- Post by Admin on Wednesday, Apr 22, 2026
- 198 Viewed
![]()
गोपी साहू : सोशल मीडिया को अगर सही काम के लिए इस्तेमाल में लिया जाए तो इससे चंद घंटों में किसी की ज़िंदगी बदल सकती है. जी हां, सोशल मीडिया पर कई बार आम से आम से लोग भी रातोंरात इंटरनेशनल स्टार बन जाते हैं. और ऐसा ही केरल की रहने वाली किस्बू के साथ हुआ.
मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली किस्बू केरल में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गुब्बारे बेचती थीं. पर आज वह बतौर मॉडल काम कर रही हैं. और यह सब मुमकिन हुआ सोशल मीडिया की वजह से. बतौर फोटोग्राफर काम करने वाले अर्जुन कृष्णन अंडाल्लुरकावु उत्सव कवर कर रहे थे.
उत्सव में उन्होंने किस्बू को गुब्बारे बेचते हुए देखा. दूसरों को किस्बू भले ही गरीब आम सी लड़की लगतीं लेकिन, अर्जुन के कैमरे ने कुछ अलग देखा. उन्होंने किस्बू की एक तस्वीर क्लिक की और इसे किस्बू व उनकी मां को दिखाया.
उन्हें भी फोटो अच्छी लगी. अर्जुन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो यह वायरल हो गई. और किस्बू रातोंरात मशहूर हो गईं. इसके बाद अर्जुन के एक और फोटोग्राफर श्रेयस ने भी किस्बू की एक तस्वीर ली और इस फोटो ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.
अर्जुन और श्रेयस की तस्वीर वायरल होने के बाद किसी ने उनसे किस्बू के मेकओवर फोटोशूट के लिए संपर्क किया. और यहां से किस्बू की ज़िंदगी बदल गई. स्टाइलिस्ट रेम्या की मदद से उन्होंने किस्बू को एकदम अलग रूप दिया.
फोटोशूट के लिए मिली प्रतिक्रिया से अर्जुन काफी उत्साहित हैं और बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी एक तस्वीर से किस्बू की ज़िंदगी बदल गई. इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है.
अन्य समाचार
अपने घर के बाहर एक परिंडा लगाएं, एक बर्तन पानी का रखें… क्योंकि कभी-कभी किसी की प्यास बुझाना ही सबसे बड़ी इंसानियत होती है
किसी के लिए दोनों हाथ उठाकर दुआ माँगना इबादत है, तो किसी के लिए वही हाथ आगे बढ़ाकर किसी का सहारा बन जाना इबादत बन जाता है। समाजसेविका रजनी वरवानी जी ने इसी दूसरे रास्ते को चुना है जहाँ हर मदद, हर सेवा, हर करुणा का भाव ही उनके लिए ईश्वर की सच्ची आराधना है।
Read More...
बिजली से खुशहाली....भारत के ज़्यादातर गाँव अब अपनी बिजली खुद बना रहे हैं
भारत आज प्रतिवर्ष 1,08,000 गीगावाट घंटे से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन करता है, इस आंकड़े ने देश को जापान से आगे कर दिया है और इसे विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना दिया है।
Read More...
ताने आपको तोड़ नहीं सकते,अगर आप खुद को मजबूत बना लें...और समाज क्या कहेगा…ये मायने नहीं रखता,अगर आप जानते हैं कि आपको क्या करना है...गांव की साधारण महिला दुरपति की असाधारण कहानी
दुरपति साहू…एक साधारण गांव की महिला,जिसके पति रोज़ी-मजदूरी कर घर चलाते थे। हर दिन संघर्ष था…हर दिन एक नई चिंता…लेकिन दुरपति के दिल में एक सपना था"कुछ ऐसा करूं… कि घर की तकदीर बदल जाए।"वो मानती थीं"अगर पति-पत्नी दोनों साथ कमाएं, तो गरीबी हार मान ही जाती है।"
Read More...
बिना हाथ-पैर के बनीं दुनिया की नंबर वन पैरा तीरंदाज,मिसाल है पायल नाग की कहानी
दुनिया के कई बड़े तीर अंदाजों को हराने वाली भारत की पैरा आर्चर तीरंदाज पायल नाग ने बचपन में 8 साल की उम्र में ही अपने दोनों हाथ और पर एक हादसे में गवा दिए थे. लेकिन इसके बाद उनके गुरु कुलदीप कुमार ने उनके लिए एक ऐसा डिवाइस बनाया, जिससे वह धनुष पकड़ सके और निशान लगा सके और जिसके बाद वह बनी नंबर-1 तीरंदाज.
Read More...
इंसानियत जिंदा है बस उसे जीने वाले दिलों की जरूरत है...दिव्यांगता नहीं,सेवा है पहचान...रजनी वरवानी की प्रेरणादायक यात्रा
रजनी का मानना है कि "इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसी सोच के साथ, वह सालों से बिना थके ज़रूरतमंदों की मदद कर रही हैं।
Read More...
सपनों की कोई उम्र नहीं: 72 की उम्र में स्टीयरिंग संभालती विद्या कौर...रोज़ाना अभ्यास करते हुए उन्होंने क्लच, गियर, ब्रेक और स्टीयरिंग पर नियंत्रण पाया
विद्या कौर की कहानी हमें यह सिखाती है कि सपनों की कोई समय सीमा नहीं होती। समाज चाहे कितनी भी सीमाएँ तय कर दे, अगर इरादे मजबूत हों तो हर बाधा पार की जा सकती है। उनका जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि हिम्मत, धैर्य और विश्वास के साथ हम किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
Read More...
आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे अधिक मूल्य वाली कृति...रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये में बिकी राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 'यशोदा और कृष्ण'
प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की ऑयल पेंटिंग ''यशोदा और कृष्ण'' बुधवार को मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्पि्रंग लाइव नीलामी में रिकॉर्ड 167.20 करोड़...सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस एस पूनावाला ने खरीदा
Read More...
मैं मानती हूं कि संसाधनों की कमी ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है...अगर जिंदगी में संघर्ष न होता, तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाती...ड्रोन दीदी शांति विश्वकर्मा
बचपन से ही मैंने कठिनाइयों को करीब से देखा, लेकिन शायद वही कठिनाइयाँ मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गईं। आज लोग मुझे “ड्रोन दीदी” के नाम से जानते हैं, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था।
Read More...
स्टार्टअप हब की चकाचौंध से दूर, भारत भर में बड़े व्यवसाय बनाने वाली छोटे शहरों की महिलाओं से मिलें
भारत भर में, साधारण पृष्ठभूमि की महिलाएं ऐसे व्यवसाय स्थापित कर रही हैं जो रोजगार और अवसर पैदा कर रहे हैं। विनिर्माण उद्योगों से लेकर ऑनलाइन खुदरा उद्यमों और चिकित्सा स्टार्टअप तक, ये उद्यमी यह साबित कर रही हैं कि दृढ़ संकल्प, डिजिटल उपकरण और मार्गदर्शन छोटे विचारों को फलते-फूलते उद्यमों में बदल सकते हैं और महिला संस्थापकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।
Read More...
कभी-कभी एक व्यक्ति ही काफी होता है': आनंद महिंद्रा ने धीरज जैन को सलाम किया, जिन्होंने दुबई में फंसे भारतीयों को आश्रय देने के लिए अपने फार्महाउस को परिवर्तित किया
खाड़ी देशों में उड़ानें बाधित हुईं। भारतीय व्यवसायी धीरज जैन ने अजमान स्थित अपने फार्महाउस को सैकड़ों फंसे हुए भारतीय यात्रियों के लिए खोल दिया। उनका घर एक शरणस्थल बन गया, जहाँ लोगों ने बिस्तर, भोजन और सामुदायिक सहयोग प्रदान किया।
Read More...