रायपुर : नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के तत्वावधान में 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अमेरिका और अन्य देशों के विभिन्न हिस्सों से आए प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। प्रवासी भारतीयों द्वारा एक जुट होकर छत्तीसगढ़ के बहुआयामी विकास और संस्कृति को विश्वस्तर तक पहुचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

गौरतलब है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने NACHA के वैश्विक छत्तीसगढ़ी एनआरआई समुदाय को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से राज्य सरकार से जुड़ने और निवेश को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर 18 एनआरआई बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों और सामुदायिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान किए गए।कार्यक्रम में NACHA ने अपने प्रमुख प्रोजेक्ट्स भी प्रस्तुत किए: प्रोजेक्ट उड़ान – कॉलेज विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना छत्तीसकोश – छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने का प्रयास NACHA की वित्तीय जानकारी और सदस्यता प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई

कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सराओगी ने बताया कि यह NACHA का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जो हर दो साल में आयोजित किया जाता है, और सभी सदस्यों को एक-दूसरे से मिलने की बहुत उत्सुकता थी।एक खास कार्यक्रम के रूप में "मिस्टर एवं मिसेज छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें:मिसेज छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025 बनीं शशि साहू, जो भिलाई की मूल निवासी हैं और शिकागो में रहती हैं।मिस्टर छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025 बने नील जोसेफ, जो लॉस एंजेलेस में रहते हैं और कोरबा से संबंध रखते हैं।

द्वितीय सत्र में माननीय वित्त मंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ विज़न 2047 साझा किया और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य में एनआरआई कॉन्क्लेव आयोजित करेगी, ताकि राज्य और प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के बीच सहयोग को और सशक्त किया जा सके। NACHA ने उनके साथ एक विशेष प्रश्नोत्तर सत्र एवं रात्रिभोज का भी आयोजन किया, जिसमें एनआरआई समुदाय ने मंत्री जी के साथ बातचीत की और राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। श्री चौधरी ने NACHA के प्रयासों की प्रशंसा की और पूरी कार्यकारिणी को छत्तीसगढ़ी प्रवासियों को एकजुट करने के लिए धन्यवाद दिया। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का समापन एक भव्य छत्तीसगढ़ी एवं बॉलीवुड संगीत संध्या के साथ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायक श्री अनुराग सिंह ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी।

Share

अन्य समाचार

img-20250902-wa0027

किसान, आम नागरिक, छात्र, नीति निर्माता, और उद्योग सभी को एकीकृत प्रयास करना होगा ताकि अमेरिकी टैरिफ की चुनौती को अवसर में बदला जा सके

मेक इन इंडिया और MSME के माध्यम से अमेरिकी उत्पादों के सशक्त विकल्प तैयार करना अब समय की मांग है।


Read More...
images-32

मौत के मंज़र से लौट आया रमेश

रमेश विश्वास कुमार, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में लंदन की यात्रा पर निकले थे, अब अस्पताल के बिस्तर पर हैं जिंदा, लेकिन गहरे सदमे में।


Read More...
images-19

अबुआ दिशुम, अबुआ राज (हमारा देश, हमारा शासन) धरती आबा बिरसा मुंडा: जंगलों से उठी वो क्रांति, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को झुका दिया

जब भारत की धरती अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म से कांप रही थी और आदिवासी समाज शोषण, बेघर और बेइज्जती की आग में झुलस रहा था । तब जंगलों से एक गूंज उठी, जिसने सत्ता की नींव हिला दी। वो आवाज़ थी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की


Read More...
img-20250603-wa0000

समसामयिक लेख : जहर बोएंगे तो मौत की फसल ही काटेंगे:

"यद्भविष्यति तद् बीजम्।" — अर्थात जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा।


Read More...
war

रूस ने यूक्रेन को जवाब देने की खाई कसम

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से भड़कता दिख रहा है। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर पर्ल हार्बर जैसा भीषण ड्रोन हमला किया है। इसमें रूस के 41 बमवर्षक व‍िमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के उन विमानों को निशाना बनाया जो न्यूक्लियर वॉर हेड ले जाने में सक्षम हैं।


Read More...
img-20250517-wa0017

नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल: एक भारतीय नवाचार जो बचा सकता है उर्वरकों पर हजारों करोड़

नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल” के नाम से चर्चित यह तकनीक आज देश के 16 से अधिक राज्यों के प्रगतिशील किसान अपने खेतों में अपना चुके हैं


Read More...
images-7

वैश्विक मीडिया में सुनाई दी सैन्य संघर्ष की गूंज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सातवें आसमान पर है।


Read More...
images-6

आसमान की बेटी व्योमिका: एक सपना जो बना देश का गर्व

भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की यही कहानी है—सपनों को पंख देने की, चुनौतियों को चीरते हुए आकाश को छूने की, और पूरे देश को गौरव का अनुभव कराने की।


Read More...
images-2

ISRO की नई उड़ान: देश की सीमाओं पर अंतरिक्ष से रखेगा पैनी नजर, 3 साल में 150 सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी

भारत अब अपनी सीमाओं की निगरानी अंतरिक्ष से और अधिक सशक्त तरीके से करेगा।


Read More...
img-20250404-wa0034

National Fire Service Day : अग्नि से भी अधिक तेज़—हमारे अग्निशूरों को सलाम

उनके लिए ड्यूटी केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है—जिसे वे पूरे तन, मन और जीवन से निभाते हैं। इनकी वर्दी भले ही धुएं में ढकी हो, लेकिन इनका जज़्बा आसमान से भी ऊँचा होता है।


Read More...