- Post by Admin on Wednesday, Jan 07, 2026
- 415 Viewed
![]()
भिलाई।निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि, कार्यक्रम में बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव से पधार रहे क्रांतिकारी युवा संत श्री अभय साहेब जी, संस्थापक श्री कबीर पारख निकेतन, संत कबीर की वाणी के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रवचन देंगे। वे अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से मानव जीवन में सद्ज्ञान, सत्य और आत्मबोध के मार्ग को रेखांकित करेंगे।
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान ध्वजारोहण, मंगलाचरण, गुरु वंदना, भजन-सत्संग के साथ-साथ ध्यान योग शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हो सके।
यह संपूर्ण कार्यक्रम कबीर आश्रम ट्रस्ट एवं प्रबंधन समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन दो सत्रों में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।
अन्य समाचार
परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है
Read More...
लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव का निःशुल्क स्पीच थैरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Read More...
लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव की अनुकरणीय पहल...निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर
शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।
Read More...
रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न
देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया
Read More...
रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव
23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
Read More...
कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद संकल्प अडिग ...पदयात्रा के 291वें दिन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 पहुंचे हरमेन्दर सिंह
गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया।
Read More...
छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट कोपरा जलाशय में पर्यावरण प्रहरी वीरेंद्र सिंह सम्मानित
वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
Read More...
बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित
कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।
Read More...
बांस से आत्मनिर्भरता की बुनावट... CRC राजनांदगांव में उम्मीदों का प्रशिक्षण
आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है।
Read More...
CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू
CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।
Read More...