राजनांदगांव। जिले में पत्रकारिता शिक्षा के सर्वोच्च संस्थान, शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक बार फिर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित बी.ए. जनसंचार चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में प्रतिभावान छात्र उज्ज्वल कसेर ने लगातार दूसरी बार अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है और 'गोल्ड मेडल' अपने नाम किया है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है। पिछले सेमेस्टर (85% अंकों के साथ प्रथम स्थान) की तरह इस बार भी उज्ज्वल कसेर ने अपने उत्कृष्ट और निरंतर प्रदर्शन से पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

अपनी इस उपलब्धि पर उज्ज्वल कसेर ने खुशी जताते हुए सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत के कुशल मार्गदर्शन और विभागीय प्राध्यापकों—डॉ. अमितेश सोनकर, डॉ. रेशमी साहू एवं कु. विभा सिंह—के उत्कृष्ट अध्यापन व सतत प्रोत्साहन को दिया है।

इस स्वर्णिम सफलता पर विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत, समस्त प्राध्यापकवृंद और सहपाठियों ने उज्ज्वल कसेर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की है।

Share

अन्य समाचार

ani-20261012170110

मुफ्त परिवहन सुविधा...दूरस्थ गांवों की छात्राओं को मिली बड़ी राहत

विधायक भावना बोहरा के अनुसार, इस सेवा को जोड़ने के बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से अब तक 1500 से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उनका कहना है कि इस पहल का मकसद परिवहन का खर्च कम करना और बेटियों को बिना रुकावट उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।


Read More...
img-20261006-wa0005

आत्मनिर्भरता, खेती-मजदूरी से आगे बढ़कर रेशम उत्पादन से संवर रहा परिवार

स्थानीय स्तर पर कोसा कृमिपालन से बढ़ी अतिरिक्त आमदनी, समृद्धि के साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना भी हो रहा पूरा


Read More...
img-20261003-wa0003

आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन 7...प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन

रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Read More...
img-20260928-wa8458

अंधेरी रात, उफनती नदी : जब पुलिस ने पानी में उतरकर बचाईं 5 जिंदगियां

टीआई गिनडले और उनकी टीम ने खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरने का फैसला किया। एक-एक कदम बढ़ाते हुए, बहाव से जूझते हुए वे उन तक पहुंचे। और फिर एक-एक करके पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।


Read More...
img-20260926-wa6664

राजनांदगांव में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय CRE कार्यक्रम, विशेष शिक्षकों और थेरेपिस्ट को मिलेगा लाभ

यह कार्यक्रम निमहर, सीहोर एवं CRC राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।


Read More...
6aaf870c5625b-chhattisgarh-daughter-in-arms-river-crossing-3-km-trek-women-teachers-struggle-story-201107232-16x9

गोद में बेटी, कंधे पर जिम्मेदारी... नदी पार कर बच्चों तक पहुंचती हैं ये टीचर्स, बनीं प्रेरणा की मिसाल

वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो शिक्षिकाएं बारिश के मौसम में हर दिन करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर और फिर उफनती नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई एक दिन के लिए भी न रुके।


Read More...
img-20260917-wa0002

सेवा संकल्प अभियान...नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान

नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है


Read More...
img-20260904-wa0040

सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव

कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।


Read More...
8c28354b-979c-4c1b-8815-b6a9a9ee5fb2

गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी

इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।


Read More...
img-20260813-wa0027

राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल


Read More...