- Post by Admin on Sunday, Mar 22, 2026
- 325 Viewed
![]()
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के पद पर श्री राकेश कुमार सोनी को नियुक्त किया है। इससे पहले श्री सोनी भारतीय सेना से रिटायरमेंट हुए हैं, वे रायपुर के रहने वाले हैं। अब आर्मी से सेवा के बाद देश के राजनीतिक पार्टी की ओर से जन सेवा के लिए उत्साहित है। भाजपा में इस बड़े पद की नियुक्ति से परिवार, मोहल्ला और शहर में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि, भारतीय सेना में अपनी सर्विस के दौरान राकेश कुमार सोनी ने अनुशासन, साहस और देशभक्ति की मिसाल पेश की। मुश्किल हालात में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए उन्होंने न केवल अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया, बल्कि साथियों के लिए भी प्रेरणा बने। सेना की सख्त ट्रेनिंग और जीवन के अनुभवों ने उन्हें एक मजबूत, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व बनाया, जो अब समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ने को तत्पर हैं।
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है। अब राजनीतिक मंच के माध्यम से वे आम जनता की समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कार्य करना चाहते हैं, ताकि अपने क्षेत्र और समाज के लिए कुछ सार्थक कर सकें।
अन्य समाचार
पंचायतनामा : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ता एक आदर्श गांव
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव ने बीते कुछ वर्षों में एक नई पहचान बनाई है। इस बदलाव के केंद्र में हैं गांव की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी, जिनकी सोच सिर्फ विकास तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गांव को सिर्फ सुविधाओं से नहीं, बल्कि अवसरों से जोड़ने का कार्य किया है।
Read More...
एकजुट प्रयास, स्वस्थ भविष्य...कुष्ठ मुक्त भारत की ओर कदम
यह कहानी सिर्फ एक सरकारी योजना की नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है जहां डर की जगह विश्वास ले रहा है, और छुपाने की जगह इलाज सामने आ रहा है। “कुष्ठ मुक्त जिला” अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद बन गया है, जो स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीना चाहता है।
Read More...
रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर: बस्तर को मिलेगी ग्लोबल कनेक्टिविटी की रफ्तार
रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है. जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा
Read More...
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, अक्टूबर में परीक्षा संभावित
छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Read More...
सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं
हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता
Read More...
स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया
रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।
Read More...
एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर
केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।
Read More...
महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई माँ, बेटी के सुनहरे भविष्य की रखी मजबूत नींव
माँ का सपना हमेशा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा होता है। जब किसी योजना से एक माँ को अपने बच्चे के सपनों को संवारने की ताकत मिलती है, तब वह योजना समाज में बदलाव की मिसाल बन जाती है। महतारी वंदन योजना ने ऐसी ही एक माँ के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की नई राह दिखाई है।
Read More...
उड़ान ...दो अलग-अलग मंचों पर स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी का हुआ सम्मान
स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ एवं स्पेशल एजुकेटर रजनी राठी को समाजसेवा और विशेष बच्चों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
Read More...
कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान
ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।
Read More...