राजनांदगांव। 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच के लिए अत्यंत आवश्यक BERA मशीन की सुविधा अब संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र (CRC) राजनांदगांव में उपलब्ध हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के नवजात एवं छोटे बच्चों की श्रवण क्षमता की वैज्ञानिक और सटीक जाँच अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी, जिससे अभिभावकों को दुर्ग या रायपुर जैसे शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर जाँच व हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि, BERA मशीन विशेष रूप से उन नवजात और छोटे बच्चों की जाँच के लिए उपयोगी है, जिनकी श्रवण क्षमता की जाँच सामान्य ऑडियोमेट्री विधि से संभव नहीं होती। यह मशीन मस्तिष्क तक पहुँचने वाले श्रवण संकेतों का विश्लेषण कर श्रवण बाधा की प्रारंभिक और सटीक पहचान करती है, जिससे समय रहते आवश्यक पहचान किया जा सकता है।

अब तक बच्चों को BERA जाँच के लिए दुर्ग या रायपुर जैसे शहरों में जाना पड़ता था। वहाँ लंबी प्रतीक्षा, अतिरिक्त खर्च और बार-बार यात्रा के कारण अभिभावकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई मामलों में इसी कारण जाँच में देरी हो जाती थी, जिससे बच्चों के भाषा और संप्रेषण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।

CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रारंभिक अवस्था में श्रवण बाधा की पहचान और समय पर हस्तक्षेप बच्चों के भाषा विकास, सीखने की क्षमता और सामाजिक समावेशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

सही समय पर उपचार मिलने से बच्चा सामान्य जीवन की ओर तेजी से आगे बढ़ सकता है। CRC राजनांदगांव की यह पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), दिव्यांगजन पहचान, प्रारंभिक हस्तक्षेप एवं समावेशी पुनर्वास सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएगी। इससे न केवल राजनांदगांव जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बच्चों और उनके परिवारों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Share

अन्य समाचार

exam-1734398955947-1740445869236

परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का

बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है


Read More...
img-20260215-wa0004

लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव का निःशुल्क स्पीच थैरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Read More...
img-20260210-064313

लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव की अनुकरणीय पहल...निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर

शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।


Read More...
img-20260128-083304

रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया


Read More...
img-20260121-wa0004

रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव

23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन


Read More...
img-20260115-120139

कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद संकल्प अडिग ...पदयात्रा के 291वें दिन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 पहुंचे हरमेन्दर सिंह

गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया।


Read More...
img-20260114-wa0000

छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट कोपरा जलाशय में पर्यावरण प्रहरी वीरेंद्र सिंह सम्मानित

वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।


Read More...
img-20260113-wa0001

बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित

कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।


Read More...
img-20260110-wa0002

बांस से आत्मनिर्भरता की बुनावट... CRC राजनांदगांव में उम्मीदों का प्रशिक्षण

आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है।


Read More...
images-13

निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन

निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


Read More...