कमलेश यादव : जब देश के भविष्य को लेकर उम्मीदें कमजोर पड़ती हैं, तभी भारत की नन्हीं प्रतिभाएं दुनिया को चौंका देती हैं। 28 जून 2025 को मलेशिया में आयोजित अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल इंस्टिट्यूट, भारत के लिए एक गर्व का प्रतीक बनकर उभरा, जहाँ 12 देशों के 4500 बच्चों के बीच भारत के 13 होनहारों ने अपनी विलक्षण बुद्धिमत्ता और अद्वितीय गणना कौशल से न केवल प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ा, बल्कि विश्व मंच पर देश का परचम लहराकर सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

गौरतलब है कि, इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिनेकल इंस्टिट्यूट के सभी 13 प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों को केवल 5 मिनट में 120 जटिल गणनात्मक प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई थी, जिसमें उनकी मानसिक गति , ध्यान केंद्रण और गणितीय कौशल की कड़ी परीक्षा हुई।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में शामिल रहे दर्श अग्रवाल, साहिल जैन, आरव कांकरिया, अर्नव रामटेके, श्लोक संदीप महादाने, धेया राठौर, प्रिशा राठौर, इलाहीनूर कौर, दीपल चौरसिया, याना जैन, शाब्दिता शर्मा, मानस बंजारे और अचिन्त्य श्रीवास्तव।

पिनेकल इंस्टिट्यूट के निदेशक श्री अभिषेक शर्मा एवं श्रीमती तनु शर्मा ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह केवल एक पुरस्कार नहीं, यह भविष्य की नींव है। हम हमेशा से मानते रहे हैं कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर बच्चे की छुपी प्रतिभा को निखार कर उसे वैश्विक मंच पर पहुँचाना ही असली शिक्षा है।” पिनेकल परिवार ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी हैं।

Share

अन्य समाचार

img-20251129-072621

दृढ़ संकल्प की जीत: ब्लाइंड विमेंस टीम विश्व चैंपियन बनी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मान

Blind Women Cricket Team Meet With PM Modi: भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. PM मोदी ने टीम से मिलकर उनकी योग्यता की तारीफ की. टीम ने प्रधानमंत्री को बैट दिया जबकी मोदी ने भी मैच बॉल पर साइन कर प्लेयर्स को प्रेरणा दी. यह विजय महिला खेल के लिए एक बड़ी योग्यता बनी.


Read More...
img-20250713-wa0015

राजनांदगांव के तीरंदाजों का कोलकाता में धमाका: 18 मेडल जीतकर रचा इतिहास

9 से 12 जुलाई CBSE स्कूल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन चटर्जी नोबल स्कूल कोलकाता वेस्ट बंगाल में किया गया।


Read More...
yoga-6723315-1280

योग.....शरीर, मन और आत्मा एक लय में

जब मन अस्थिर हो, विचार भ्रमित हों और शरीर थका हुआ हो तब योग एक दिव्य दीपक की तरह हमारे भीतर प्रकाशित करता है।


Read More...
ipl-2025-new

'18' नंबर ने RCB को बनाया IPL चैंपियन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।


Read More...
vasanthi-reaches-everest-base-camp-136c2e454e9ce024e851501eee59975b

एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली दर्जी महिला

एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली 59 साल की महिला का नाम वासंती चेरुवेटिल है। वह केरल के किन्नौर की रहने वाली हैं। पति के निधन के बाद वासंती ने कमाई के लिए सिलाई का काम शुरू किया।


Read More...
24-27

भारत ने दिनाँक 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर शानदार जीत हासिल की।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल जीत लेने वाला प्रदर्शन किया और सारे भारत में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी।


Read More...
4-5

पाकिस्तान Champions Trophy 2025 की दौड़ से बाहर

पाकिस्तान 29 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था। लेकिन वह एक भी मैच नहीं जीत पाया और भारत से षर्मनाक हार के बाद ट्राफी की रेस से बाहर हो गया।


Read More...