- Post by Admin on Saturday, May 10, 2025
- 564 Viewed
![]()
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सातवें आसमान पर है। कारण है कि पाकिस्तान लगातार अपने नापाक इरादे जाहिर करते हुए सीमा पर कोई ना कोई हरकत कर ही रहा है। बदहाल होती स्थिति के बावजूद भी पड़ोसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं अब इस मामले को लेकर वैश्विक मीडिया में भी सैन्य संघर्ष की गूंज सुनाई देने लगी है। पाकिस्तानी आतंकवादी ठिकानों पर भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई को दुनियाभर के मीडिया ने प्रकाशित किया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स कश्मीर मुद्दे पर दिया जोर भारत-पाकिस्तान संघर्ष पिछले कई वर्षों में सबसे व्यापक स्तर पर पहुंच गया है। कथित तौर पर दोनों देशों ने विवादित कश्मीर सीमा से परे एक-दूसरे के क्षेत्रों को लक्ष्य बनाकर हमला किया।
द वाशिंगटन पोस्ट ने सोशल मीडिया पर क्या कहा? भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर द वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की धुंध, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नए हमलों का आरोप लगाया है, जबकि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं ने सीमा के दोनों तरफ लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया है।
सीएनएन ने चीन के सैन्य तकनीक का किया जिक्र वहीं सीएनएन ने लिखा कि चीन ने सैन्य तकनीक विकसित करने में अरबों डॉलर खर्च किए हैं। भारत पाक के संघर्ष के बीच दुनिया को पहली बार पता चल सकता है कि पश्चिमी हार्डवेयर के मुकाबले चीनी सैन्य तकनीक कितनी कारगर हैं।
द गार्जियन ने 400 ड्रोन्स के उपयोग की कही बात भारत ने पाकिस्तान पर उसके शहरों और ठिकानों पर हमला करने के लिए 400 ड्रोन्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इस्लामाबाद ने उत्तर भारत में हमले करने से इनकार किया।
ले मोंडे ने युद्ध के करीब की जताई आशंका कश्मीर में घातक नागरिक हमले के प्रतिशोध में भारत द्वारा पाकिस्तान में हमला करने के दो दिन बाद, दोनों परमाणु शक्तियां एक ऐसे संघर्ष में उलझ गई हैं, जो उन्हें युद्ध के और करीब ले आया है।
चाइना डेली ने पाकिस्तानी से गोलीबारी की बात कही वहीं चाइना डेली टीवी मीडिया की खबरों में कहा गया कि पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जम्मू व उरी सहित भारत नियंत्रित कश्मीर के कई इलाकों पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, जिसके बाद पूरे भारत में आक्रोश का माहौल बढ़ गया। देश में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग तेज हो गई। इसी दौरान 6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें दागी। साथ ही आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद आठ मई को पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तान ने जम्मू, जैसलमेर समेत तमाम जगह ड्रोन हमले की कोशिश की। इसका भी भारत ने करारा जवाब दिया।
अन्य समाचार
किसान, आम नागरिक, छात्र, नीति निर्माता, और उद्योग सभी को एकीकृत प्रयास करना होगा ताकि अमेरिकी टैरिफ की चुनौती को अवसर में बदला जा सके
मेक इन इंडिया और MSME के माध्यम से अमेरिकी उत्पादों के सशक्त विकल्प तैयार करना अब समय की मांग है।
Read More...
NRI Convention in Chicago : अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी
नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के तत्वावधान में 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
Read More...
मौत के मंज़र से लौट आया रमेश
रमेश विश्वास कुमार, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में लंदन की यात्रा पर निकले थे, अब अस्पताल के बिस्तर पर हैं जिंदा, लेकिन गहरे सदमे में।
Read More...
अबुआ दिशुम, अबुआ राज (हमारा देश, हमारा शासन) धरती आबा बिरसा मुंडा: जंगलों से उठी वो क्रांति, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को झुका दिया
जब भारत की धरती अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म से कांप रही थी और आदिवासी समाज शोषण, बेघर और बेइज्जती की आग में झुलस रहा था । तब जंगलों से एक गूंज उठी, जिसने सत्ता की नींव हिला दी। वो आवाज़ थी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की
Read More...
समसामयिक लेख : जहर बोएंगे तो मौत की फसल ही काटेंगे:
"यद्भविष्यति तद् बीजम्।" — अर्थात जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा।
Read More...
रूस ने यूक्रेन को जवाब देने की खाई कसम
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से भड़कता दिख रहा है। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर पर्ल हार्बर जैसा भीषण ड्रोन हमला किया है। इसमें रूस के 41 बमवर्षक विमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के उन विमानों को निशाना बनाया जो न्यूक्लियर वॉर हेड ले जाने में सक्षम हैं।
Read More...
नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल: एक भारतीय नवाचार जो बचा सकता है उर्वरकों पर हजारों करोड़
नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल” के नाम से चर्चित यह तकनीक आज देश के 16 से अधिक राज्यों के प्रगतिशील किसान अपने खेतों में अपना चुके हैं
Read More...
आसमान की बेटी व्योमिका: एक सपना जो बना देश का गर्व
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की यही कहानी है—सपनों को पंख देने की, चुनौतियों को चीरते हुए आकाश को छूने की, और पूरे देश को गौरव का अनुभव कराने की।
Read More...
ISRO की नई उड़ान: देश की सीमाओं पर अंतरिक्ष से रखेगा पैनी नजर, 3 साल में 150 सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी
भारत अब अपनी सीमाओं की निगरानी अंतरिक्ष से और अधिक सशक्त तरीके से करेगा।
Read More...
National Fire Service Day : अग्नि से भी अधिक तेज़—हमारे अग्निशूरों को सलाम
उनके लिए ड्यूटी केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है—जिसे वे पूरे तन, मन और जीवन से निभाते हैं। इनकी वर्दी भले ही धुएं में ढकी हो, लेकिन इनका जज़्बा आसमान से भी ऊँचा होता है।
Read More...