- Post by Admin on Friday, Nov 27, 2026
- 140 Viewed
![]()
गोविंद साव : अक्सर बड़े आविष्कार किसी बड़ी परेशानी से ही जन्म लेते हैं। हैदराबाद के रहने वाले रघु की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रघु जन्म से ही फोकोमेलिया नामक मेडिकल कंडीशन के साथ पैदा हुए हैं, जिसके कारण उनके दोनों हाथ सामान्य से काफी छोटे हैं।
साल 2015 में वे 24 घंटे की फ्लाइट से अमेरिका जा रहे थे। इस लंबे सफर के दौरान फ्लाइट के वॉशरूम में जेट स्प्रे या टिशू का इस्तेमाल न कर पाने के कारण वे पूरा सफर भूखे-प्यासे रहे। न खा पाए, न सो पाए। उसी दिन उन्होंने ठान लिया कि इस समस्या का हल वे खुद निकालेंगे।
कोविड के दौरान रघु ने अपने दोस्त धनराज के साथ मिलकर मई 2022 में *कैटेकी इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड* नाम से स्टार्टअप शुरू किया। दोनों ने मिलकर एक ऐसा टॉयलेट सीट अटैचमेंट बनाया, जिसे लगाने के लिए बाथरूम में किसी भी तरह की तोड़फोड़ या रेनोवेशन की जरूरत नहीं होती। यह डिवाइस किसी भी मौजूदा कमोड पर आसानी से फिट हो जाता है।
इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका *फुट-पेडल* है। इसमें पानी के छिड़काव के लिए खास नोजल लगाया गया है, जिसे हाथ के नॉब या पैर से पेडल दबाकर चलाया जा सकता है। जिन लोगों के हाथ छोटे हैं, जो हाथों का इस्तेमाल नहीं कर पाते या जिन्हें झुकने में दिक्कत होती है, वे पैर से पेडल दबाकर आसानी से साफ-सफाई कर सकते हैं। शुरुआत में लोगों के तानों और फंडिंग की कमी के बावजूद रघु ने हार नहीं मानी।
गोवा के पर्पल फेस्ट में 200 यूनिट्स के ट्रायल के दौरान दिव्यांगों और उनके परिजनों ने इस डिवाइस को जादू जैसा बताया। हाल ही में अदाणी ग्रुप के *वंदे भारतम प्रोग्राम* में देशभर से आए 26,000 आवेदनों में रघु के स्टार्टअप ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। रघु का ये आविष्कार अब सिर्फ दिव्यांगों के लिए नहीं, बल्कि बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी वरदान साबित हो रहा है।
स्रोत: News18 हिंदी (26 नवंबर 2026)
फोटो स्रोत: The Hindu Business Line
अन्य समाचार
पिता नहीं रहे, पर रेजिमेंट ने पिता की कमी महसूस नहीं होने दी, बेटी की शादी में बना पूरा परिवार
दिवंगत सैनिक की बेटी की शादी में सेना की रेजिमेंट एक परिवार की तरह बन गई।
Read More...
जहाँ चाह, वहाँ राह... सामूहिक सहयोग से ग्रामीणों ने की टूटी हुई 3 किलोमीटर सड़क की मरम्मत
कर्नाटक के एक किसान ने बार-बार की अपील विफल होने के बाद टूटी हुई 3 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए अपनी जेब से 2 लाख रुपये खर्च किए; ग्रामीणों ने भी इसमें सहयोग किया, और जिस रास्ते को पार करने में पहले तीन घंटे लगते थे, वह अब फिर से उपयोग करने योग्य हो गया है
Read More...
नौवीं फेल आदिवासी किसान ने खड़ी कर दी जैविक कंपनी... 35 गांवों के 2000 किसानों को जोड़ा
रामसिंह काजले बताते हैं कि वे गरीब परिवार से थे और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे. नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छूट गई, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खेती में ही अपना भविष्य तलाशना शुरू किया
Read More...
हिमालय के आंचल में: कफनी ग्लेशियर की अविस्मरणीय यात्रा
भूस्खलन से जूझते रास्तों, मोनालों के झुंड और नंदा कोट की स्वर्णिम भोर के बीच एक अध्ययन भ्रमण
Read More...
एक ब्रश, थोड़ा रंग और शहर को अपना घर समझने का जज्बा - यही असली पॉजिटिव इंडिया है...कोलकाता के 400 बिजली बॉक्स रंगने वाले हीरो
कभी पोस्टरों और गंदगी से ढके ये फीडर बॉक्स शहर की बदसूरती माने जाते थे। रंजीत दास ने सोचा - क्यों न इन्हें ही कैनवास बना दिया जाए। एक दिन ब्रश और पेंट लेकर निकल पड़े। हर बॉक्स को पहले साफ करते, पोस्टर हटाते, प्राइमर लगाते और फिर उस पर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को उकेर देते। कोई सरकारी मदद नहीं, कोई फंड नहीं - सिर्फ अपना जुनून।
Read More...
जीत का एक ही मंत्र: खुद को रोज बेहतर बनाओ"....ब्यूटी एक्सपर्ट रश्मि हरिहारनो
ब्यूटी इंडस्ट्री में मुकाबला बहुत कड़ा है। यहाँ वही आगे बढ़ता है जो ठहरता नहीं। रश्मि के पास कामयाबी की एक ही कुंजी है: "टिके रहना है तो खुद को बदलते समय के साथ अपग्रेड करते रहना होगा।"
Read More...
मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं लड़की हूँ तो नहीं कर पाऊँगी...मेरे लिए गाड़ी ही मेरा मंदिर है और स्टीयरिंग ही मेरी पूजा...ट्रक, हाइवा और जेसीबी चलाने वाली काजल खारी
भारी वाहन चलाना कोई आसान काम नहीं है। ट्रक, हाइवा और जेसीबी जैसी विशाल गाड़ियों को संभालने के लिए ताकत के साथ धैर्य और सूझबूझ भी चाहिए। लंबे सफ़र हैं, धूल और धूप है, और ऊपर से समाज की वह पुरानी सोच भी कि "यह लड़कियों का काम नहीं
Read More...
सिर्फ आवाज़ नहीं, रोज़गार और सम्मान की लड़ाई: विद्या राजपूत की जिद - ऐसा समाज जहाँ ट्रांसजेंडर को पहचान न छिपानी पड़े
आज मितवा समिति रायपुर के सरोना में "गरिमा गृह" चलाती है। यहाँ समाज से बहिष्कृत 18 से 60 साल के ट्रांसजेंडरों को आश्रय मिलता है। सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, सेल्फ डिफेंस, कुकिंग, स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। विद्या के अनुसार यहाँ से ट्रेनिंग लेने वाले 50% लोगों को बड़ी कंपनियों और सरकारी नौकरियों में जॉब मिल जाती है।
Read More...
सुई-धागे से टूटे हौसलों को जोड़ती श्रीमती कुसुम जितेंद्र साहू
उनकी कहानी हर उस महिला के लिए संदेश है जो मुश्किलों से घिरी है कि हाथ में हुनर और दिल में हिम्मत हो, तो अंधेरा चाहे कितना भी गहरा हो, सुबह ज़रूर होती है।
Read More...
पंचायतीनामा...अपना काम खुद कर लो...जहां लिखी जाती है आत्मनिर्भरता की नई इबारत...जनसहयोग से लाफिन कला ने खुद लिखी विकास की नई कहानी
50 लाख के काम, 40 हजार वर्गफीट का कांक्रीट गौठान, तालाब के बीच बन रहा 25 लाख का मंदिर, और कलेक्टर बोले- दूसरे गांव भी लें सीख
Read More...