- Post by Admin on Sunday, Jul 19, 2026
- 162 Viewed
![]()
कमलेश यादव : राजनांदगांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खैरा (पोस्ट–कन्हारपुरी) आज केवल एक गांव नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी, सेवा और एकता की जीवंत मिसाल बन चुका है। यहां न कोई सफाई कर्मचारी है, न किसी को वेतन मिलता है, फिर भी पिछले 13 वर्षों से गांव की महिलाएं हर सुबह अपने गांव की गलियों और सड़कों को अपने घर की तरह संवारती हैं। यह कहानी बताती है कि जब सेवा भावना दिल से जुड़ जाती है, तब बदलाव के लिए सरकारी व्यवस्था नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक ही सबसे बड़ी ताकत बन जाते हैं।
गौरतलब है कि, भारती ग्राम संगठन के तत्वावधान में संचालित जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वर्ष 2013 से गांव की नियमित साफ-सफाई का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत में संचालित 11 महिला स्वयं सहायता समूह बारी-बारी से प्रत्येक माह सफाई की जिम्मेदारी निभाते हैं। बिना किसी मानदेय या आर्थिक लाभ के यह सेवा केवल इसलिए की जाती है क्योंकि इन महिलाओं का मानना है कि "गांव भी हमारा घर है, और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।" यह सोच आज पूरे समाज के लिए प्रेरणा का संदेश है।
इन महिलाओं की सेवा केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है। गांव में किसी परिवार पर दुःख का पहाड़ टूटने पर, विशेषकर किसी के निधन की स्थिति में, सभी महिलाएं सामूहिक रूप से एक-एक किलो चावल और 100 रुपये का अंशदान देकर सहयोग करती हैं। आज जब समाज में लोग एक-दूसरे की सहायता करने से भी कतराते हैं, तब यह पहल मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग की ऐसी मिसाल प्रस्तुत करती है, जो हर गांव और हर समाज के लिए अनुकरणीय है।
जागृति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती केकती, सचिव श्रीमती गिरजा तथा सदस्य श्रीमती पुष्पा वैष्णव, श्रीमती प्रमिला साहू, श्रीमती दशोदिया, श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती देवबती साहू, श्रीमती नीमा साहू, श्रीमती राधा मेश्राम, श्रीमती जामुन साहू और श्रीमती नीरू यादव सहित सभी महिलाओं ने वर्षों से निस्वार्थ भाव से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया है।
इनकी मेहनत यह सिद्ध करती है कि समाज का वास्तविक विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, अनुशासन और सामूहिक संकल्प से होता है। ग्राम खैरा की यह प्रेरक कहानी पूरे देश को संदेश देती है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
जब लोग अपने गांव, शहर और समाज को अपना परिवार मान लेते हैं, तब सम्मान या प्रसिद्धि की इच्छा स्वतः समाप्त हो जाती है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म बन जाती है। यदि देश के हर गांव में ऐसी सामूहिक चेतना विकसित हो जाए, तो स्वच्छ, संवेदनशील और आत्मनिर्भर भारत का सपना बहुत जल्द साकार हो सकता है।
अन्य समाचार
एक आंख की रोशनी गई, मगर हजारों जीवन में उम्मीद की रोशनी जगा दी...अपनी पीड़ा को समाज की सेवा में बदलने वाले, डॉक्टर सुदर्शन देवांगन
डॉ. एस.के. (सुदर्शन) देवांगन डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार को अपने जीवन में साकार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जब पढ़-लिखकर काबिल बन जाओ, तब उस समाज को मत भूलना, जहां से तुम आए हो।" पिछले 12 वर्षों से वे रातापयली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं।
Read More...
सहयोग की छोटी-सी पहल भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है
स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उनका सेवा भाव लगातार समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंच रहा है।
Read More...
सेवा, सौंदर्य और महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल...नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली पहली महिला रुना शर्मा
एक सशक्त महिला का पर्याय हैं रुना शर्मा जिन्हें नेपाल में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाली पहली महिला जिसे CGPSC में विशेस उल्लेख किया गया हैं।
Read More...
प्लास्टिक या धातु नहीं, केवल बांस और ताड़ के पत्ते: मेघालय की 100 साल पुरानी छतरियों में हैंडल नहीं है, लेकिन ये आपको भारी बारिश से बचा सकती हैं
मेघालय के निवासी लंबे समय से हाथ से बने वर्षा रोधकों का सहारा लेते रहे हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'नप्स' कहा जाता है । ये रोधक उन्हें लगातार बारिश से बचाते हैं, खासकर मानसून के महीनों में।
Read More...
पुरस्कार विजेता गांव जिसने किसानों के हाथों में एआई पहुंचाया और अपनी ग्राम सभा की बैठकों का सीधा प्रसारण किया
राजन्ना सिरसिल्ला जिले के मल्लरम गांव में, जिसकी आबादी 2,500 है, एक सरपंच और उनके बीटेक बेटे ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है जो किसानों को फसलों के बारे में वास्तविक समय में मार्गदर्शन देता है, सार्वजनिक खर्च के हर रुपये का सार्वजनिक रिकॉर्ड रखता है और ग्राम सभा की बैठकों का सीधा प्रसारण करता है।
Read More...
ट्रक ड्राइवर का बेटा, जो हर दिन स्कूल जाने के लिए 6 किलोमीटर पैदल चलता था, बड़ा होकर रॉकेट बनाने वाला बना
एक किसान परिवार में जन्मे आनंद मेगालिंगम ने आर्थिक कठिनाइयों, कॉलेज छोड़ने के दौर और कई असफलताओं को पार करते हुए स्पेस ज़ोन इंडिया की स्थापना की, जो पुन: प्रयोज्य रॉकेट प्रौद्योगिकी पर काम करने वाला एक स्टार्टअप है और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान दे रहा है।
Read More...
National Teacher Award 2026: क्या है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, किसे मिलता है सम्मान; रजिस्ट्रेशन पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक
राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश के शिक्षकों को यह अवार्ड दो कैटेगरी में दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम ...और पढ़ें
Read More...
झुग्गी की गलियों से जर्मनी तक: मां के विश्वास ने बदली संतोष यादव की तकदीर
संतोष यादव दुनिया के तकनीकी क्षेत्र में एक सम्मानित नाम हैं। मुंबई की झुग्गी बस्ती से निकलकर वह जर्मनी में प्रिंसिपल डेवलपर एडवोकेट के पद पर कार्यरत हैं, गूगल डेवलपर एक्सपर्ट हैं, भारत के पहले GitHub स्टार हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने विचार साझा करते हैं।
Read More...
साधारण परिस्थितियां असाधारण परिणाम...एक किताब से शुरू हुआ सपना, जिसने लाखों जीवनों में ज्ञान की रोशनी जलाई
किताबों में जीवन बदलने की एक अनूठी क्षमता होती है। कुछ लोगों के लिए, वे नई दुनिया के द्वार खोलती हैं; दूसरों के लिए, वे जीवन भर के मिशन की प्रेरणा बन जाती हैं। कर्नाटक की 79 वर्षीय अंके गौड़ा के लिए, किताबें ज्ञान का स्रोत होने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने का वादा भी बन गईं कि गरीबी के कारण किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न किया जाए। इस वर्ष, उनकी इसी असाधारण प्रतिबद्धता के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
Read More...