिक तकनीकों और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के संचार कौशल को विकसित करने में लगातार कार्य कर रही हैं। उनका यह समर्पण केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का जीवंत उदाहरण बन चुका है।
Read More...
संस्मरण....मिट्टी का घर, खपरैल की छत तले बसी ठंडी दुनिया
आज जब कंक्रीट के जंगलों में हम एसी और कूलर के बीच भी चैन नहीं ढूंढ पाते, तब मिट्टी-खपरैल के वे घर याद आते हैं। वे घर, जो सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल का सबसे खूबसूरत उदाहरण थे। शायद यही वजह है कि उन घरों की यादें आज भी दिल के किसी कोने में ठंडी छांव बनकर जिंदा हैं जहां लौटने का मन बार-बार करता है।
Read More...
मैं मज़दूर मुझे देवों की बस्ती से क्या
रामधारी सिंह दिनकर साहित्य के वह सशक्त हस्ताक्षर हैं जिनकी कलम में दिनकर यानी सूर्य के समान चमक थी। उनकी कविताएं सिर्फ़ उनके समय का सूरज नहीं हैं बल्कि उसकी रौशनी से पीढ़ियां प्रकाशमान होती हैं।
Read More...
समसामयिक विषय...सूखते दरख़्त, बुझती नदियाँ: इंसान कब समझेगा अपनी भूल...जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक असंतुलन की भयावह तस्वीर
आज पूरा देश प्रचंड गर्मी की चपेट में है, लेकिन यह संकट अचानक नहीं आया। एक ओर हम “पेड़ लगाओ” का नारा लगाते हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई जारी है।
Read More...
हमने जंगलों को काटकर कंक्रीट के जंगल बो दिए,और फिर AC में बैठकर बोले “बहुत गर्मी है
अप्रैल ही तो है…पर लगता है जैसे सूरज ने जून से उधार ले ली हो आग,धरती तप रही है यूँ… जैसे किसी ने रख दी हो उस पर नाराज़गी की राख।
Read More...
जब खैरागढ़ से उठी कला की गूंज, और थाईलैंड तक पहुँची भारत की पहचान
मो. आसिफ हुसैन, राजेंद्र कुमार, तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने जैसे ही अपनी प्रस्तुतियाँ शुरू कीं, हर नजर उन पर टिक गई। उनके हर भाव, हर सुर और हर कदम में भारतीय संस्कृति की गहराई झलक रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे भारत की आत्मा स्वयं उस मंच पर जीवंत हो उठी हो।
Read More...