डॉ. राजाराम त्रिपाठी : ब्राज़ील की अग्रणी कृषि वैज्ञानिक डॉ. मारियांगेला हुंग्रिया दा कुन्हा को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित *'विश्व खाद्य पुरस्कार'* दिए जाने की घोषणा वैश्विक जैविक कृषि जगत के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण है। इस अवार्ड को *कृषि का नोबेल पुरस्कार* भी कहा जाता है। जैविक नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Biological Nitrogen Fixation) पर उनके कार्य ने ब्राज़ील को हर वर्ष लगभग 25 अरब अमेरिकी डॉलर की रासायनिक उर्वरक लागत से मुक्ति दिलाई है। इस अवसर पर जहां हम ब्राज़ील की इस वैज्ञानिक को हार्दिक बधाई देते हैं, वहीं यह तथ्य भी सामने लाना प्रासंगिक है कि भारत में इस दिशा में व्यावहारिक, व्यवहारिक और पूर्णतः सफल मॉडल विगत तीन दशकों से विकसित किया जा चुका है।

मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म एवं रिसर्च सेंटर, कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में हमने वर्षों की मेहनत और शोध से एक ऐसी तकनीक को मूर्त रूप दिया है, जिसमें बहुवर्षीय पेड़ – विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई मूल के “अकूशिया” प्रजाति के पौधों को विशेष पद्धति से विकसित करके– उसके जड़ों में वायुमंडलीय नाइट्रोजन को प्राकृतिक रूप से स्थिर कर मिट्टी में स्थापित किया जाता है। इसकी पत्तियों से बनने वाला ग्रीन कंपोस्ट अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। जिससे कि स्पीडो के साथ लगाए जाने वाले लगभग सभी प्रकार की अंतर्वत्ति फसलों को कुछ समय बाद पचासों साल तक किसी भी प्रकार की रासायनिक अथवा प्राकृतिक खाद अलग से देने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

“नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल” के नाम से चर्चित यह तकनीक आज देश के 16 से अधिक राज्यों के प्रगतिशील किसान अपने खेतों में अपना चुके हैं। इससे न केवल रासायनिक नाइट्रोजन खाद पर निर्भरता समाप्त हो रही है, बल्कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष दी जाने वाली ₹45,000 से ₹50,000 करोड़ की नाइट्रोजन उर्वरक सब्सिडी पर भी बड़ी बचत संभव हो रही है।

भारत जैसे देश, जो रासायनिक उर्वरकों हेतु कच्चा माल आयात करता है, के लिए यह विदेशी मुद्रा की सीधी बचत का मार्ग भी खोलता है। हमारा स्पष्ट मानना है कि जिस तकनीक पर अब वैश्विक स्तर पर पुरस्कार मिल रहा है, उस पर भारत पहले ही कार्य कर चुका है, और एक प्रमाणित, व्यवहारिक मॉडल देश में ही उपलब्ध है। भारत सरकार यदि समय रहते इस तकनीक को समर्थन देती, तो आज यह पुरस्कार भारत को भी मिल सकता था। हमें यह पुरस्कार न मिलने का कोई रंज नहीं है, किंतु अब जबकि इस तकनीक को वैश्विक मान्यता प्राप्त हो चुकी है,

भारत सरकार और नीति-निर्माताओं से हमारी अपेक्षा है कि वे इस देशज तकनीक को प्राथमिकता दें, इसका प्रसार करें, और किसानों को रासायनिक उर्वरकों के जाल से मुक्ति दिलाएं।यह न केवल *किसानों की आत्मनिर्भरता,* बल्कि *राष्ट्र की आर्थिक सुरक्षा और पर्यावरणीय संरक्षण* के लिए भी आवश्यक है।

Share

अन्य समाचार

img-20250902-wa0027

किसान, आम नागरिक, छात्र, नीति निर्माता, और उद्योग सभी को एकीकृत प्रयास करना होगा ताकि अमेरिकी टैरिफ की चुनौती को अवसर में बदला जा सके

मेक इन इंडिया और MSME के माध्यम से अमेरिकी उत्पादों के सशक्त विकल्प तैयार करना अब समय की मांग है।


Read More...
dsc-8649-sd-logo-2025-08-03t14-33-12477

NRI Convention in Chicago : अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के तत्वावधान में 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया


Read More...
images-32

मौत के मंज़र से लौट आया रमेश

रमेश विश्वास कुमार, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में लंदन की यात्रा पर निकले थे, अब अस्पताल के बिस्तर पर हैं जिंदा, लेकिन गहरे सदमे में।


Read More...
images-19

अबुआ दिशुम, अबुआ राज (हमारा देश, हमारा शासन) धरती आबा बिरसा मुंडा: जंगलों से उठी वो क्रांति, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को झुका दिया

जब भारत की धरती अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म से कांप रही थी और आदिवासी समाज शोषण, बेघर और बेइज्जती की आग में झुलस रहा था । तब जंगलों से एक गूंज उठी, जिसने सत्ता की नींव हिला दी। वो आवाज़ थी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की


Read More...
img-20250603-wa0000

समसामयिक लेख : जहर बोएंगे तो मौत की फसल ही काटेंगे:

"यद्भविष्यति तद् बीजम्।" — अर्थात जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा।


Read More...
war

रूस ने यूक्रेन को जवाब देने की खाई कसम

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से भड़कता दिख रहा है। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर पर्ल हार्बर जैसा भीषण ड्रोन हमला किया है। इसमें रूस के 41 बमवर्षक व‍िमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के उन विमानों को निशाना बनाया जो न्यूक्लियर वॉर हेड ले जाने में सक्षम हैं।


Read More...
images-7

वैश्विक मीडिया में सुनाई दी सैन्य संघर्ष की गूंज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सातवें आसमान पर है।


Read More...
images-6

आसमान की बेटी व्योमिका: एक सपना जो बना देश का गर्व

भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की यही कहानी है—सपनों को पंख देने की, चुनौतियों को चीरते हुए आकाश को छूने की, और पूरे देश को गौरव का अनुभव कराने की।


Read More...
images-2

ISRO की नई उड़ान: देश की सीमाओं पर अंतरिक्ष से रखेगा पैनी नजर, 3 साल में 150 सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी

भारत अब अपनी सीमाओं की निगरानी अंतरिक्ष से और अधिक सशक्त तरीके से करेगा।


Read More...
img-20250404-wa0034

National Fire Service Day : अग्नि से भी अधिक तेज़—हमारे अग्निशूरों को सलाम

उनके लिए ड्यूटी केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है—जिसे वे पूरे तन, मन और जीवन से निभाते हैं। इनकी वर्दी भले ही धुएं में ढकी हो, लेकिन इनका जज़्बा आसमान से भी ऊँचा होता है।


Read More...