- Post by Admin on Thursday, Jul 30, 2026
- 155 Viewed
![]()
कमलेश यादव : बालोद जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर, धान के लहलहाते खेतों और कच्ची पगडंडियों के बीच बसा है एक छोटा-सा गांव माहुद, जिसकी आबादी लगभग 2000 है। यहां की सबसे खास बात यह है कि गांव की कोई भी समस्या हो, लोग उसे अकेले नहीं बल्कि मिल-जुलकर सुलझाते हैं,मानो पूरा गांव एक परिवार हो। न आधुनिक सुविधाएं, फिर भी इस मिट्टी ने कुछ ऐसा रच दिया, जिसकी गूंज पूरे जिले में सुनाई देती है।
कहते हैं कि हर गांव की अपनी एक पहचान होती है, कोई नदी से जाना जाता है तो कोई मेले से लेकिन माहुद की पहचान बन गया एक इंसान, जिसने अपनी सेवा को कभी रुतबे का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा का पर्याय माना। यह कहानी है डॉक्टर वासुदेव साहू की, जिन्होंने साबित किया कि इंसानियत की सबसे बड़ी डिग्री किसी किताब में नहीं, बल्कि दिल में लिखी होती है।
गौरतलब है कि, चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करके डॉ. साहू ने दो दशक पहले माहुद में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने चिकित्सा को केवल पेशा नहीं बल्कि सेवा धर्म के रूप में अपनाया। उनके लिए इलाज का मतलब केवल दवाई देना नहीं, बल्कि मरीज के दुख में साझीदार बनना रहा है। यह सेवा भावना उनके परिवार में भी झलकती है, उनके दोनों बच्चे आज MBBS की डिग्री लेकर चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
डॉ. वासुदेव साहू कहते है कि, गांव ने मुझे जितना दिया है, मैं जिंदगी भर भी उसका कर्ज नहीं चुका सकता इसलिए यह मेरा फर्ज है कि जब तक शरीर साथ दे, तब तक सेवा करता रहूं। और यह सिर्फ मेरी बात नहीं है, अंधविश्वास के अंधेरे को मिटाना और हर बच्चे को एक सुरक्षित बचपन देना यही असली विकास है। मुझे उम्मीद है कि आने वाली पीढ़ी इसे सिर्फ एक कहानी की तरह नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी की तरह आगे बढ़ाएगी।"
25 साल के इस सफर में न जाने कितने चेहरे बदले, कितनी पीढ़ियां गुजरीं, लेकिन डॉ. साहू का दरवाजा और उनका धैर्य वैसा ही बना रहा। गांव वाले कहते हैं कि आधी रात को भी अगर किसी मरीज की तबीयत बिगड़े, तो डॉक्टर साहब सहायता के लिए ततपर रहते हैं मानो सेवा के लिए घड़ी और थकान के मायने ही उनके लिए खत्म हो गए हों।
डॉ. साहू की सेवा भावना केवल दवाई और इलाज तक सीमित नहीं रही। जब भी किसी कुपोषित बच्चे की खबर उन तक पहुंची, वे बिना देर किए उसकी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हो जाते। ऐसे कई बच्चों को उन्होंने गोद लिया और उन्हें एक नई जिंदगी दी। गांव के लोग बताते हैं कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता था।
सामाजिक सरोकार की इस यात्रा में एक और अनोखा अध्याय जुड़ा, जब डॉ. साहू ने उन जोड़ों का हाथ थामा जिनके पास शादी के लिए संसाधन नहीं थे। अब तक वे 15 जोड़ों का विवाह करवा चुके हैं, हर विवाह के पीछे किसी गरीब परिवार की बेटी या असहाय जोड़े की कहानी छिपी है। लेकिन डॉ. साहू की सबसे बड़ी लड़ाई अंधविश्वास के खिलाफ रही। उन्होंने महसूस किया कि गांवों में बीमारी से ज्यादा खतरनाक कभी-कभी अंधविश्वास होता है, जो लोगों को सही इलाज से दूर रखता है। इसी सोच के साथ उन्होंने करीब 15 गांवों में अंधश्रद्धा उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
उनके इस प्रयास की गूंज इतनी दूर तक पहुंची कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वयं उन्हें सम्मानित किया। आज डॉ. वासुदेव साहू की कहानी सिर्फ एक डॉक्टर की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की गाथा है, जिसने साबित किया कि सच्ची सेवा किसी बड़े शहर या बड़े अस्पताल की मोहताज नहीं होती। माहुद जैसे छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने जो मिसाल कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
अन्य समाचार
एक आंख की रोशनी गई, मगर हजारों जीवन में उम्मीद की रोशनी जगा दी...अपनी पीड़ा को समाज की सेवा में बदलने वाले, डॉक्टर सुदर्शन देवांगन
डॉ. एस.के. (सुदर्शन) देवांगन डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार को अपने जीवन में साकार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जब पढ़-लिखकर काबिल बन जाओ, तब उस समाज को मत भूलना, जहां से तुम आए हो।" पिछले 12 वर्षों से वे रातापयली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं।
Read More...
जब गांव बना परिवार : 13 वर्षों से स्वच्छता की मिसाल, महिलाओं ने खुद संभाली गांव की सफाई
ग्राम खैरा की यह प्रेरक कहानी पूरे देश को संदेश देती है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है
Read More...
सहयोग की छोटी-सी पहल भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है
स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उनका सेवा भाव लगातार समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंच रहा है।
Read More...
सेवा, सौंदर्य और महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल...नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली पहली महिला रुना शर्मा
एक सशक्त महिला का पर्याय हैं रुना शर्मा जिन्हें नेपाल में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाली पहली महिला जिसे CGPSC में विशेस उल्लेख किया गया हैं।
Read More...
प्लास्टिक या धातु नहीं, केवल बांस और ताड़ के पत्ते: मेघालय की 100 साल पुरानी छतरियों में हैंडल नहीं है, लेकिन ये आपको भारी बारिश से बचा सकती हैं
मेघालय के निवासी लंबे समय से हाथ से बने वर्षा रोधकों का सहारा लेते रहे हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'नप्स' कहा जाता है । ये रोधक उन्हें लगातार बारिश से बचाते हैं, खासकर मानसून के महीनों में।
Read More...
पुरस्कार विजेता गांव जिसने किसानों के हाथों में एआई पहुंचाया और अपनी ग्राम सभा की बैठकों का सीधा प्रसारण किया
राजन्ना सिरसिल्ला जिले के मल्लरम गांव में, जिसकी आबादी 2,500 है, एक सरपंच और उनके बीटेक बेटे ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है जो किसानों को फसलों के बारे में वास्तविक समय में मार्गदर्शन देता है, सार्वजनिक खर्च के हर रुपये का सार्वजनिक रिकॉर्ड रखता है और ग्राम सभा की बैठकों का सीधा प्रसारण करता है।
Read More...
ट्रक ड्राइवर का बेटा, जो हर दिन स्कूल जाने के लिए 6 किलोमीटर पैदल चलता था, बड़ा होकर रॉकेट बनाने वाला बना
एक किसान परिवार में जन्मे आनंद मेगालिंगम ने आर्थिक कठिनाइयों, कॉलेज छोड़ने के दौर और कई असफलताओं को पार करते हुए स्पेस ज़ोन इंडिया की स्थापना की, जो पुन: प्रयोज्य रॉकेट प्रौद्योगिकी पर काम करने वाला एक स्टार्टअप है और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान दे रहा है।
Read More...
National Teacher Award 2026: क्या है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, किसे मिलता है सम्मान; रजिस्ट्रेशन पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक
राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश के शिक्षकों को यह अवार्ड दो कैटेगरी में दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम ...और पढ़ें
Read More...
झुग्गी की गलियों से जर्मनी तक: मां के विश्वास ने बदली संतोष यादव की तकदीर
संतोष यादव दुनिया के तकनीकी क्षेत्र में एक सम्मानित नाम हैं। मुंबई की झुग्गी बस्ती से निकलकर वह जर्मनी में प्रिंसिपल डेवलपर एडवोकेट के पद पर कार्यरत हैं, गूगल डेवलपर एक्सपर्ट हैं, भारत के पहले GitHub स्टार हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने विचार साझा करते हैं।
Read More...