- Post by Admin on Thursday, Nov 26, 2026
- 158 Viewed
![]()
भोपाल/भिलाई। मध्यप्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित "तुलसी साहित्य अलंकरण" इस वर्ष भिलाई निवासी साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 28 नवंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। अकादमी द्वारा यह अलंकरण प्रति वर्ष दिया जाता है।
डॉ. साहू पिछले चार दशकों से हिन्दी और छत्तीसगढ़ी साहित्य लेखन में सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में उनकी 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। इसके अलावा उनके कई शोध ग्रंथ भी प्रकाशित हुए हैं। वे भारत सरकार की हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भी भाग ले चुके हैं।
भारत सरकार की साहित्य डिजिटलीकरण योजना के अंतर्गत उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय के माध्यम से हिन्दी से छत्तीसगढ़ी अनुवाद कार्य में भी योगदान दिया है। उनकी लिखी छत्तीसगढ़ी कहानियाँ अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं। उनकी कहानियों और आलेखों का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों से होता रहता है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में भी उनकी रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं।
देश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा उन्हें पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। साहित्य के साथ-साथ वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।
अन्य समाचार
स्व. देवकरण राठी की स्मृति में फिर लगेगा निशुल्क स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन शिविर
स्पीच थेरेपिस्ट रजनी राठी और स्पेशल एजुकेटर रितु गुप्ता देंगी निशुल्क सेवाएं, अग्रिम पंजीयन जरूरी
Read More...
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती शुरू, 4 दिसंबर तक करें आवेदन
Chhattisgarh Special Educator Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती निकली है, जिसके लिए 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Read More...
शहीद की पोती की मुस्कान में छिपा है पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव
छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा ने न जाने कितने परिवारों से उनके अपने छीन लिए। किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति, तो किसी मासूम के सिर से दादा का साया उठ गया। पर ये परिवार टूटे नहीं। उन्होंने अपने आँसुओं को हौसले में बदला और अपने शहीदों की याद को सम्मान में बदल दिया। नोमिता का परिवार भी उन्हीं में से एक है।
Read More...
नीरज विद्या मंदिर के नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, ज्ञानी जी ने बताए सिख धर्म के संस्कार
भ्रमण के दौरान गुरुद्वारा के ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने बच्चों को बड़े ही सरल और रोचक ढंग से सिख धर्म के बारे में बताया।
Read More...
विश्व हकलाहट दिवस विशेष....11 साल, सैकड़ों बच्चे और एक जुनून...स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी की सेवा को सलाम
दुनिया में कई कामयाब लोग हकलाने के बावजूद अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। इससे साफ़ है कि बोलने का तरीक़ा किसी की काबिलियत तय नहीं करता
Read More...
छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी
योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।
Read More...
युवा यादव महासभा छत्तीसगढ़ में नई नियुक्तियाँ: लोकनाथ यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश यादव प्रमुख महासचिव
नागेश यादव संगठन महामंत्री बने, सात जिलों को मिले नए जिला अध्यक्ष
Read More...
मुफ्त परिवहन सुविधा...दूरस्थ गांवों की छात्राओं को मिली बड़ी राहत
विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
Read More...
आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार
स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा
Read More...
आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन
रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Read More...