- Post by Admin on Friday, Apr 24, 2026
- 193 Viewed
![]()
नई दिल्ली: इसी हफ्ते 17 अप्रैल 2026 देश की कृषि राजधानी माने जाने वाले पूसा स्थित आईसीएआर ICAR परिसर के एनएएससी NASC कॉम्प्लेक्स में आयोजित भव्य “MIONP 2.0 - मेक इंडिया ऑर्गेनिक, नेचुरल एंड प्रॉफिटेबल” सम्मेलन में बस्तर की बेटी अपूर्वा त्रिपाठी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित “स्पाइस आइकन” सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा हुआ है। अपूर्वा को “स्पाइस कल्टीवेशन एक्सीलेंस” श्रेणी में यह सम्मान उनके नवाचार, नेतृत्व और जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
16-17 अप्रैल को आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से प्रगतिशील किसान, एफपीओ, एग्री-स्टार्टअप, वैज्ञानिक और नीति-निर्माता शामिल हुए। मंच पर गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सी. के. टिम्बाडिया, कृषिजगत के वरिष्ठ व्यक्तित्व एम. सी. डॉमिनिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने अपूर्वा त्रिपाठी को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। “क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026” इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें देशभर से चुने गए उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कृषि क्षेत्र में असाधारण कार्य किया है।
अपूर्वा त्रिपाठी ने इस सम्मान को अपनी जन्मभूमि बस्तर, वहां की परिश्रमी आदिवासी महिलाओं और “मां दंतेश्वरी हर्बल समूह” के सभी साथियों को तथा अपने पिता मार्गदर्शक डॉ राजाराम त्रिपाठी, शिप्रा त्रिपाठी एवं परिवार के सभी सदस्यों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है बल्कि यह हम सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उल्लेख किया कि बस्तर की मिट्टी, वहां का पारंपरिक ज्ञान और महिलाओं की मेहनत ही उनकी असली ताकत है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
मां दंतेश्वरी हर्बल समूह द्वारा बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में विकसित किया गया जैविक कृषि मॉडल आज देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है। इस मॉडल के माध्यम से सैकड़ों आदिवासी महिलाओं को संगठित कर उन्हें उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग तक जोड़ा गया है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और उन्हें आत्मनिर्भरता का नया आधार मिला है।
मसाले, मिलेट्स और वन आधारित उत्पादों को "एमडी बोटैनिकल्स" के ब्रांड अम्ब्रेला के अंतर्गत राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाकर इस समूह ने स्थानीय संसाधनों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। समूह की एक और बड़ी उपलब्धि इस समूह द्वारा लगातार दो दशक तक परिश्रम करके काली मिर्च की एक नई सफल किस्म “मां दंतेश्वरी ब्लैक पेपर-16 (MDBP-16)” का विकास करना भी है, जिसे भारत सरकार द्वारा भी पंजीकृत किया गया है और जिसे आज देश की सर्वश्रेष्ठ काली मिर्च प्रजातियों में माना जा रहा है।
यह किस्म सामान्य प्रजातियों की तुलना में लगभग तीन से चार गुना अधिक उत्पादन देती है, कम पानी में भी सफलतापूर्वक उगाई जा सकती है और गर्म क्षेत्रों में भी इसकी उत्कृष्ट अनुकूलता है। उच्च गुणवत्ता और बेहतर बाजार मूल्य के कारण यह किस्म किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है और मसाला खेती में नई संभावनाएं खोल रही है। इसी क्रम में “नेचुरल ग्रीनहाउस” की अभिनव अवधारणा ने भी खेती की दिशा बदलने का काम किया है।
पारंपरिक पॉलीहाउस जहां लगभग 40 लाख रुपये प्रति एकड़ तक की लागत मांगते हैं, वहीं यह प्राकृतिक ग्रीनहाउस मात्र लगभग 2 लाख रुपये प्रति एकड़ में तैयार हो जाता है और पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होता है। पेड़ों और प्राकृतिक संरचनाओं पर आधारित यह मॉडल छोटे और सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार देखा गया है। अपूर्वा त्रिपाठी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के निदेशक अनुराग त्रिपाठी, दसमति नेताम,बलई जी,कृष्णा नेताम,शंकर नाग, सहदेव,हिरदूराम,सोमन, घनश्याम सहित सभी साथियों, कृषि वैज्ञानिकों और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बस्तर से लेकर राजधानी रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में इस सम्मान को गौरव के रूप में देखा जा रहा है। यह सम्मान न केवल एक व्यक्ति की सफलता की कहानी है, बल्कि यह उस नए भारत की झलक है जहां परंपरा, नवाचार और बाजार का संतुलित समन्वय किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानित बना रहा है।
अन्य समाचार
कभी सड़कों पर गुब्बारे बेचने वाली लड़की बनी मॉडल, सोशल मीडिया ने बदली ज़िंदगी
मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली किस्बू केरल में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गुब्बारे बेचती थीं. पर आज वह बतौर मॉडल काम कर रही हैं. और यह सब मुमकिन हुआ सोशल मीडिया की वजह से
Read More...
अपने घर के बाहर एक परिंडा लगाएं, एक बर्तन पानी का रखें… क्योंकि कभी-कभी किसी की प्यास बुझाना ही सबसे बड़ी इंसानियत होती है
किसी के लिए दोनों हाथ उठाकर दुआ माँगना इबादत है, तो किसी के लिए वही हाथ आगे बढ़ाकर किसी का सहारा बन जाना इबादत बन जाता है। समाजसेविका रजनी वरवानी जी ने इसी दूसरे रास्ते को चुना है जहाँ हर मदद, हर सेवा, हर करुणा का भाव ही उनके लिए ईश्वर की सच्ची आराधना है।
Read More...
बिजली से खुशहाली....भारत के ज़्यादातर गाँव अब अपनी बिजली खुद बना रहे हैं
भारत आज प्रतिवर्ष 1,08,000 गीगावाट घंटे से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन करता है, इस आंकड़े ने देश को जापान से आगे कर दिया है और इसे विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना दिया है।
Read More...
ताने आपको तोड़ नहीं सकते,अगर आप खुद को मजबूत बना लें...और समाज क्या कहेगा…ये मायने नहीं रखता,अगर आप जानते हैं कि आपको क्या करना है...गांव की साधारण महिला दुरपति की असाधारण कहानी
दुरपति साहू…एक साधारण गांव की महिला,जिसके पति रोज़ी-मजदूरी कर घर चलाते थे। हर दिन संघर्ष था…हर दिन एक नई चिंता…लेकिन दुरपति के दिल में एक सपना था"कुछ ऐसा करूं… कि घर की तकदीर बदल जाए।"वो मानती थीं"अगर पति-पत्नी दोनों साथ कमाएं, तो गरीबी हार मान ही जाती है।"
Read More...
बिना हाथ-पैर के बनीं दुनिया की नंबर वन पैरा तीरंदाज,मिसाल है पायल नाग की कहानी
दुनिया के कई बड़े तीर अंदाजों को हराने वाली भारत की पैरा आर्चर तीरंदाज पायल नाग ने बचपन में 8 साल की उम्र में ही अपने दोनों हाथ और पर एक हादसे में गवा दिए थे. लेकिन इसके बाद उनके गुरु कुलदीप कुमार ने उनके लिए एक ऐसा डिवाइस बनाया, जिससे वह धनुष पकड़ सके और निशान लगा सके और जिसके बाद वह बनी नंबर-1 तीरंदाज.
Read More...
इंसानियत जिंदा है बस उसे जीने वाले दिलों की जरूरत है...दिव्यांगता नहीं,सेवा है पहचान...रजनी वरवानी की प्रेरणादायक यात्रा
रजनी का मानना है कि "इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसी सोच के साथ, वह सालों से बिना थके ज़रूरतमंदों की मदद कर रही हैं।
Read More...
सपनों की कोई उम्र नहीं: 72 की उम्र में स्टीयरिंग संभालती विद्या कौर...रोज़ाना अभ्यास करते हुए उन्होंने क्लच, गियर, ब्रेक और स्टीयरिंग पर नियंत्रण पाया
विद्या कौर की कहानी हमें यह सिखाती है कि सपनों की कोई समय सीमा नहीं होती। समाज चाहे कितनी भी सीमाएँ तय कर दे, अगर इरादे मजबूत हों तो हर बाधा पार की जा सकती है। उनका जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि हिम्मत, धैर्य और विश्वास के साथ हम किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
Read More...
आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे अधिक मूल्य वाली कृति...रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये में बिकी राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 'यशोदा और कृष्ण'
प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की ऑयल पेंटिंग ''यशोदा और कृष्ण'' बुधवार को मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्पि्रंग लाइव नीलामी में रिकॉर्ड 167.20 करोड़...सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस एस पूनावाला ने खरीदा
Read More...
मैं मानती हूं कि संसाधनों की कमी ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है...अगर जिंदगी में संघर्ष न होता, तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाती...ड्रोन दीदी शांति विश्वकर्मा
बचपन से ही मैंने कठिनाइयों को करीब से देखा, लेकिन शायद वही कठिनाइयाँ मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गईं। आज लोग मुझे “ड्रोन दीदी” के नाम से जानते हैं, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था।
Read More...
स्टार्टअप हब की चकाचौंध से दूर, भारत भर में बड़े व्यवसाय बनाने वाली छोटे शहरों की महिलाओं से मिलें
भारत भर में, साधारण पृष्ठभूमि की महिलाएं ऐसे व्यवसाय स्थापित कर रही हैं जो रोजगार और अवसर पैदा कर रहे हैं। विनिर्माण उद्योगों से लेकर ऑनलाइन खुदरा उद्यमों और चिकित्सा स्टार्टअप तक, ये उद्यमी यह साबित कर रही हैं कि दृढ़ संकल्प, डिजिटल उपकरण और मार्गदर्शन छोटे विचारों को फलते-फूलते उद्यमों में बदल सकते हैं और महिला संस्थापकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।
Read More...