- Post by Admin on Thursday, May 14, 2026
- 207 Viewed
![]()
सत्यदर्शन लाइव डेस्क, रायपुर : जब सपनों में जुनून, मेहनत में निरंतरता और इरादों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो, तब छोटे शहरों की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच देती हैं। राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने यही साबित कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और कठिन चुनौतियों के बीच अपने साहस, अनुशासन और अथक परिश्रम के दम पर उन्होंने एशियाई मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित कर दिया।
उनकी सफलता आज लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए यह संदेश है कि मेहनत और आत्मविश्वास के आगे कोई सपना असंभव नहीं होता।
गौरतलब है कि, राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि, ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और ज्ञानेश्वरी यादव जैसी खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण हैं।
उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि अवसर और समर्थन मिले तो छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं।
अन्य समाचार
दृढ़ संकल्प की जीत: ब्लाइंड विमेंस टीम विश्व चैंपियन बनी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मान
Blind Women Cricket Team Meet With PM Modi: भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. PM मोदी ने टीम से मिलकर उनकी योग्यता की तारीफ की. टीम ने प्रधानमंत्री को बैट दिया जबकी मोदी ने भी मैच बॉल पर साइन कर प्लेयर्स को प्रेरणा दी. यह विजय महिला खेल के लिए एक बड़ी योग्यता बनी.
Read More...
राजनांदगांव के तीरंदाजों का कोलकाता में धमाका: 18 मेडल जीतकर रचा इतिहास
9 से 12 जुलाई CBSE स्कूल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन चटर्जी नोबल स्कूल कोलकाता वेस्ट बंगाल में किया गया।
Read More...
भारत की नई प्रतिभाएं : मलेशिया में आयोजित अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल के सितारों ने रचा इतिहास
जब देश के भविष्य को लेकर उम्मीदें कमजोर पड़ती हैं, तभी भारत की नन्हीं प्रतिभाएं दुनिया को चौंका देती हैं
Read More...
योग.....शरीर, मन और आत्मा एक लय में
जब मन अस्थिर हो, विचार भ्रमित हों और शरीर थका हुआ हो तब योग एक दिव्य दीपक की तरह हमारे भीतर प्रकाशित करता है।
Read More...
'18' नंबर ने RCB को बनाया IPL चैंपियन
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।
Read More...
एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली दर्जी महिला
एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली 59 साल की महिला का नाम वासंती चेरुवेटिल है। वह केरल के किन्नौर की रहने वाली हैं। पति के निधन के बाद वासंती ने कमाई के लिए सिलाई का काम शुरू किया।
Read More...
भारत ने दिनाँक 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर शानदार जीत हासिल की।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल जीत लेने वाला प्रदर्शन किया और सारे भारत में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी।
Read More...
पाकिस्तान Champions Trophy 2025 की दौड़ से बाहर
पाकिस्तान 29 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था। लेकिन वह एक भी मैच नहीं जीत पाया और भारत से षर्मनाक हार के बाद ट्राफी की रेस से बाहर हो गया।
Read More...