- Post by Admin on Friday, Sep 04, 2026
- 115 Viewed
![]()
राजनांदगांव : कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली निर्माण से हुई, जिसे व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों ने डिप्लोमा के विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार किया। रंग-बिरंगी रंगोली ने जहाँ केंद्र परिसर की शोभा बढ़ाई, वहीं इस गतिविधि ने प्रतिभागियों में रचनात्मकता, एकाग्रता और टीमवर्क को भी बढ़ावा दिया।
पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता के स्थान पर इस बार विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए "गुब्बारे पकड़ो और पुरस्कार पाओ" गतिविधि आयोजित की गई। गुब्बारों के भीतर चॉकलेट भरकर एवं नाश्ते की सामग्री को रस्सी पर सजाकर लाभार्थियों को इन्हें पकड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनमें हाथ-आँख समन्वय, ध्यान और आत्मविश्वास का विकास हुआ।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अभिभावकों एवं लाभार्थियों ने रंग-बिरंगे उत्सवी परिधानों में सजकर हिस्सा लिया, जिसने बच्चों को आत्म-अभिव्यक्ति का सुंदर मंच प्रदान किया। इसके पश्चात हुई नृत्य गतिविधि में स्टाफ, अभिभावकों और लाभार्थियों ने मिलकर थिरकते हुए उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया।
केंद्र निदेशक एवं स्टाफ के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और मोटर कौशल का विकास करना था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन जीवंत, सार्थक एवं यादगार बन गया।
अन्य समाचार
गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी
इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।
Read More...
लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव
दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है
Read More...
राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल
Read More...
नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव
बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।
Read More...
कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव
सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।
Read More...
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल...चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रोत्साहन राशि
प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
Read More...
गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Read More...
पौधारोपण के साथ मनाया गया नन्ही बिटिया सिरजनहार कौर का जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
इस सराहनीय पहल में गुरुद्वारा की संगत, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
Read More...
मजदूरी की मजबूरी क़ो दिखाया ठेंगा, अब है आइसक्रीम दुकान की राजकुमारी...राज्य आजीविका मिशन (बिहान) से बनाया स्वरोजगार का साम्राज्य
राजकुमारी साहू का शुरुआती जीवन किसी आम साधनहीन ग्रामीण महिला की तरह अभावों के साए में बीता। परिवार में आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। जब गाँव में उम्मीद की सारी खिड़कियाँ बंद नजर आने लगीं, तो रोजगार के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ अन्य राज्यों की ओर रुख करना पड़ा।
Read More...
निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में 28 जून को मनेगी 629वीं कबीर जयंती
नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में संत कबीरदास की 629वीं जयंती 28 जून, रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाई जाएगी
Read More...