- Post by Admin on Saturday, Apr 11, 2026
- 623 Viewed
![]()
गोपी साहू : हमारे शरीर में बहने वाला रक्त सिर्फ़ एक लिक्विड नहीं है, बल्कि जीवन की सबसे कीमती धारा है। जब यह धारा किसी और के शरीर में पहुँचती है, तो यह सिर्फ़ रक्त नहीं रह जाती यह एक नई शुरुआत, उम्मीद की एक नई किरण और जीवन का नया जन्म बन जाती है। ऐसी ही जीवनदायिनी सोच को साकार करते हुए ‘रक्तवीर’ जितेंद्र मानसिंग साहू ने 38वीं बार रक्तदान कर एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। मेडिकल अस्पताल पेंड्री के ब्लड बैंक में उनका हर कदम मानो यह संदेश दे रहा था कि “जिंदगी बांटने से बढ़ती है।”
गौरतलब है कि, जब रक्त की एक-एक बूंद बैग में संचित हो रही थी, तब वह केवल एक प्रक्रिया नहीं थी… वह किसी अनजान व्यक्ति की धड़कनों को फिर से गति देने की तैयारी थी। शायद किसी मां की आंखों के आंसू रुकने वाले थे, किसी बच्चे को उसका पिता वापस मिलने वाला था, या किसी परिवार की बुझती उम्मीद फिर से जलने वाली थी।
रक्तदान के बाद जितेंद्र साहू ने बेहद सरल लेकिन गहरी बात कही,"हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।"
उनका यह सफर केवल 38 बार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 38 कहानियां हैं,जीवन बचाने की, उम्मीद जगाने की और इंसानियत को जिंदा रखने की। छात्र युवा मंच से मिली प्रेरणा ने उन्हें इस राह पर आगे बढ़ाया और आज वे खुद सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा की मशाल बन चुके हैं।
इस अवसर पर उनके मित्र और ग्राम पंचायत खुर्शीपार के युवा उप सरपंच भागवत वर्मा ने कहा—"जब अस्पतालों में खून की कमी होती है, तब जितेंद्र जैसे लोग ही जीवन के सच्चे रखवाले बनकर सामने आते हैं। उनका हर रक्तदान किसी चमत्कार से कम नहीं है।"
गर्मी के दिनों में जब ब्लड बैंक अक्सर खाली हो जाते हैं, तब ऐसे “रक्तवीर” ही समाज की असली ताकत बनते हैं। जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, लेकिन असली सम्मान तो उन अनगिनत दिलों की धड़कनों में है, जो उनके रक्त से फिर से चल पाई हैं। सिर्फ जीएं नहीं… किसी और को जीने का मौका भी दें।
अन्य समाचार
विशेष शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा अवसर: समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सी.आर.सी) ठाकुरटोला में प्रवेश प्रारंभ
समेकित क्षेत्रीय केंद्र ठाकुरटोला, राजनांदगांव में पुनर्वास परिषद इंडिया (आर.सी.आई.), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा इन एजुकेशन स्पेशल एजुकेशन (आई.डी.डी.) पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम बौद्धिक एवं विकासात्मक विकलांगता के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाता है।
Read More...
विशेष बच्चों के लिए धमतरी में लगा स्पीच एवं स्पेशल एजुकेशन वर्कशॉप
वर्कशॉप में राजनांदगांव की प्रसिद्ध स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों की समस्याओं का परीक्षण कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही बच्चों के व्यवहार, भाषा विकास और संचार क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव भी साझा किए।
Read More...
‘प्लास्टिक के जाल’ में कैद होती ग्रामीण संस्कृति, कला ने बयां किया दर्द
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के राजमहल परिसर के सामने जब लोगों की नजर बांस से बनी एक झोपड़ी पर पड़ी, जो काली पन्नियों और प्लास्टिक में जकड़ी हुई थी, तो हर कोई कुछ पल के लिए ठहर गया। यह सिर्फ एक कला प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि ग्रामीण संस्कृति की पीड़ा, संघर्ष और उम्मीद का जीवंत चित्रण था।
Read More...
मदर्स डे विशेष : घर, बच्चे और करियर… ममता और मेहनत की मिसाल रश्मि हरिहारनो का प्रेरक सफर
मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर शहर की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन रश्मि हरिहारनो की कहानी हर उस महिला को प्रेरणा देती है, जो परिवार और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। रश्मि ने यह साबित किया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो एक महिला घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी सफलता की नई ऊँचाइयों को छू सकती है।
Read More...
पंचायतनामा : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ता एक आदर्श गांव
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव ने बीते कुछ वर्षों में एक नई पहचान बनाई है। इस बदलाव के केंद्र में हैं गांव की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी, जिनकी सोच सिर्फ विकास तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गांव को सिर्फ सुविधाओं से नहीं, बल्कि अवसरों से जोड़ने का कार्य किया है।
Read More...
एकजुट प्रयास, स्वस्थ भविष्य...कुष्ठ मुक्त भारत की ओर कदम
यह कहानी सिर्फ एक सरकारी योजना की नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है जहां डर की जगह विश्वास ले रहा है, और छुपाने की जगह इलाज सामने आ रहा है। “कुष्ठ मुक्त जिला” अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद बन गया है, जो स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीना चाहता है।
Read More...
रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर: बस्तर को मिलेगी ग्लोबल कनेक्टिविटी की रफ्तार
रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है. जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा
Read More...
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, अक्टूबर में परीक्षा संभावित
छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Read More...
सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।
Read More...
स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया
रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।
Read More...