- Post by Admin on Sunday, Sep 07, 2025
- 771 Viewed
![]()
कारवी यादव : छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी द्वारा रचित गीत-संग्रह “प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा” साहित्य और संगीत की दुनिया में एक नई पहचान बना रहा है। यह पुस्तक केवल गीतों का संग्रह नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी, लोकभावना और संवेदनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति है।इसमें संजोए गए गीत इतने सहज और आत्मीय हैं कि पाठक इन्हें पढ़ते हुए खुद को अपनी धरती से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता है।
गौरतलब है कि, इस अमूल्य कृति का विमोचन मुंबई के प्रख्यात संगीतकार और गायक अर्नब चटर्जी ने किया। अर्नब चटर्जी न केवल हिंदी और अन्य भाषाओं के संगीत में अपनी पहचान बना चुके हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी उन्होंने संगीत निर्देशन किया है। उनके सुरों में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की महक झलकती है और यही वजह है कि इस गीत संग्रह से उनका जुड़ाव बेहद खास माना जा रहा है।
अभी पिछले सावन, अर्नब चटर्जी द्वारा गाया गया गीत “सावन मतावय” लोगों की ज़ुबान पर छा गया था, जिसे स्वयं चम्पेश्वर गोस्वामी ने लिखा था। यह गीत इस बात का प्रमाण है कि जब गहन भावनाओं को सुरों का साथ मिलता है, तो वह सीधे लोगों के दिलों तक पहुँचता है। यही वही अनुभूति है जो “प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा” के हर गीत में समाई हुई है।
विमोचन समारोह में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक अनिरुद्ध दुबे जी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। उन्होंने इस संग्रह को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि यह पुस्तक समय के साथ अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।
सबसे प्रेरणादायक क्षण वह था जब अर्नब चटर्जी ने भविष्य में अपने नए प्रोजेक्ट्स में इस संग्रह के गीतों को संगीतबद्ध करने की घोषणा की। यह कदम न केवल इस पुस्तक की लोकप्रियता को बढ़ाएगा बल्कि छत्तीसगढ़ी गीतों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
अन्य समाचार
जब खैरागढ़ से उठी कला की गूंज, और थाईलैंड तक पहुँची भारत की पहचान
मो. आसिफ हुसैन, राजेंद्र कुमार, तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने जैसे ही अपनी प्रस्तुतियाँ शुरू कीं, हर नजर उन पर टिक गई। उनके हर भाव, हर सुर और हर कदम में भारतीय संस्कृति की गहराई झलक रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे भारत की आत्मा स्वयं उस मंच पर जीवंत हो उठी हो।
Read More...
डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित
विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया
Read More...
उपन्यास गांव खेड़ा मौहा भाठा : सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, किंतु वास्तविक जीवन में नौकरशाही से सत्य इतना परेशान हो जाता है कि हर किसी के लिए लड़ना और सत्य का दामन थामे रखना आसान नहीं होता
उपन्यास में अंत तक यह जिज्ञासा बनी रही कि क्या जयमती आखिर तक सत्य के लिए लड़ेगी या परिस्थितियों से समझौता कर सिस्टम का हिस्सा बन जाएगी।
Read More...
स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान समारोह साहू मित्र सभागार भिलाई में
यह कार्यक्रम लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में साहू मित्र सभा सभागार में शुक्रवार 13 तारीख को संध्या 4 बजे आयोजित की जाएगी।
Read More...
रंग-बिरंगी, भावपूर्ण और मन को छू लेने वाली कविताओं का सुंदर संग्रह ...चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी की बहुप्रतीक्षित पुस्तक का भव्य विमोचन
जब एक रचनाकार अपने अनुभवों, भावनाओं और सपनों को कागज़ पर उतारता है, तो वह केवल पुस्तक नहीं, बल्कि पाठकों के लिए एक प्रेरक यात्रा रचता है
Read More...
दिमाग पढ़ने वाली चिप! वैज्ञानिकों ने बनाई सोच को आवाज में बदलने वाली तकनीक, बिना बोले भी कह पाएंगे अपनी बात
दिमाग पढ़ने वाली यह नई चिप टेक्नोलॉजी इंसान और मशीन के रिश्ते को पूरी तरह बदल सकती है. अभी यह शुरुआती दौर में है, लेकिन जिस तरह से Artificial Intelligence और Machine Learning इसमें जुड़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब हम बिना बोले, बिना लिखे सिर्फ सोचकर बातचीत कर पाएंगे.
Read More...
मनखे-मनखे एक समान : अगर हम सच बोलना, न्याय करना और प्रेम बाँटना सीख लें, तो समाज अपने आप बदल सकता है
बाबा गुरु घासीदास जी ने जंगलों, खेतों और साधारण जीवन के बीच उन्होंने सत्य, अहिंसा और समानता को व्यवहार में उतारा। उनके लिए धर्म का अर्थ पूजा नहीं, बल्कि इंसान को इंसान समझना था।
Read More...
अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव उन्मेष 2025 : वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल साहू को 24 भाषाओं और 70 आदिवासी समुदायों के लेखकों के बीच छत्तीसगढ़ी कहानी वाचन के लिए आमंत्रित किया गया
देश–विदेश से आए कथाकारों, उपन्यासकारों और शोधार्थियों के बीच इस तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला भिलाई नगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार और संपादक दीनदयाल साहू को
Read More...
सत्यदर्शन साहित्य : भरी-पूरी हों सभी बोलियां,यही कामना हिंदी है...गहरी हो पहचान आपसी,यही साधना हिंदी है...गिरिजाकुमार माथुर
गिरिजाकुमार माथुर का जन्म 22 अगस्त 1919 को अशोकनगर (मध्यप्रदेश) में हुआ था। वे आधुनिक हिंदी कविता के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर रहे
Read More...
जो तुम आ जाते एक बार....महादेवी वर्मा
महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका और समाजसेविका थीं, जिन्हें आधुनिक मीरा भी कहा जाता है। वे छायावादी काव्य धारा की चार प्रमुख स्तंभों में से एक थीं। उनकी कविताओं में गहन करुणा, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक प्रेम की झलक मिलती है।
Read More...