कमलेश यादव : अर्पिता स्पेशल एजुकेशन एवं स्पीच क्लास से जुड़ी स्पेशल एजुकेटर श्रीमती मेघा तिवारी को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय “छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, एडीशनल डीसीपी अर्चना झा एवं आईपीएस मिलीना कुर्रे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेघा तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में विशेष बच्चों के उत्थान के लिए इस तरह के प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

हर सफलता के पीछे एक संघर्ष छुपा होता है, लेकिन मेघा तिवारी की कहानी उस संघर्ष से कहीं ज्यादा गहरी है। उनकी मासूम बेटी एक दुर्घटना का शिकार होकर दिव्यांग हो गई। एक माँ के लिए इससे बड़ा दर्द क्या हो सकता है? उस दिन सिर्फ एक बच्ची ही नहीं, बल्कि एक माँ के सपने भी जैसे टूट गए थे। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय उस दर्द को अपनी ताकत बना लिया।

अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा देने के लिए मेघा तिवारी ने खुद स्पेशल बीएड की पढ़ाई करने का निर्णय लिया। यह फैसला आसान नहीं था एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया।

उन्होंने खुद को इस काबिल बनाया कि वे अपनी बेटी के साथ-साथ उन सभी बच्चों की मदद कर सकें, जो विशेष देखभाल और शिक्षा के हकदार हैं। आज मेघा तिवारी सिर्फ एक माँ नहीं, बल्कि हजारों विशेष बच्चों के जीवन में उम्मीद की किरण बन चुकी हैं।

अर्पिता स्पेशल एजुकेशन एवं स्पीच क्लास के माध्यम से उन्होंने अनगिनत बच्चों को नई दिशा दी है। जिन बच्चों को समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है, उनके लिए मेघा तिवारी एक नई शुरुआत बनकर सामने आई हैं।

Share

अन्य समाचार

motion-photo-8960871557772264581

पंचायतनामा : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ता एक आदर्श गांव

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव ने बीते कुछ वर्षों में एक नई पहचान बनाई है। इस बदलाव के केंद्र में हैं गांव की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी, जिनकी सोच सिर्फ विकास तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गांव को सिर्फ सुविधाओं से नहीं, बल्कि अवसरों से जोड़ने का कार्य किया है।


Read More...
img-20260423-wa0000

एकजुट प्रयास, स्वस्थ भविष्य...कुष्ठ मुक्त भारत की ओर कदम

यह कहानी सिर्फ एक सरकारी योजना की नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है जहां डर की जगह विश्वास ले रहा है, और छुपाने की जगह इलाज सामने आ रहा है। “कुष्ठ मुक्त जिला” अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद बन गया है, जो स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीना चाहता है।


Read More...
1200-675-26510241-thumbnail-16x9-raipur-visakhapatnam-corridor

रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर: बस्तर को मिलेगी ग्लोबल कनेक्टिविटी की रफ्तार

रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है. जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा


Read More...
gujarat-780x405

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, अक्टूबर में परीक्षा संभावित

छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।


Read More...
img-20260411-wa0001

सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं

हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता


Read More...
img-20260321-wa0056

सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।


Read More...
img-20260312-055622

एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर

केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।


Read More...
img-20260307-wa0000

महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई माँ, बेटी के सुनहरे भविष्य की रखी मजबूत नींव

माँ का सपना हमेशा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा होता है। जब किसी योजना से एक माँ को अपने बच्चे के सपनों को संवारने की ताकत मिलती है, तब वह योजना समाज में बदलाव की मिसाल बन जाती है। महतारी वंदन योजना ने ऐसी ही एक माँ के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की नई राह दिखाई है।


Read More...
mixcollage-06-mar-2026-08-26-am-6073

उड़ान ...दो अलग-अलग मंचों पर स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी का हुआ सम्मान

स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ एवं स्पेशल एजुकेटर रजनी राठी को समाजसेवा और विशेष बच्चों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।


Read More...
img-20260228-070027

कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान

ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।


Read More...