- Post by Admin on Friday, Jan 09, 2026
- 171 Viewed
![]()
गोपी साहू : विज्ञान की दुनिया में एक ऐसी खोज हुई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा Brain-Computer Interface (BCI) विकसित किया है जो हमारी सोच को सीधे शब्दों और आवाज में बदल सकता है. यानी भविष्य में आपको बोलने या टाइप करने की जरूरत नहीं होगी- बस सोचना होगा और आपकी बात स्क्रीन या आवाज़ के रूप में सामने होगी. यह तकनीक खासतौर पर पैरालिसिस और बोलने में असमर्थ लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. तो आइए सवाल-जवाब के ज़रिए जानते हैं कि यह टेक्नोलॉजी आखिर काम कैसे करती है और हमारे लिए कितनी कारगर साबित हो सकती है.
दिमाग पढ़ने वाली यह तकनीक है क्या? इसे Brain-Computer Interface (BCI) कहते हैं. इसमें एक बेहद छोटी ब्लैक स्क्वायर चिप इंसान के दिमाग में लगाई जाती है. यह चिप दिमाग के उस हिस्से से जुड़ती है जो मूवमेंट और बोलने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है. जब इंसान कुछ सोचता है, तो दिमाग में इलेक्ट्रिकल पैटर्न बनते हैं. यह चिप उन्हीं पैटर्न को पढ़कर शब्दों और ध्वनियों में बदल देती है.
इस तकनीक का इस्तेमाल किसने और कहां किया? शोध अमेरिका के कई बड़े संस्थानों, खासकर Stanford University के वैज्ञानिकों ने किया. इसे अब तक चार ऐसे वॉलंटियर्स पर टेस्ट किया गया है जो गंभीर पैरालिसिस से जूझ रहे हैं. क्या यह वाकई काम करती है? हां, और चौंकाने वाली बात यह है कि इसने लगभग 74% तक सटीकता के साथ इंसानों की सोच को आवाज और टेक्स्ट में बदला. यह तकनीक करीब 1,25,000 शब्दों तक पहचान सकती है, जो किसी भी डिक्शनरी से कम नहीं है.
यह पुरानी BCI तकनीक से कैसे अलग है? पहले की तकनीकें सिर्फ तभी काम करती थीं जब कोई पैरालाइज्ड व्यक्ति बोलने या लिखने की कोशिश करता था. लेकिन नई तकनीक में आपको सिर्फ सोचना होता है. यह सीधे आपके "Inner Speech" (भीतरी विचार) को पकड़ लेती है. इसमें मशीन लर्निंग की क्या भूमिका है? इस तकनीक को Machine Learning से ट्रेन किया गया है. यानी जैसे-जैसे आप सोचते हैं, सिस्टम दिमाग के पैटर्न को समझता है और उन्हें फोनीम्स (भाषा की छोटी इकाइयाँ) में बदलता है. इन्हीं फोनीम्स से आगे जाकर वाक्य बनते हैं.
क्या यह हमारी प्राइवेट सोच भी पढ़ लेगी? यह एक बड़ा सवाल है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सुरक्षा न हो तो यह इंसान के अंदरूनी विचारों को भी पकड़ सकती है. लेकिन इसके लिए उन्होंने एक तरह का पासवर्ड सिस्टम बनाया है. यानी आप जब चाहें डिकोडिंग शुरू या बंद कर सकते हैं. अभी के ट्रायल में यह सिस्टम 98% सटीक निकला.
भविष्य में इसका क्या असर होगा? अगर यह तकनीक पूरी तरह विकसित हो गई तो: पैरालाइज्ड लोग आसानी से बातचीत कर पाएंगे. बोलने या टाइप करने की ज़रूरत ही नहीं रहेगी. मोबाइल और कंप्यूटर सीधे आपके दिमाग से ऑपरेट हो सकेंगे. यहां तक कि रोबोट और AI सिस्टम को भी आप सिर्फ सोचकर कंट्रोल कर पाएंगे.
क्या यह अभी मार्केट में उपलब्ध है? नहीं, यह फिलहाल सिर्फ रिसर्च और ट्रायल फेज में है. वैज्ञानिक मानते हैं कि आने वाले कुछ सालों में यह तकनीक और भी तेज़, सटीक और सुरक्षित बन जाएगी. Stanford University के न्यूरोसाइंटिस्ट Frank Willett का कहना है, "यह तकनीक लोगों के लिए बातचीत को उतना ही सहज और प्राकृतिक बना सकती है जितनी आम बोलचाल की भाषा होती है." दिमाग पढ़ने वाली यह नई चिप टेक्नोलॉजी इंसान और मशीन के रिश्ते को पूरी तरह बदल सकती है.
अभी यह शुरुआती दौर में है, लेकिन जिस तरह से Artificial Intelligence और Machine Learning इसमें जुड़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब हम बिना बोले, बिना लिखे सिर्फ सोचकर बातचीत कर पाएंगे.
अन्य समाचार
डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित
विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया
Read More...
उपन्यास गांव खेड़ा मौहा भाठा : सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, किंतु वास्तविक जीवन में नौकरशाही से सत्य इतना परेशान हो जाता है कि हर किसी के लिए लड़ना और सत्य का दामन थामे रखना आसान नहीं होता
उपन्यास में अंत तक यह जिज्ञासा बनी रही कि क्या जयमती आखिर तक सत्य के लिए लड़ेगी या परिस्थितियों से समझौता कर सिस्टम का हिस्सा बन जाएगी।
Read More...
स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान समारोह साहू मित्र सभागार भिलाई में
यह कार्यक्रम लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में साहू मित्र सभा सभागार में शुक्रवार 13 तारीख को संध्या 4 बजे आयोजित की जाएगी।
Read More...
रंग-बिरंगी, भावपूर्ण और मन को छू लेने वाली कविताओं का सुंदर संग्रह ...चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी की बहुप्रतीक्षित पुस्तक का भव्य विमोचन
जब एक रचनाकार अपने अनुभवों, भावनाओं और सपनों को कागज़ पर उतारता है, तो वह केवल पुस्तक नहीं, बल्कि पाठकों के लिए एक प्रेरक यात्रा रचता है
Read More...
मनखे-मनखे एक समान : अगर हम सच बोलना, न्याय करना और प्रेम बाँटना सीख लें, तो समाज अपने आप बदल सकता है
बाबा गुरु घासीदास जी ने जंगलों, खेतों और साधारण जीवन के बीच उन्होंने सत्य, अहिंसा और समानता को व्यवहार में उतारा। उनके लिए धर्म का अर्थ पूजा नहीं, बल्कि इंसान को इंसान समझना था।
Read More...
अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव उन्मेष 2025 : वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल साहू को 24 भाषाओं और 70 आदिवासी समुदायों के लेखकों के बीच छत्तीसगढ़ी कहानी वाचन के लिए आमंत्रित किया गया
देश–विदेश से आए कथाकारों, उपन्यासकारों और शोधार्थियों के बीच इस तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला भिलाई नगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार और संपादक दीनदयाल साहू को
Read More...
सत्यदर्शन साहित्य : भरी-पूरी हों सभी बोलियां,यही कामना हिंदी है...गहरी हो पहचान आपसी,यही साधना हिंदी है...गिरिजाकुमार माथुर
गिरिजाकुमार माथुर का जन्म 22 अगस्त 1919 को अशोकनगर (मध्यप्रदेश) में हुआ था। वे आधुनिक हिंदी कविता के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर रहे
Read More...
सत्यदर्शन साहित्य... प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा : छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा गीत-संग्रह
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी द्वारा रचित गीत-संग्रह “प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा” साहित्य और संगीत की दुनिया में एक नई पहचान बना रहा है।
Read More...
जो तुम आ जाते एक बार....महादेवी वर्मा
महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका और समाजसेविका थीं, जिन्हें आधुनिक मीरा भी कहा जाता है। वे छायावादी काव्य धारा की चार प्रमुख स्तंभों में से एक थीं। उनकी कविताओं में गहन करुणा, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक प्रेम की झलक मिलती है।
Read More...
लोक संस्कृति के अमर राग: 69 वर्षीय दुर्वासा कुमार टण्डन को मानद डॉक्टरेट उपाधि
69 वर्षीय प्रसिद्ध लोक कलाकार दुर्वासा कुमार टण्डन ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन, निरंतर साधना और संस्कृति के प्रति अटूट प्रेम उम्र की सीमाओं को लांघ सकता है।
Read More...