- Post by Admin on Thursday, May 08, 2025
- 1129 Viewed
![]()
कमलेश यादव : जब एक छोटी सी बच्ची अपने नाम के अर्थ को समझती है—"व्योमिका ,जो आकाश में रहती है"—और उसी दिन यह तय कर लेती है कि उसे उड़ना है, तो यकीन मानिए, वह सिर्फ ख्वाब नहीं, वह इतिहास रचने की नींव रख रही होती है। भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की यही कहानी है—सपनों को पंख देने की, चुनौतियों को चीरते हुए आकाश को छूने की, और पूरे देश को गौरव का अनुभव कराने की। उन्होंने न केवल आसमान में उड़ान भरी, बल्कि देश के लिए समर्पण, साहस और नारी शक्ति का एक नया अध्याय भी लिखा।
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह उन प्रेरणादायक महिलाओं में से हैं, जिन्होंने अपने बचपन के सपनों को हकीकत में बदलते हुए देश सेवा को अपना जीवन बना लिया। हाल ही में 6 और 7 मई 2025 की रात को भारतीय सेना द्वारा किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" में आतंकियों के खिलाफ हुई एयरस्ट्राइक की जानकारी देने के लिए जब वह मीडिया के सामने आईं, तो पूरे देश की निगाहें गर्व से उन्हें देख रही थीं।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना की शक्ति और संकल्प को दर्शाया। व्योमिका सिंह एक कुशल हेलिकॉप्टर पायलट हैं जिन्होंने चेतक और चीता जैसे प्रतिष्ठित हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं। अब तक 2500 घंटे से अधिक की उड़ान भर चुकीं व्योमिका ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अरुणाचल प्रदेश जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अनेक जोखिमपूर्ण मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
उनकी प्रेरणादायक यात्रा कक्षा छह से शुरू होती है, जब उनके नाम के अर्थ ने उन्हें दिशा दिखाई। एनसीसी से उन्हें वर्दी का पहला अनुभव मिला और इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर भारतीय वायुसेना में स्थायी कमीशन प्राप्त किया।
18 दिसंबर 2019 को उन्हें फ्लाइंग ब्रांच में परमानेंट कमीशन मिला और वह अपने परिवार की पहली सदस्य बनीं जिन्होंने सशस्त्र बलों में सेवा दी। वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों में राहत कार्यों से लेकर 2021 के त्रिसेना महिला पर्वतारोहण मिशन तक, उन्होंने न केवल नेतृत्व किया बल्कि यह साबित कर दिखाया कि भारतीय महिलाएं हर चुनौती को पार करने में सक्षम हैं।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह की कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि उस संकल्प, साहस और देशभक्ति की कहानी है, जो हर भारतीय के दिल में बसी है। वह एक नाम नहीं, एक प्रेरणा हैं—उन लाखों बेटियों के लिए जो सपनों को सच करने का हौसला रखती हैं।
अन्य समाचार
किसान, आम नागरिक, छात्र, नीति निर्माता, और उद्योग सभी को एकीकृत प्रयास करना होगा ताकि अमेरिकी टैरिफ की चुनौती को अवसर में बदला जा सके
मेक इन इंडिया और MSME के माध्यम से अमेरिकी उत्पादों के सशक्त विकल्प तैयार करना अब समय की मांग है।
Read More...
NRI Convention in Chicago : अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी
नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के तत्वावधान में 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
Read More...
मौत के मंज़र से लौट आया रमेश
रमेश विश्वास कुमार, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में लंदन की यात्रा पर निकले थे, अब अस्पताल के बिस्तर पर हैं जिंदा, लेकिन गहरे सदमे में।
Read More...
अबुआ दिशुम, अबुआ राज (हमारा देश, हमारा शासन) धरती आबा बिरसा मुंडा: जंगलों से उठी वो क्रांति, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को झुका दिया
जब भारत की धरती अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म से कांप रही थी और आदिवासी समाज शोषण, बेघर और बेइज्जती की आग में झुलस रहा था । तब जंगलों से एक गूंज उठी, जिसने सत्ता की नींव हिला दी। वो आवाज़ थी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की
Read More...
समसामयिक लेख : जहर बोएंगे तो मौत की फसल ही काटेंगे:
"यद्भविष्यति तद् बीजम्।" — अर्थात जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा।
Read More...
रूस ने यूक्रेन को जवाब देने की खाई कसम
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से भड़कता दिख रहा है। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर पर्ल हार्बर जैसा भीषण ड्रोन हमला किया है। इसमें रूस के 41 बमवर्षक विमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के उन विमानों को निशाना बनाया जो न्यूक्लियर वॉर हेड ले जाने में सक्षम हैं।
Read More...
नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल: एक भारतीय नवाचार जो बचा सकता है उर्वरकों पर हजारों करोड़
नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल” के नाम से चर्चित यह तकनीक आज देश के 16 से अधिक राज्यों के प्रगतिशील किसान अपने खेतों में अपना चुके हैं
Read More...
वैश्विक मीडिया में सुनाई दी सैन्य संघर्ष की गूंज
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सातवें आसमान पर है।
Read More...
ISRO की नई उड़ान: देश की सीमाओं पर अंतरिक्ष से रखेगा पैनी नजर, 3 साल में 150 सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी
भारत अब अपनी सीमाओं की निगरानी अंतरिक्ष से और अधिक सशक्त तरीके से करेगा।
Read More...
National Fire Service Day : अग्नि से भी अधिक तेज़—हमारे अग्निशूरों को सलाम
उनके लिए ड्यूटी केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है—जिसे वे पूरे तन, मन और जीवन से निभाते हैं। इनकी वर्दी भले ही धुएं में ढकी हो, लेकिन इनका जज़्बा आसमान से भी ऊँचा होता है।
Read More...