- Post by Admin on Wednesday, Jun 10, 2026
- 235 Viewed
![]()
नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में अपना कीमती योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल क्रेंदीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से National Teacher Award 2026 के लिए देश के योग्य शिक्षकों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल अपना योगदान दिया है, बल्कि अपने मार्गदर्शन से छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया है।
क्या है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड: राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड साल 1958 में शुरू किया गया था। यह अवार्ड प्रतिवर्ष 05 सितंबर को भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर दिया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने न केवल स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया, बल्कि छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया।
दो कैटेगरी में दिया जाएगा अवार्ड : राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 दो कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा। ये दो कैटेगरी इस प्रकार है।
पहली कैटेगरी: इस कैटेगरी के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस कैटेगरी के तहत शिक्षकों को कुल 25 अवार्ड दिए जाएंगे।
दूसरी कैटेगरी: दूसरी कैटेगरी में पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस कैटेगरी के तहत कुल 10 अवार्ड दिए जाएंगे।
किसे मिलेगा अवार्ड: आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नॉमिनी नियमित फैकल्टी सदस्य होने चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 5 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी प्राइज मनी: राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 के लिए चयनित किए गए शिक्षकों को एक मेडल, सर्टिफिकेट और 50,000 रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा।
तीन तरीकों से कर सकते हैं आवेदन: शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन तीन तरीकों से स्वीकार किए जाएंगे।
पहला तरीका Self Nomination यानी शिक्षक इस अवार्ड के लिए स्वयं अप्लाई कर सकते हैं।
दूसरा तरीका Institutional Nomination है। इसके लिए संस्थान के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, फैकल्टी मेंबर योग्य शिक्षक का नाम National Teacher Award 2026 के लिए भेजा जा सकता है।
तीसरा तरीका Peer Nomination है। इसके लिए शिक्षक के सहयोगी उनका नाम इस अवार्ड के लिए भेज सकते हैं।
कब तक करें रजिस्ट्रेशन: राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.awards.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
अन्य समाचार
माटी के डॉक्टर: जब सेवा बनी सांसों की तरह जरूरी... डॉ. वासुदेव साहू की प्रेरक कहानी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर स्थित ग्राम माहुद में विगत 30 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे डॉ. वासुदेव साहू ने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज सेवा को भी अपना ध्येय बनाया है।
Read More...
एक आंख की रोशनी गई, मगर हजारों जीवन में उम्मीद की रोशनी जगा दी...अपनी पीड़ा को समाज की सेवा में बदलने वाले, डॉक्टर सुदर्शन देवांगन
डॉ. एस.के. (सुदर्शन) देवांगन डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार को अपने जीवन में साकार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जब पढ़-लिखकर काबिल बन जाओ, तब उस समाज को मत भूलना, जहां से तुम आए हो।" पिछले 12 वर्षों से वे रातापयली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं।
Read More...
जब गांव बना परिवार : 13 वर्षों से स्वच्छता की मिसाल, महिलाओं ने खुद संभाली गांव की सफाई
ग्राम खैरा की यह प्रेरक कहानी पूरे देश को संदेश देती है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है
Read More...
सहयोग की छोटी-सी पहल भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है
स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उनका सेवा भाव लगातार समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंच रहा है।
Read More...
सेवा, सौंदर्य और महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल...नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली पहली महिला रुना शर्मा
एक सशक्त महिला का पर्याय हैं रुना शर्मा जिन्हें नेपाल में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाली पहली महिला जिसे CGPSC में विशेस उल्लेख किया गया हैं।
Read More...
प्लास्टिक या धातु नहीं, केवल बांस और ताड़ के पत्ते: मेघालय की 100 साल पुरानी छतरियों में हैंडल नहीं है, लेकिन ये आपको भारी बारिश से बचा सकती हैं
मेघालय के निवासी लंबे समय से हाथ से बने वर्षा रोधकों का सहारा लेते रहे हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'नप्स' कहा जाता है । ये रोधक उन्हें लगातार बारिश से बचाते हैं, खासकर मानसून के महीनों में।
Read More...
पुरस्कार विजेता गांव जिसने किसानों के हाथों में एआई पहुंचाया और अपनी ग्राम सभा की बैठकों का सीधा प्रसारण किया
राजन्ना सिरसिल्ला जिले के मल्लरम गांव में, जिसकी आबादी 2,500 है, एक सरपंच और उनके बीटेक बेटे ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है जो किसानों को फसलों के बारे में वास्तविक समय में मार्गदर्शन देता है, सार्वजनिक खर्च के हर रुपये का सार्वजनिक रिकॉर्ड रखता है और ग्राम सभा की बैठकों का सीधा प्रसारण करता है।
Read More...
ट्रक ड्राइवर का बेटा, जो हर दिन स्कूल जाने के लिए 6 किलोमीटर पैदल चलता था, बड़ा होकर रॉकेट बनाने वाला बना
एक किसान परिवार में जन्मे आनंद मेगालिंगम ने आर्थिक कठिनाइयों, कॉलेज छोड़ने के दौर और कई असफलताओं को पार करते हुए स्पेस ज़ोन इंडिया की स्थापना की, जो पुन: प्रयोज्य रॉकेट प्रौद्योगिकी पर काम करने वाला एक स्टार्टअप है और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान दे रहा है।
Read More...
झुग्गी की गलियों से जर्मनी तक: मां के विश्वास ने बदली संतोष यादव की तकदीर
संतोष यादव दुनिया के तकनीकी क्षेत्र में एक सम्मानित नाम हैं। मुंबई की झुग्गी बस्ती से निकलकर वह जर्मनी में प्रिंसिपल डेवलपर एडवोकेट के पद पर कार्यरत हैं, गूगल डेवलपर एक्सपर्ट हैं, भारत के पहले GitHub स्टार हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने विचार साझा करते हैं।
Read More...