रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से विशाखापट्ट्नम तक इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. यह इकोनॉमिक कॉरिडोर छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है. बस्तर जो कभी दुर्गम इलाकों में गिना जाता था इस कॉरिडोर के निर्माण से उसकी पहचान सुगम इलाकों में हो जाएगी. भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर को ग्लोबल रूप से कनेक्ट करेगा. इससे बस्तर के उत्पादों को विश्व स्तर तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक सीधी पहुंच बन जाएगी.

दुर्गम घाटों से मिलेगी मुक्ति और समय की होगी बचत मौजूदा दौर में बस्तर से विशाखापट्टनम जाने के लिए ओडिशा और कोरापुट होकर जाना पड़ता है. यहां कठिन घाटों को पार करने में 7 से 9 घंटे तक का समय लगता है. भारी गाड़ियों को पहुंचने के लिए 7 से 9 घंटे तक का समय लगता है. ईंधन की खपत और मेंटेनेंस की वजह से यह मार्ग बेहद खर्चीला है. अब रायपुर विशाखापट्टनम कॉरिडोर के बन जाने से यह यात्रा साढ़े तीन से 4 घंटे में पूरा हो सकेगा.

सीधा रास्ता होने से वाहनों का ऑपरेटिंग कॉस्ट कम हो जाएगा. जिससे यातायात बेहद सुगम हो सकेगा. नबरंगपुर इंटरचेंज से बस्तर की रीच आसान रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है. जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा. जगदलपुर का ट्रैफिक मात्र 50-60 किमी का सफर तय कर नबरंगपुर इंटरचेंज के माध्यम से रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल हो सकेगा, जिससे बस्तर सीधे विशाखापट्टनम पोर्ट और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ जाएगा.

बस्तरिया ब्रांड को मिलेगा इंटरनेशनल मार्केट इस कॉरिडोर के बनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बस्तर के प्रोडक्ट के लिए इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंच सुलभ हो जाएगी. बस्तर की अरेबिका कॉफी, जैविक इमली, महुआ उत्पाद और प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प को विशाखापट्टनम पोर्ट तक पहुंचाना आसाना होगा. कम लॉजिस्टिक लागत से ये उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी दरों पर मौजूद हो सकेंगे. इससे बस्तर वासियों को उनके प्रोडक्ट का उचित मूल्य मिलेगा. इससे बस्तर की अर्थव्यवस्था और छत्तीसगढ़ की आर्थिक उन्नति सुनश्चित हो सकेगी.

रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर बस्तर संभाग और पूरे छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को बदल देगा. इस परियोजना के निर्माण में कुल 16,491 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. 464 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर न केवल दूरी कम करेगा बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को गति देगा. छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से बस्तर के आकांक्षी जिलों को सीधा फायदा होगा.

बस्तर को बेहतर सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का फायदा मिल सकेगा. बस्तर का कृषि उत्पाद और इस्पात सीधे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और विशाखापट्टनम जैसे औद्योगिक केंद्रों से जुड़ जाएगा. इससे स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी, प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और सर्विस सेक्टर में नौकरियां विकसित होगी. यह इकोनॉमिक कॉरिडोर आर्थिक उन्नति की मार्ग साबित होगा.

औद्योगिक और खनिज विकास को मिलेगा बढ़ावा बस्तर क्षेत्र लौह अयस्क और अन्य खनिजों से समृद्ध है. यह कॉरिडोर इन खनिजों को विशाखापत्तनम पोर्ट तक तेजी से पहुंचाने में मदद करेगा, जिससे निर्यात और व्यापार में भारी उछाल आएगा. कॉरिडोर के किनारे नए औद्योगिक क्लस्टर तैयार हो सकेंगे. जिससे बस्तर के मैन्युफैक्चरिंग हब बनने का रास्ता खुल सकेगा. टूरिज्म सेक्टर को लगेंगे पंख रोड कनेक्टिविटी में सुधार होने से यहां इंटरनेशनल टूरिस्टों का आगमन बढ़ेगा.

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, दंतेश्वरी मंदिर, ढोलकल गणेश, कुतुमसर गुफा और चित्रकोट-तीरथगढ़ जैसे जलप्रपातों तक विदेशी सैलानी आसानी से पहुंच सकेंगे. कांकेर जिले के बासनवाही के मंझिनगढ़ पहाड़ी को चीरकर 2.79 किमी लंबी छत्तीसगढ़ की पहली ट्विन-ट्यूब टनल बनाई जा रही है. यह टनल उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन से गुजरती है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वन्यजीवों का रहवास बाधित न हो.

Share

अन्य समाचार

img-20260603-wa0015

दूरदर्शन केंद्र में हुए संवाद कार्यक्रम...मुख्यमंत्री ने की ड्रोन दीदी शांति विश्वकर्मा की सराहना

कार्यक्रम में ड्रोन दीदियों की उपलब्धियों ने यह संदेश दिया कि अवसर और संकल्प मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।


Read More...
c4184689-aa86-485c-862a-8c0d5d53e67a

पद्म पुरस्कार की राह पर जनजातीय प्रतिभाएं: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 5 जून तक आमंत्रित किए जा रहे नामांकन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनजातीय समुदाय के उन योग्य और प्रेरणादायक व्यक्तियों की पहचान एवं नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जो पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।


Read More...
fb-img-1780194015655

विशेष शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा अवसर: समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सी.आर.सी) ठाकुरटोला में प्रवेश प्रारंभ

समेकित क्षेत्रीय केंद्र ठाकुरटोला, राजनांदगांव में पुनर्वास परिषद इंडिया (आर.सी.आई.), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा इन एजुकेशन स्पेशल एजुकेशन (आई.डी.डी.) पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम बौद्धिक एवं विकासात्मक विकलांगता के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाता है।


Read More...
img-20260523-wa0025-1

विशेष बच्चों के लिए धमतरी में लगा स्पीच एवं स्पेशल एजुकेशन वर्कशॉप

वर्कशॉप में राजनांदगांव की प्रसिद्ध स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों की समस्याओं का परीक्षण कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही बच्चों के व्यवहार, भाषा विकास और संचार क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव भी साझा किए।


Read More...
img-20260511-wa0004

‘प्लास्टिक के जाल’ में कैद होती ग्रामीण संस्कृति, कला ने बयां किया दर्द

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के राजमहल परिसर के सामने जब लोगों की नजर बांस से बनी एक झोपड़ी पर पड़ी, जो काली पन्नियों और प्लास्टिक में जकड़ी हुई थी, तो हर कोई कुछ पल के लिए ठहर गया। यह सिर्फ एक कला प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि ग्रामीण संस्कृति की पीड़ा, संघर्ष और उम्मीद का जीवंत चित्रण था।


Read More...
img-20260508-174235

मदर्स डे विशेष : घर, बच्चे और करियर… ममता और मेहनत की मिसाल रश्मि हरिहारनो का प्रेरक सफर

मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर शहर की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन रश्मि हरिहारनो की कहानी हर उस महिला को प्रेरणा देती है, जो परिवार और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। रश्मि ने यह साबित किया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो एक महिला घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी सफलता की नई ऊँचाइयों को छू सकती है।


Read More...
motion-photo-8960871557772264581

पंचायतनामा : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ता एक आदर्श गांव

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव ने बीते कुछ वर्षों में एक नई पहचान बनाई है। इस बदलाव के केंद्र में हैं गांव की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी, जिनकी सोच सिर्फ विकास तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गांव को सिर्फ सुविधाओं से नहीं, बल्कि अवसरों से जोड़ने का कार्य किया है।


Read More...
img-20260423-wa0000

एकजुट प्रयास, स्वस्थ भविष्य...कुष्ठ मुक्त भारत की ओर कदम

यह कहानी सिर्फ एक सरकारी योजना की नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है जहां डर की जगह विश्वास ले रहा है, और छुपाने की जगह इलाज सामने आ रहा है। “कुष्ठ मुक्त जिला” अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद बन गया है, जो स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीना चाहता है।


Read More...
gujarat-780x405

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, अक्टूबर में परीक्षा संभावित

छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।


Read More...
img-20260411-wa0001

सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं

हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता


Read More...