गोपी साहू : किसान रामसिंह काजले ने अपनी मेहनत और सोच से खेती की एक अलग पहचान बनाई है. नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई, लेकिन उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं छोड़ी. गरीब परिवार से आने वाले रामसिंह ने छात्रावास में रहकर पढ़ाई की थी. पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए तो खेती को ही अपना रास्ता बनाया, लेकिन उनका सपना केवल खुद की जमीन पर खेती करने तक सीमित नहीं था.

वे चाहते थे कि गांव के दूसरे किसान भी खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकें. इसी सोच के साथ उन्होंने जैविक खेती की शुरुआत की और धीरे-धीरे आसपास के किसानों को भी अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी अंचल हरसूद विधानसभा क्षेत्र के रामसिंह काजले की यह पहल एक जैविक कंपनी का रूप ले चुकी है. खास बात यह है कि इसमें किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसानों का ही हिस्सा है.

कंपनी से 34 से ज्यादा गांवों के करीब 2026 किसान जुड़े हुए हैं. ये सभी किसान कंपनी के शेयर होल्डर हैं और मिलकर इसका संचालन करते हैं. कभी खुद खेती करने वाले रामसिंह आज हजारों किसानों को जैविक खेती से जोड़ने और उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. रामसिंह काजले बताते हैं कि वे गरीब परिवार से थे और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे.

नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छूट गई, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खेती में ही अपना भविष्य तलाशना शुरू किया. खेती करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि किसान मेहनत तो बहुत करता है, लेकिन फसल बेचने के समय उसे कई बार सही दाम नहीं मिल पाता. खासकर जैविक तरीके से तैयार की गई फसल को भी सामान्य उपज की तरह बेचने की मजबूरी रहती है. ऐसे में किसान को जैविक खेती करने का अतिरिक्त फायदा नहीं मिल पाता.

इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने आसपास के किसानों से बातचीत शुरू की. गांव-गांव बैठकें कीं और किसानों को एक साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार किया. धीरे-धीरे किसान जुड़ते गए और सभी की सहमति से कंपनी बनाने की पहल शुरू हुई. आज 34 से अधिक गांवों के करीब 2026 किसान इस व्यवस्था से जुड़े हैं.

कंपनी में अध्यक्ष से लेकर दूसरे पदों तक किसान ही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. यानी किसान केवल अपनी फसल देने वाले सदस्य नहीं, बल्कि कंपनी के मालिक और संचालन में भागीदार भी हैं. तृप्ति’ ब्रांड से बाजार में पहुंच रहा गेहूं कंपनी ने अपने जैविक गेहूं के लिए ‘तृप्ति’ नाम से ब्रांड तैयार किया है. अब गेहूं की सफाई, ग्रेडिंग और पैकिंग के बाद इसे बाजार में बेचा जा रहा है.

कंपनी के मुताबिक गेहूं करीब 33 रुपए किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है. वहीं 30 किलो का बैग लगभग 1000 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस तरह किसान की फसल को सीधे एक ब्रांड के रूप में बाजार में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. कंपनी का उद्देश्य केवल गेहूं खरीदना और बेचना नहीं, बल्कि किसानों की उपज को पहचान दिलाना भी है. जब किसान खुद मिलकर अपनी कंपनी चलाते हैं, तो उन्हें फसल की गुणवत्ता, उसकी ग्रेडिंग, पैकिंग और बिक्री की प्रक्रिया को समझने का मौका मिलता है.

इससे खेती के साथ बाजार से जुड़ने का अनुभव भी बढ़ रहा है. खुद तैयार करते हैं बीज, घटती है खेती की लागत इस पहल की एक और खास बात यह है कि कंपनी से जुड़े किसान खुद ही बीज तैयार करने पर जोर देते हैं. इससे उन्हें हर बार बाहर से बीज खरीदने की जरूरत कम पड़ती है और खेती की लागत को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. जैविक खेती में किसान गोबर खाद और दूसरी जैविक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं.

उनका प्रयास है कि खेती में रासायनिक खाद और दवाओं पर निर्भरता कम हो और जमीन की सेहत भी बनी रहे.हालांकि जैविक खेती में फसल की गुणवत्ता बनाए रखना, बीज का सही चयन और खेतों का नियमित निरीक्षण जरूरी होता है. कंपनी से जुड़े किसान आपस में अनुभव साझा करते हैं और मिलकर खेती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं. इस पूरी पहल को आगे बढ़ाने में ‘आगा खान’ संस्था का भी सहयोग रहा है.

संस्था ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया और इस दिशा में जरूरी संसाधन तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में मदद की. किसानों का कहना है कि इस सहयोग से उन्हें एक साथ संगठित होकर काम करने और जैविक खेती को आगे बढ़ाने का मौका मिला. रामसिंह काजले ने भी किसानों से बातचीत और बैठकों के जरिए इस मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया.

किसानों को साथ लेकर खड़ी कर दी कंपनी रामसिंह काजले की कहानी केवल एक किसान के सफल होने की कहानी नहीं है. यह उन किसानों की भी कहानी है, जिन्होंने मिलकर अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने का रास्ता बनाया. नौवीं कक्षा में पढ़ाई छूटने के बाद उन्होंने खेती को अपना काम बनाया और फिर इसी खेती के जरिए दूसरे किसानों को भी साथ जोड़ लिया. आज 34 से ज्यादा गांवों के करीब 2026 किसान कंपनी से जुड़े हैं और ‘तृप्ति’ ब्रांड के जरिए जैविक गेहूं बाजार में पहुंच रहा है.

रामसिंह का मानना है कि किसान अकेले खेती करने के बजाय संगठित होकर काम करें तो अपनी उपज की बेहतर कीमत पाने के लिए खुद भी व्यवस्था खड़ी कर सकते हैं. उनकी यह पहल बताती है कि कम पढ़ाई होने के बावजूद मेहनत, अनुभव और साथ मिलकर काम करने की सोच से गांव में ही रोजगार और कारोबार का नया रास्ता तैयार किया जा सकता है.

Share

अन्य समाचार

img-20261021-wa0001

हिमालय के आंचल में: कफनी ग्लेशियर की अविस्मरणीय यात्रा

भूस्खलन से जूझते रास्तों, मोनालों के झुंड और नंदा कोट की स्वर्णिम भोर के बीच एक अध्ययन भ्रमण


Read More...
img-20261019-wa9456

एक ब्रश, थोड़ा रंग और शहर को अपना घर समझने का जज्बा - यही असली पॉजिटिव इंडिया है...कोलकाता के 400 बिजली बॉक्स रंगने वाले हीरो

कभी पोस्टरों और गंदगी से ढके ये फीडर बॉक्स शहर की बदसूरती माने जाते थे। रंजीत दास ने सोचा - क्यों न इन्हें ही कैनवास बना दिया जाए। एक दिन ब्रश और पेंट लेकर निकल पड़े। हर बॉक्स को पहले साफ करते, पोस्टर हटाते, प्राइमर लगाते और फिर उस पर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को उकेर देते। कोई सरकारी मदद नहीं, कोई फंड नहीं - सिर्फ अपना जुनून।


Read More...
img-20261016-wa7980

जीत का एक ही मंत्र: खुद को रोज बेहतर बनाओ"....ब्यूटी एक्सपर्ट रश्मि हरिहारनो

ब्यूटी इंडस्ट्री में मुकाबला बहुत कड़ा है। यहाँ वही आगे बढ़ता है जो ठहरता नहीं। रश्मि के पास कामयाबी की एक ही कुंजी है: "टिके रहना है तो खुद को बदलते समय के साथ अपग्रेड करते रहना होगा।"


Read More...
img-20261015-wa1753

मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं लड़की हूँ तो नहीं कर पाऊँगी...मेरे लिए गाड़ी ही मेरा मंदिर है और स्टीयरिंग ही मेरी पूजा...ट्रक, हाइवा और जेसीबी चलाने वाली काजल खारी

भारी वाहन चलाना कोई आसान काम नहीं है। ट्रक, हाइवा और जेसीबी जैसी विशाल गाड़ियों को संभालने के लिए ताकत के साथ धैर्य और सूझबूझ भी चाहिए। लंबे सफ़र हैं, धूल और धूप है, और ऊपर से समाज की वह पुरानी सोच भी कि "यह लड़कियों का काम नहीं


Read More...
01-11-2021-viddhya-rajput-in-raipur

सिर्फ आवाज़ नहीं, रोज़गार और सम्मान की लड़ाई: विद्या राजपूत की जिद - ऐसा समाज जहाँ ट्रांसजेंडर को पहचान न छिपानी पड़े

आज मितवा समिति रायपुर के सरोना में "गरिमा गृह" चलाती है। यहाँ समाज से बहिष्कृत 18 से 60 साल के ट्रांसजेंडरों को आश्रय मिलता है। सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, सेल्फ डिफेंस, कुकिंग, स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। विद्या के अनुसार यहाँ से ट्रेनिंग लेने वाले 50% लोगों को बड़ी कंपनियों और सरकारी नौकरियों में जॉब मिल जाती है।


Read More...
img-20261012-wa7520

सुई-धागे से टूटे हौसलों को जोड़ती श्रीमती कुसुम जितेंद्र साहू

उनकी कहानी हर उस महिला के लिए संदेश है जो मुश्किलों से घिरी है कि हाथ में हुनर और दिल में हिम्मत हो, तो अंधेरा चाहे कितना भी गहरा हो, सुबह ज़रूर होती है।


Read More...
img-20261010-wa2090

पंचायतीनामा...अपना काम खुद कर लो...जहां लिखी जाती है आत्मनिर्भरता की नई इबारत...जनसहयोग से लाफिन कला ने खुद लिखी विकास की नई कहानी

50 लाख के काम, 40 हजार वर्गफीट का कांक्रीट गौठान, तालाब के बीच बन रहा 25 लाख का मंदिर, और कलेक्टर बोले- दूसरे गांव भी लें सीख


Read More...
newindianexpress-2026-10-07-8mhpfhem-img-20261006-wa0053

दंतेवाड़ा के आदिवासी बच्चों ने रचा इतिहास, 11 छात्र बनेंगे डॉक्टर

'छू लो आसमान' से निकले छात्रों को MBBS और BDS में दाखिला, दो ने JEE पास कर NIT रायपुर में लिया प्रवेश


Read More...
g

रोशनी से चलेगा दिमाग का "स्विच"...ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को 2026 का चिकित्सा नोबेल

कभी कल्पना थी, आज हकीकत है: प्रकाश की किरण से जीवित मस्तिष्क की कोशिकाओं को चालू-बंद करने की तकनीक ने बदल दी न्यूरोसाइंस की दुनिया


Read More...
img-20260921-080636

ड्राइवर का अपनी बारी का इंतज़ार करना, किसान का मूल्य सूची छोड़ देना, गांव का अपनी सफ़ाई खुद करने पर सहमत होना...पूर्वोत्तर भारत की नागरिक चेतना

मिज़ोरम की पहाड़ी राजधानी आइजोल के बिना निशान वाले चौराहों पर गाड़ियां अपनी बारी का इंतज़ार करती हैं, और सुबह की सबसे तेज़ आवाज़ अक्सर ड्राइवरों की धन्यवाद वाली विनम्र बीप की होती है।


Read More...