- Post by Admin on Saturday, May 23, 2026
- 160 Viewed
![]()
धमतरी : गौरवपथ रोड स्थित अर्पिता स्पेशल एजुकेशन एंड स्पीच क्लास के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य उन बच्चों को उचित मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करना था, जो तुतलाने, हकलाने, शब्दों का सही उच्चारण न कर पाने तथा ऑटिज्म जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ सहभागिता की।
गौरतलब है कि, वर्कशॉप में राजनांदगांव की प्रसिद्ध स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों की समस्याओं का परीक्षण कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही बच्चों के व्यवहार, भाषा विकास और संचार क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव भी साझा किए।
इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे उनकी बोलने, समझने और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया। अभिभावकों ने भी विशेषज्ञों से संवाद कर बच्चों की समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी प्राप्त की। वर्कशॉप में बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर लाभ पहुंचा, जिससे अभिभावकों में सकारात्मक उम्मीद जगी।
कार्यक्रम में अर्पिता स्पेशल एजुकेशन एंड स्पीच क्लास की संचालिका एवं स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विशेष बच्चों के विकास और समाज में उनकी बेहतर सहभागिता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अभिभावकों ने संस्था और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।
अन्य समाचार
‘प्लास्टिक के जाल’ में कैद होती ग्रामीण संस्कृति, कला ने बयां किया दर्द
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के राजमहल परिसर के सामने जब लोगों की नजर बांस से बनी एक झोपड़ी पर पड़ी, जो काली पन्नियों और प्लास्टिक में जकड़ी हुई थी, तो हर कोई कुछ पल के लिए ठहर गया। यह सिर्फ एक कला प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि ग्रामीण संस्कृति की पीड़ा, संघर्ष और उम्मीद का जीवंत चित्रण था।
Read More...
मदर्स डे विशेष : घर, बच्चे और करियर… ममता और मेहनत की मिसाल रश्मि हरिहारनो का प्रेरक सफर
मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर शहर की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन रश्मि हरिहारनो की कहानी हर उस महिला को प्रेरणा देती है, जो परिवार और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। रश्मि ने यह साबित किया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो एक महिला घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी सफलता की नई ऊँचाइयों को छू सकती है।
Read More...
पंचायतनामा : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ता एक आदर्श गांव
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव ने बीते कुछ वर्षों में एक नई पहचान बनाई है। इस बदलाव के केंद्र में हैं गांव की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी, जिनकी सोच सिर्फ विकास तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गांव को सिर्फ सुविधाओं से नहीं, बल्कि अवसरों से जोड़ने का कार्य किया है।
Read More...
एकजुट प्रयास, स्वस्थ भविष्य...कुष्ठ मुक्त भारत की ओर कदम
यह कहानी सिर्फ एक सरकारी योजना की नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है जहां डर की जगह विश्वास ले रहा है, और छुपाने की जगह इलाज सामने आ रहा है। “कुष्ठ मुक्त जिला” अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद बन गया है, जो स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीना चाहता है।
Read More...
रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर: बस्तर को मिलेगी ग्लोबल कनेक्टिविटी की रफ्तार
रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है. जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा
Read More...
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, अक्टूबर में परीक्षा संभावित
छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Read More...
सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं
हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता
Read More...
सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।
Read More...
स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया
रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।
Read More...
एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर
केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।
Read More...