कमलेश यादव : किसी का आत्मविश्वास (self-confidence) फिर से बढ़ाना, खासकर तब जब वह टूटा हुआ हो, यकीनन सबसे बड़ी सेवा है। आज के समय में सफलता के लिए सिर्फ ज्ञान ही मायने नहीं रखता बल्कि आपके चेहरे पर चमक और आपकी स्किन में झलकता आत्मप्रेम भी मायने रखता है। ऐसा ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही है मध्य भारत की जानी-मानी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंध गांधी जो हर दिन अपने ज्ञान और संवेदनशीलता से लोगों की त्वचा ही नहीं, बल्कि उनके मन के दाग भी मिटाने का काम कर रही हैं। डॉ. गांधी कहती है कि, जब कोई मरीज आईने में खुद को देखकर मुस्कुराने लगे, जब उसकी झिझक खत्म होकर आत्मविश्वास में बदल जाए वहीं से एक त्वचा रोग विशेषज्ञ के काम की असली सफलता शुरू होती है।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित “शाइन स्किन क्लिनिक” आज कई लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण बन चुका है। नई गंज मंडी के सामने बसन्तपुर में स्थित यह क्लिनिक न सिर्फ इलाज का केंद्र है, बल्कि जागरूकता का भी एक सशक्त माध्यम है। यहां आने वालों को न सिर्फ़ दवा मिलती है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों और स्किन केयर के बारे में भी जानकारी मिलती है।कई बार त्वचा की छोटी दिखने वाली समस्याएं व्यक्ति के भीतर हीनभावना और झिझक पैदा कर देती हैं,ऐसे में इस क्लिनिक में आने के बाद यह विश्वास हो जाता है कि हर समस्या का समाधान संभव है।

स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉ. सुगंध गांधी की सेवाओं से लोगों को काफी राहत मिल रही है। पहले जहां इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, वहीं अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। शाइन स्किन क्लिनिक के माध्यम से लोग आसानी से परामर्श ले पा रहे हैं, जिससे शुरुआती अवस्था में ही बीमारियों का उपचार संभव हो रहा है। खासकर युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को जागरूकता और सही मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे उनकी त्वचा ही नहीं, आत्मविश्वास भी निखर रहा है।

डॉ. सुगंध गांधी खासकर गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करती हैं। तेज धूप, पसीना, एलर्जी, सनबर्न और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं इस मौसम में आम हो जाती हैं। वह लोगों को सलाह देती हैं कि पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें, सनस्क्रीन का उपयोग करें और त्वचा को साफ व हाइड्रेटेड रखें। उनके छोटे-छोटे सुझाव लोगों को बड़ी समस्याओं से बचा लेते हैं।

उनकी प्रेरणा केवल एक डॉक्टर बनने तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में बदलाव लाने की भावना से जुड़ी है। बचपन से ही उन्होंने देखा कि लोग स्किन प्रॉब्लम को नज़रअंदाज़ कर देते हैं या झिझक की वजह से सही इलाज से बचते हैं। यही अनुभव उनके लिए प्रेरणा बना और उन्होंने ठान लिया कि वे लोगों को जागरूक करेंगी और हर व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ जीने का अधिकार दिलाएंगी।

डॉ. गांधी का मानना है कि सुंदरता केवल बाहरी नहीं होती, बल्कि स्वस्थ त्वचा से आत्मविश्वास भी झलकता है। वे हर मरीज को यह समझाती हैं कि अपनी त्वचा की देखभाल करना आत्मसम्मान का हिस्सा है। उनके व्यवहार में अपनापन और सरलता ऐसी है कि मरीज खुलकर अपनी समस्या साझा कर पाते हैं, जो आधा इलाज खुद ही बन जाता है।

हर मरीज़ की समस्या अलग होती है। कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाले डॉक्टर पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं, जिससे लोग अपनी हेल्थ को लेकर ज़्यादा अवेयर हो जाते हैं और खुद से प्यार करना सीखते हैं। अगर इरादे नेक हों और काम के प्रति समर्पण हो, तो छोटी जगह से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। डॉ. सुगंध गांधी का मानना है कि, "जब आपका ज्ञान किसी के चेहरे पर मुस्कान बन जाए, तब समझिए आपने अपने जीवन का असली उद्देश्य पा लिया है। सेवा का हर छोटा प्रयास किसी की जिंदगी में बड़ा उजाला ला सकता है।"

नारी शक्ति की प्रतीक डॉ. सुगंध गांधी जी, आपकी सेवा, समर्पण और लोगों के चेहरे पर आत्मविश्वास लौटाने की भावना को सत्यदर्शन लाइव का सैल्यूट आप सच में समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।

अपॉइंटमेंट के लिए कृपया 6232734454 पर संपर्क करें।

Share

अन्य समाचार

img-20260426-070346

सामूहिक प्रयास की शक्ति....जब लखनऊ में आग लगने से 300 घर नष्ट हो गए, तो इस समुदाय ने परिवारों को नए सिरे से जीवन शुरू करने में मदद करने के लिए आगे कदम बढ़ाया

इस भारी नुकसान के बीच एकजुटता की एक प्रबल भावना भी उभर रही है। पड़ोसियों द्वारा मलबे में से सामान निकालने में एक-दूसरे की मदद करने से लेकर व्यक्तियों द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने तक, यह प्रतिक्रिया पूरी तरह से सामुदायिक भावना से प्रेरित रही है। यही सामूहिक प्रयास परिवारों को उबरने की दिशा में पहला कदम उठाने में मदद कर रहा है।


Read More...
downtoearth-2026-04-22-t11d3kmd-rajnra-najariya-naxsa-traditional-boundary

नीली सीमाओं से सशक्त होता जंगल: रंजारा गाँव की अनोखी पहल

ग्राम सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने जंगल की सीमाओं को चिन्हित करने के लिए पेड़ों पर नीले रंग के निशान लगाए हैं। ये निशान केवल सीमांकन नहीं, बल्कि एकता, पहचान और संरक्षण के प्रतीक बन चुके हैं।


Read More...
img-20260424-wa0006

जैविक क्रांति की नायिका: अपूर्वा त्रिपाठी को राष्ट्रीय ‘स्पाइस आइकन 2026’ सम्मान

16-17 अप्रैल को आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से प्रगतिशील किसान, एफपीओ, एग्री-स्टार्टअप, वैज्ञानिक और नीति-निर्माता शामिल हुए। मंच पर गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सी. के. टिम्बाडिया, कृषिजगत के वरिष्ठ व्यक्तित्व एम. सी. डॉमिनिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने अपूर्वा त्रिपाठी को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया


Read More...
skiing-2-sixteen-nine

कभी सड़कों पर गुब्बारे बेचने वाली लड़की बनी मॉडल, सोशल मीडिया ने बदली ज़िंदगी

मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली किस्बू केरल में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गुब्बारे बेचती थीं. पर आज वह बतौर मॉडल काम कर रही हैं. और यह सब मुमकिन हुआ सोशल मीडिया की वजह से


Read More...
img-20260420-075340

अपने घर के बाहर एक परिंडा लगाएं, एक बर्तन पानी का रखें… क्योंकि कभी-कभी किसी की प्यास बुझाना ही सबसे बड़ी इंसानियत होती है

किसी के लिए दोनों हाथ उठाकर दुआ माँगना इबादत है, तो किसी के लिए वही हाथ आगे बढ़ाकर किसी का सहारा बन जाना इबादत बन जाता है। समाजसेविका रजनी वरवानी जी ने इसी दूसरे रास्ते को चुना है जहाँ हर मदद, हर सेवा, हर करुणा का भाव ही उनके लिए ईश्वर की सच्ची आराधना है।


Read More...
img-20260418-074502

बिजली से खुशहाली....भारत के ज़्यादातर गाँव अब अपनी बिजली खुद बना रहे हैं

भारत आज प्रतिवर्ष 1,08,000 गीगावाट घंटे से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन करता है, इस आंकड़े ने देश को जापान से आगे कर दिया है और इसे विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना दिया है।


Read More...
img-20260413-075237

ताने आपको तोड़ नहीं सकते,अगर आप खुद को मजबूत बना लें...और समाज क्या कहेगा…ये मायने नहीं रखता,अगर आप जानते हैं कि आपको क्या करना है...गांव की साधारण महिला दुरपति की असाधारण कहानी

दुरपति साहू…एक साधारण गांव की महिला,जिसके पति रोज़ी-मजदूरी कर घर चलाते थे। हर दिन संघर्ष था…हर दिन एक नई चिंता…लेकिन दुरपति के दिल में एक सपना था"कुछ ऐसा करूं… कि घर की तकदीर बदल जाए।"वो मानती थीं"अगर पति-पत्नी दोनों साथ कमाएं, तो गरीबी हार मान ही जाती है।"


Read More...
sqywyjxqqh5erjaiovoz

बिना हाथ-पैर के बनीं दुनिया की नंबर वन पैरा तीरंदाज,मिसाल है पायल नाग की कहानी

दुनिया के कई बड़े तीर अंदाजों को हराने वाली भारत की पैरा आर्चर तीरंदाज पायल नाग ने बचपन में 8 साल की उम्र में ही अपने दोनों हाथ और पर एक हादसे में गवा दिए थे. लेकिन इसके बाद उनके गुरु कुलदीप कुमार ने उनके लिए एक ऐसा डिवाइस बनाया, जिससे वह धनुष पकड़ सके और निशान लगा सके और जिसके बाद वह बनी नंबर-1 तीरंदाज.


Read More...
img-20260407-wa0010

इंसानियत जिंदा है बस उसे जीने वाले दिलों की जरूरत है...दिव्यांगता नहीं,सेवा है पहचान...रजनी वरवानी की प्रेरणादायक यात्रा

रजनी का मानना ​​है कि "इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसी सोच के साथ, वह सालों से बिना थके ज़रूरतमंदों की मदद कर रही हैं।


Read More...
img-20260404-073628

सपनों की कोई उम्र नहीं: 72 की उम्र में स्टीयरिंग संभालती विद्या कौर...रोज़ाना अभ्यास करते हुए उन्होंने क्लच, गियर, ब्रेक और स्टीयरिंग पर नियंत्रण पाया

विद्या कौर की कहानी हमें यह सिखाती है कि सपनों की कोई समय सीमा नहीं होती। समाज चाहे कितनी भी सीमाएँ तय कर दे, अगर इरादे मजबूत हों तो हर बाधा पार की जा सकती है। उनका जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि हिम्मत, धैर्य और विश्वास के साथ हम किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।


Read More...