- Post by Admin on Thursday, Apr 23, 2026
- 177 Viewed
![]()
कारवी यादव : सारंगढ़ बिलाईगढ़ की सुबह इस बार कुछ अलग थी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जब कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने “मिशन ट्रांसमिशन फ्री” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया, तो यह केवल एक योजना की शुरुआत नहीं थी यह उन अनदेखे, अनकहे दर्द को खत्म करने की दिशा में एक सशक्त कदम था, जिसे लोग आज भी छुपाकर जीते हैं। The Leprosy Mission Trust India के सहयोग से यह राष्ट्रीय पहल अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ और गढ़चिरोली जैसे जिलों में नई उम्मीद जगा रही है।
गौरतलब है कि, इस मिशन की सबसे खास बात है घर-घर पहुंचना। अब इलाज अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर दरवाजे तक दस्तक देगा। सर्वे टीम, मितानिन और स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिलकर गांव-गांव जाएंगी, लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। यह सिर्फ जानकारी देने का काम नहीं होगा, बल्कि समाज में फैले डर और भ्रांतियों को भी खत्म करने की कोशिश होगी।
डॉ. कन्नौजे ने इस पहल को संवेदनशीलता के साथ जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों की पहचान और उनका इलाज पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। अक्सर लोग समाज के डर से बीमारी छुपाते हैं, लेकिन इस मिशन में विश्वास सबसे बड़ा आधार बनेगा। मरीजों को यह भरोसा दिलाया जाएगा कि उनकी जानकारी सुरक्षित है और उन्हें पूरी देखभाल मिलेगी वह भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में।
इस अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू है भौगोलिक फोकस। महानदी के किनारे बसे गांव, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित है, वहां विशेष सर्वे किया जाएगा। क्योंकि अक्सर बीमारी वहीं पनपती है, जहां जागरूकता और सुविधाओं की कमी होती है। यह मिशन उन इलाकों तक रोशनी पहुंचाने का प्रयास है, जो अब तक अंधेरे में थे।
यह कहानी सिर्फ एक सरकारी योजना की नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है जहां डर की जगह विश्वास ले रहा है, और छुपाने की जगह इलाज सामने आ रहा है। “कुष्ठ मुक्त जिला” अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद बन गया है, जो स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीना चाहता है।
अन्य समाचार
रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर: बस्तर को मिलेगी ग्लोबल कनेक्टिविटी की रफ्तार
रायपुर विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है. जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा
Read More...
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, अक्टूबर में परीक्षा संभावित
छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Read More...
सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं
हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता
Read More...
सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।
Read More...
स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया
रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।
Read More...
एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर
केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।
Read More...
महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई माँ, बेटी के सुनहरे भविष्य की रखी मजबूत नींव
माँ का सपना हमेशा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा होता है। जब किसी योजना से एक माँ को अपने बच्चे के सपनों को संवारने की ताकत मिलती है, तब वह योजना समाज में बदलाव की मिसाल बन जाती है। महतारी वंदन योजना ने ऐसी ही एक माँ के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की नई राह दिखाई है।
Read More...
उड़ान ...दो अलग-अलग मंचों पर स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी का हुआ सम्मान
स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ एवं स्पेशल एजुकेटर रजनी राठी को समाजसेवा और विशेष बच्चों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
Read More...
कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान
ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।
Read More...
परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है
Read More...