- Post by Admin on Sunday, Sep 28, 2025
- 883 Viewed
![]()
कमलेश यादव : जब साहित्य अपनी जड़ों से जुड़कर वैश्विक धरातल पर गूंजता है, तब वह केवल शब्दों का संग्रह नहीं रहता, बल्कि संस्कृति और अस्मिता का जीवंत प्रमाण बन जाता है। यही दृश्य देखने को मिला एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव उन्मेष 2025 में, जहाँ छत्तीसगढ़ की धरती से निकली लोकधारा की सशक्त आवाज़ ने सबका मन मोह लिया।
गौरतलब है कि, नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित इस भव्य महोत्सव का आयोजन 25 से 28 सितम्बर तक पटना के रविन्द्र भवन में हुआ। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय और बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न इस आयोजन ने साहित्य जगत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति माननीय चंद्रपुरम पोन्नूसामी राधाकृष्णन, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, भारत में स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो, बुलगारिया के राजदूत निकोल यांकोव, और बांग्लादेश के राजदूत एम. रियाज हमीदुल्लाह जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
देश–विदेश से आए कथाकारों, उपन्यासकारों और शोधार्थियों के बीच इस तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला भिलाई नगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार और संपादक दीनदयाल साहू को। छत्तीसगढ़ी कहानी वाचन के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया, जहाँ उनके शब्दों ने छत्तीसगढ़ की बोली और लोकजीवन की खुशबू पूरे मंच पर बिखेर दी। उनकी प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्रीय भाषाएँ केवल बोली नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और साहित्य की आत्मा हैं।
इस आयोजन में 24 भाषाओं और 70 आदिवासी समुदायों के लेखक शामिल हुए, जिससे यह महोत्सव विविधता और साहित्यिक समृद्धि का अद्भुत संगम बना। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक और उपाध्यक्ष-सचिव प्रो. कुमुद शर्मा का विशेष योगदान रहा।
वरिष्ठ दीनदयाल साहू की उपस्थिति ने न केवल छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि स्थानीय से वैश्विक तक साहित्य की यात्रा तभी संभव है जब हम अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करें।
अन्य समाचार
जब खैरागढ़ से उठी कला की गूंज, और थाईलैंड तक पहुँची भारत की पहचान
मो. आसिफ हुसैन, राजेंद्र कुमार, तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने जैसे ही अपनी प्रस्तुतियाँ शुरू कीं, हर नजर उन पर टिक गई। उनके हर भाव, हर सुर और हर कदम में भारतीय संस्कृति की गहराई झलक रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे भारत की आत्मा स्वयं उस मंच पर जीवंत हो उठी हो।
Read More...
डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित
विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया
Read More...
उपन्यास गांव खेड़ा मौहा भाठा : सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, किंतु वास्तविक जीवन में नौकरशाही से सत्य इतना परेशान हो जाता है कि हर किसी के लिए लड़ना और सत्य का दामन थामे रखना आसान नहीं होता
उपन्यास में अंत तक यह जिज्ञासा बनी रही कि क्या जयमती आखिर तक सत्य के लिए लड़ेगी या परिस्थितियों से समझौता कर सिस्टम का हिस्सा बन जाएगी।
Read More...
स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान समारोह साहू मित्र सभागार भिलाई में
यह कार्यक्रम लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में साहू मित्र सभा सभागार में शुक्रवार 13 तारीख को संध्या 4 बजे आयोजित की जाएगी।
Read More...
रंग-बिरंगी, भावपूर्ण और मन को छू लेने वाली कविताओं का सुंदर संग्रह ...चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी की बहुप्रतीक्षित पुस्तक का भव्य विमोचन
जब एक रचनाकार अपने अनुभवों, भावनाओं और सपनों को कागज़ पर उतारता है, तो वह केवल पुस्तक नहीं, बल्कि पाठकों के लिए एक प्रेरक यात्रा रचता है
Read More...
दिमाग पढ़ने वाली चिप! वैज्ञानिकों ने बनाई सोच को आवाज में बदलने वाली तकनीक, बिना बोले भी कह पाएंगे अपनी बात
दिमाग पढ़ने वाली यह नई चिप टेक्नोलॉजी इंसान और मशीन के रिश्ते को पूरी तरह बदल सकती है. अभी यह शुरुआती दौर में है, लेकिन जिस तरह से Artificial Intelligence और Machine Learning इसमें जुड़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब हम बिना बोले, बिना लिखे सिर्फ सोचकर बातचीत कर पाएंगे.
Read More...
मनखे-मनखे एक समान : अगर हम सच बोलना, न्याय करना और प्रेम बाँटना सीख लें, तो समाज अपने आप बदल सकता है
बाबा गुरु घासीदास जी ने जंगलों, खेतों और साधारण जीवन के बीच उन्होंने सत्य, अहिंसा और समानता को व्यवहार में उतारा। उनके लिए धर्म का अर्थ पूजा नहीं, बल्कि इंसान को इंसान समझना था।
Read More...
सत्यदर्शन साहित्य : भरी-पूरी हों सभी बोलियां,यही कामना हिंदी है...गहरी हो पहचान आपसी,यही साधना हिंदी है...गिरिजाकुमार माथुर
गिरिजाकुमार माथुर का जन्म 22 अगस्त 1919 को अशोकनगर (मध्यप्रदेश) में हुआ था। वे आधुनिक हिंदी कविता के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर रहे
Read More...
सत्यदर्शन साहित्य... प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा : छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा गीत-संग्रह
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी द्वारा रचित गीत-संग्रह “प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा” साहित्य और संगीत की दुनिया में एक नई पहचान बना रहा है।
Read More...
जो तुम आ जाते एक बार....महादेवी वर्मा
महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका और समाजसेविका थीं, जिन्हें आधुनिक मीरा भी कहा जाता है। वे छायावादी काव्य धारा की चार प्रमुख स्तंभों में से एक थीं। उनकी कविताओं में गहन करुणा, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक प्रेम की झलक मिलती है।
Read More...